एक्सप्लोरर

Donald Trump Shocking Decision: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, NSA डायरेक्टर को खड़े-खड़े कर दिया बर्खास्त; जानिए क्या था उनका कसूर

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के 4 स्टार जनरल और NSA निदेशक टिमोथी हॉग को बर्खास्त कर दिया है. यह फैसला लॉरा लूमर के सुझाव के बाद आया, जिसने वफादारी को योग्यता पर भारी बताया.

Donald Trump Remove NSA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने न केवल अमेरिका बल्कि वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है. इस बार उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) के डायरेक्टर और चार-स्‍टार जनरल टिमोथी हॉग को बर्खास्त कर दिया है. लॉरा लूमर नामक एक दक्षिणपंथी कार्यकर्ता के अनुरोध के तुरंत बाद यह कार्रवाई हुई, जिसमें उन्होंने ऐसे अधिकारियों को हटाने की मांग की थी जो ट्रंप के एजेंडे के अनुरूप नहीं हैं. यह घटना बताती है कि ट्रंप वफादारी को योग्यता से ऊपर रख रहे हैं, और सत्ता में रहते हुए वह अपने आलोचकों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.

जनरल टिमोथी हॉग को साइबर और खुफिया दुनिया में 33 साल का अनुभव था. वह ट्रंप के आलोचक रहे हैं और संभवतः पूर्व जनरल मार्क मिले के करीबी माने जाते थे. उनकी बर्खास्तगी की कोई औपचारिक वजह नहीं दी गई. बल्कि इसके पीछे लॉरा लूमर जैसे बाहरी लोगों का प्रभाव दिखता है. यह बेहद चिंताजनक है कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा जैसी संवेदनशील संस्थाओं में फैसले राजनीतिक वफादारी के आधार पर लिए जा रहे हैं. इसके अलावा, हॉग की डिप्टी, वेंडी नोबल को भी पद से हटा दिया गया. ट्रंप के करीबी यह मानते हैं कि जो अधिकारी उनकी विचारधारा के प्रति वफादार नहीं हैं, वे अमेरिका की "महानता" के रास्ते में रुकावट हैं.

लूमर का हस्तक्षेप 

लॉरा लूमर, जो कि कट्टर दक्षिणपंथी मानी जाती हैं. उनका प्रभाव इस निर्णय में साफ दिखाई देता है. उन्होंने हाल ही में ट्रंप से मुलाकात कर NSA और NSS में मौजूद "ग़ैर-वफादार" अधिकारियों को हटाने की मांग की थी.उनका मानना है कि जनरल हॉग पूर्व प्रशासन की विचारधारा के नुमाइंदे हैं और ट्रंप के “Make America Great Again” अभियान में रुकावट हैं. ट्रंप का यह कदम इस बात का संकेत है कि वह अपने कार्यकाल में ऐसे लोगों को स्थान नहीं देंगे जिनपर वह भरोसा नहीं करते, चाहे उनकी योग्यता और अनुभव कितना भी क्यों न हो.

राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा या केवल खर्च में कटौती? 

एक और महत्वपूर्ण एंगल सिग्नल-गेट विवाद से जुड़ा है. यमन में हूती हमलों से संबंधित संवेदनशील जानकारी सिग्नल ऐप पर लीक हुई थी. हालांकि जनरल हॉग का इसमें कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था, फिर भी इस घटना ने NSA और NSS के अंदर विश्वास का संकट खड़ा कर दिया. इसके अलावा, यह निर्णय DOGE (Department of Government Efficiency) के तहत खर्च कम करने के मकसद से सरकारी कर्मचारियों की छंटनी का हिस्सा भी हो सकता है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ खर्च की बात नहीं, बल्कि ट्रंप की एक बड़ी राजनीतिक सफाई प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें वे सिर्फ उन्हीं को प्रशासन में रखना चाहते हैं जो पूरी तरह से उनके प्रति वफादार हों.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने भारतीय प्रवासी समेत 17 लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की
अमेरिका ने भारतीय प्रवासी समेत 17 लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा
UNSC में अफगानिस्तान को अलग-थलग करना चहता था पाकिस्तान, सामने आया भारत तो निकली हवा, जानें फिर क्या हुआ
UNSC में अफगानिस्तान को अलग-थलग करना चहता था PAK, सामने आया भारत तो निकली हवा, जानें फिर क्या हुआ
Explained: US-ईरान जंग के 100 दिनों में कितनी तबाही? मुज्तबा जख्मी, खामेनेई समेत 3,593 लोगों की मौत और 10 लाख से ज्यादा बेघर
US-ईरान जंग के 100 दिनों में कितनी तबाही? खामेनेई समेत 3,593 लोगों की मौत, अब हालात क्या?

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' के बाद छिड़ी नई जंग, सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की PR टीम पर उठे सवाल! (09-06-26)
PoK Protests: PoK में उग्र हुआ प्रदर्शन, पाक सेना को खदेड़ा!| Asim Munir |Shehbaz Sharif | Breaking
PoK Protests: नए वीडियो ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन! | Asim Munir | Shehbaz Sharif | Pakistan
Iran-US-Israel War Update: युद्ध रुकते ही ईरानकी ट्रंप को खुली चेतावनी! | Netanyahu | Trump
Khan Sir Controversy: खान सर की गिरफ्तारी पर आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC में अफगानिस्तान को अलग-थलग करना चहता था पाकिस्तान, सामने आया भारत तो निकली हवा, जानें फिर क्या हुआ
UNSC में अफगानिस्तान को अलग-थलग करना चहता था PAK, सामने आया भारत तो निकली हवा, जानें फिर क्या हुआ
UP News: अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP चुनाव के लिए उतारा उम्मीदवार
अलंकार अग्निहोत्री ने लगाई BJP में सेंध! UP विधानसभा चुनाव के लिए उतारा अपना उम्मीदवार
मोहम्मद सिराज क्यों आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज से हुए बाहर? BCCI ने किसे दिया मौका? जानें अब कैसा है स्क्वॉड
मोहम्मद सिराज क्यों टी20 सीरीज से हुए बाहर? BCCI ने किसे दिया मौका? जानें अब कैसा है स्क्वॉड
'मुझे मर्द पसंद हैं...' जेंडर चेंज करा लड़की बनीं अनाया बांगर ने सरेआम किया अपनी सेक्शुअलिटी का एलान
'मुझे मर्द पसंद हैं...' जेंडर चेंज करा लड़की बनीं अनाया बांगर ने सरेआम किया अपनी सेक्शुअलिटी का एलान
ट्रंप ने शी जिनपिंग को दिया बड़ा झटका, अमेरिका ने अलीबाबा और BYD समेत इन चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट
ट्रंप ने जिनपिंग को दिया बड़ा झटका, US ने अलीबाबा-BYD समेत इन चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट
Explained: US-ईरान जंग के 100 दिनों में कितनी तबाही? मुज्तबा जख्मी, खामेनेई समेत 3,593 लोगों की मौत और 10 लाख से ज्यादा बेघर
US-ईरान जंग के 100 दिनों में कितनी तबाही? खामेनेई समेत 3,593 लोगों की मौत, अब हालात क्या?
'PDA की वजह से सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया', अखिलेश के करीबी नेता ने लगाया बड़ा आरोप
'PDA की वजह से सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया', अखिलेश के करीबी नेता ने लगाया बड़ा आरोप
इस शख्स के पास है 800 करोड़ रुपये की कार, डिजाइन ऐसा कि देखने के लिए लग जाती है भीड़
इस शख्स के पास है 800 करोड़ रुपये की कार, डिजाइन ऐसा कि देखने के लिए लग जाती है भीड़
Embed widget