एक्सप्लोरर

US Presidential Debate: खुद पर हुए हमले पर बोले ट्रंप- डेमोक्रेट्स जिम्मेदार, कमला हैरिस ने किया पलटवार

US Presidential Debate: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रेसिडेंशियल डिबेट जारी है. इस दौरान अपराध के मुद्दे पर कमला हैरिस ने ट्रंप को घेरने का प्रयास किया है.

US Presidential Debate: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बहस जारी है. इस बीच ट्रंप एबीसी न्यूज के मॉडरेटर डेविड मुइर ने ट्रंप से कई सवाल किए हैं. इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति ने उस घटना का जिक्र किया जब उनके ऊपर जुलाई महीने में गोली चलाई गई थी. ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स की बयानबाजी की वजह से उनके ऊपर गोली चलाई गई और हत्या का प्रयास किया गया. ट्रंप ने कहा, 'मेरे बारे में जो बातें उन्होंने कही हैं, शायद उन्हीं वजहों से मेरे कान में गोली लगी है. वे लोकतंत्र की बात करते हैं 'मैं क्या लोकतंत्र के लिए खतरा हूं.' 

बहस के दौरान ट्रंप ने उनके खिलाफ चल रहे मुकदमों की भी चर्चा की. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उनके विरुद्ध लगाए गए विभिन्न आपराधिक आरोप डेमोक्रेट्स द्वारा राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं. ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी के लोगों ने न्याय विभाग को  हथियार बना लिया है और उसी के सहारे मेरे पीछे पड़े हैं. ट्रंप ने इस दौरान जो बाइडेन की सरकार में अपराध बढ़ने की भी बात कही. दूसरी तरफ कमला हैरिस ने इसका खंडन किया है. 

अपराध के मामले पर कमला हैरिस ने ट्रंप को घेरा
कमला हैरिस ने कहा कि बाइडेन प्रशासन में अपराध बढ़ने की बात की जा रही है, जबकि संघीय आंकड़े इसके विपरीत संकेत दे रहे हैं. हैरिस ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बात एक ऐसे व्यक्ति की ओर से आ रही है, जिस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अपराधों, आर्थिक अपराधों, चुनाव में हस्तक्षेप के लिए मुकदमा चलाया गया है, उसे यौन उत्पीड़न के लिए उत्तरदायी पाया गया है और उसकी अगली बड़ी अदालती पेशी नवंबर में उसके स्वयं के आपराधिक दंड के लिए होगी.' इस दौरान कमला हैरिस ने संघीय स्तर पर व्यापारिक दस्तावेजों में जालसाजी के आरोप में न्यूयॉर्क में ट्रम्प की दोषसिद्धि का उल्लेख किया.

गर्भपात प्रतिबंध को लेकर ट्रंप-कमला आमने-सामने
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस ने गर्भपात पर चर्चा की. हैरिस ने दावा किया कि ट्रंप राष्ट्रीय गर्भपात प्रतिबंध योजना पर काम कर रहे हैं. हैरिस ने कहा, 'मैं आपसे वादा करती हूं कि जब कांग्रेस रो बनाम वेड के तहत दिए गए संरक्षण को पुनः लागू करने के लिए विधेयक पारित करेगी, तो संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मैं गर्व के साथ उस पर हस्ताक्षर करूंगी.' दूसरी तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सहारा लेते हुए कहा कि 'मैं प्रतिबंध पर हस्ताक्षर नहीं कर रहा हूं.' इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर गर्भपात पर प्रतिबंध की आवश्यकता नहीं है.

यह भी पढ़ेंःHarris vs Trump: प्रेसिडेंशियल डिबेट में जाने से पहले ट्रंप ने बांधी मुट्ठी, दो मेहमानों के साथ पहुंचीं कमला हैरिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
IND Vs NZ 2nd T20I: पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

वीडियोज

Venezuela–China Oil Debt Story | Loans, Oil & Geopolitics Explained | Paisa Live
Copper: 10,000 साल पुराना Metal जो Future Economy चला रहा है | The Red Gold Story | Paisa Live
Gold–Silver ETF Crash Explained | 2% गिरावट, ETF 15% क्यों टूटता है? | Paisa Live
Stock market में हाहाकार | Sensex 800 अंक टूटा, ₹6 लाख करोड़ डूबे | Paisa Live
J&K Weather Update: Jammu-Kashmir में भारी बर्फबारी, जम्मू-श्रीनगर हाइवे बंद | Snowfall

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
दिल्ली में 26 जनवरी को लेकर हाइटेक सुरक्षा, AI स्मार्ट चश्मे और 30000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
यूक्रेन के 2 बड़े शहरों पर रूस ने किया अटैक, 13 लोग घायल, कीव के मेयर ने क्या बताया?
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
IND Vs NZ 2nd T20I: पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस मौसम में कितना सेट करें फ्रिज का टेंपरेचर?
दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस मौसम में कितना सेट करें फ्रिज का टेंपरेचर?
देसी खाना तो ठीक है, लेकिन प्रोटीन का क्या, यहां जानें आपकी थाली कितनी ताकतवर?
देसी खाना तो ठीक है, लेकिन प्रोटीन का क्या, यहां जानें आपकी थाली कितनी ताकतवर?
Embed widget