एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से इजरायल हुआ गदगद, आखिर अरब देशों से क्या बोले ट्रंप जिसकी हो रही चर्चा

US President Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अरब देशों से अधिक फलस्तीनी शरणार्थियों को शरण देने की अपील की है. साथ ही इजरायल को बम सप्लाई करने की अनुमति भी दी.

Donald Trump On Middle East Country: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरब देशों विशेष रूप से जॉर्डन और मिस्र से अपील की है कि वे गाजा पट्टी से अधिक संख्या में फलस्तीनी शरणार्थियों को स्वीकार करें. शनिवार (25 जनवरी) को एयरफोर्स वन में पत्रकारों के साथ 20 मिनट के सवाल-जवाब सत्र में ट्रंप ने यह भी बताया कि उन्होंने इजरायल को बम आपूर्ति पर लगी रोक को हटा दिया है, जिससे इजरायल की डिफेंस को बढ़ावा मिलेगा.

ट्रंप ने घोषणा की कि उन्होंने इजरायल को 2,000 पाउंड के बमों की सप्लाई पर लगी रोक को हटा दिया है, जो बाइडेन प्रशासन की तरफ से लगाई गई थी. उन्होंने कहा, "हमने उन्हें (सप्लाई करने का आदेश) जारी कर दिया. वे लंबे समय से उनका इंतजार कर रहे थे." जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने बम आपूर्ति पर से प्रतिबंध क्यों हटाया तो ट्रंप ने स्पष्ट किया, "क्योंकि इजरायल ने उन्हें खरीदा था."

यह निर्णय ट्रंप के इजरायल के प्रति लंबे समय से चले आ रहे समर्थन का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने अपने राजनीतिक करियर को बिना किसी लाग लपेट के इजरायल के पक्ष में खड़ा किया है.

अरब देशों से गाजा शरणार्थियों को शरण देने की अपील
ट्रंप ने मिस्र और अन्य अरब देशों से अपील की है कि वे गाजा पट्टी से शरणार्थियों को शरण दें. उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि मिस्र लोगों को अपने यहां रहने की जगह दे. यहां पर पूरे 15 लाख लोगों की बात की जा रही है. इसके अलावा ट्रंप ने जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला II को पहले ही गाजा से शरणार्थियों को सफलतापूर्वक स्वीकार करने के लिए बधाई दी है और उनसे और अधिक शरणार्थियों को स्वीकार करने की अपील की है.

मिस्र के राष्ट्रपति से बातचीत
ट्रंप ने बताया कि वह रविवार को मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से बात करेंगे और उनसे गाजा से शरणार्थियों को स्वीकार करने की अपील करेंगे. ट्रंप का मकसद गाजा पट्टी की अस्त-व्यस्त स्थिति से निपटना है, जहां लाखों शरणार्थी विस्थापन की स्थिति में हैं.

नेतन्याहू ने ट्रंप को कहा धन्यवाद
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप की तरफ से इजरायल को बम सप्लाई पर से प्रतिबंध हटाने के फैसले का स्वागत किया. नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, "ट्रंप ने इजरायल को अपनी रक्षा के लिए आवश्यक उपकरण देने का अपना वादा निभाया है." हालांकि, उन्होंने ट्रंप की ओर से अरब देशों से शरणार्थियों को स्वीकार करने की अपील पर कोई टिप्पणी नहीं की.

अरब देशों को शामिल करने की कोशिश
डोनाल्ड ट्रंप का यह कदम गाजा संकट के समाधान की दिशा में अरब देशों को शामिल करने की कोशिश है. जहां इजरायल ने ट्रंप के फैसले का स्वागत किया है, वहीं यह देखना दिलचस्प होगा कि मिस्र और अन्य अरब देश इस अपील पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं. ट्रंप की इजरायल के प्रति यह खुली समर्थन नीति मध्य-पूर्व की कूटनीति में एक नया मोड़ ला सकती है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को सोशल मीडिया पर दी जान से मारने की धमकी, जानिए अब उस शख्स के साथ क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japan Election: जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan Election: जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
जापान में फिर सनाए ताकाइची की सरकार, चुनाव में हासिल की रिकॉर्डतोड़ जीत
UP Weather: यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
यूपी में फिर पलटा मौसम, आज 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
T20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे शर्मनाक स्कोर, जब 100 रन भी नहीं बना पाई पूरी टीम
Border 2 BO Day 17: ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन, तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
दिल्ली: 16 साल की लड़की की तेजाब पीने से मौत, पति पर लगा हत्या का गंभीर आरोप, पेचीदा है मामला
गलत कोच में चढ़ गए और सीट पर पहुंचने से पहले आ गया TTE, क्या ऐसे में भी छिन जाएगी सीट?
गलत कोच में चढ़ गए और सीट पर पहुंचने से पहले आ गया TTE, क्या ऐसे में भी छिन जाएगी सीट?
Video: दिल्ली मेट्रो का फैन हुआ विदेशी युवक, बोला ये तो लंदन से भी बेहतर, दिन बना देगा वीडियो
दिल्ली मेट्रो का फैन हुआ विदेशी युवक, बोला ये तो लंदन से भी बेहतर, दिन बना देगा वीडियो
Embed widget