एक्सप्लोरर

US President Donald Trump: भारत ने पाकिस्तान के कितने एयरक्राफ्ट मार गिराए? ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- 'मैंने परमाणु जंग...'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत-पाकिस्तान युद्धविराम में उनकी भूमिका थी. ट्रंप ने कहा कि संघर्ष के दौरान 7 पाकिस्तानी विमान गिराए गए हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (25 अगस्त 2025) को एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने छह युद्ध रोके, जिनमें भारत-पाकिस्तान युद्ध भी शामिल है. उन्होंने दावा किया कि भारत-पाक युद्ध परमाणु स्तर तक बढ़ सकता था.  उन्होंने कहा, “उन्होंने पहले ही सात जेट गिरा दिए थे. हालांकि, ट्रंप के बयान में विमानों की संख्या को लेकर भ्रम है. पहले उन्होंने कहा था कि 5 विमान गिरे. अब वह कह रहे हैं कि 7 विमान गिरे, लेकिन भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक रूप से 5 फाइटर जेट और 1 AEW&C विमान गिराने की पुष्टि की है. यानी कुल संख्या 6 विमान होती है, जबकि ट्रंप का दावा अलग है.

भारत पाकिस्तान के साथ हुए सीजफायर को लेकर लगातार स्पष्ट करता रहा है कि संघर्षविराम पर सहमति दोनों देशों के सैन्य महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच प्रत्यक्ष बातचीत से बनी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा था कि किसी तीसरे देश ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को रोकने में भूमिका नहीं निभाई. 

भारत का ऑपरेशन सिंदूर
भारत ने 6-7 मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. यह अभियान 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले (जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे) के जवाब में चलाया गया. इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया. एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल कर 5 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान गिराए. एक AEW&C (एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल) विमान को भी नष्ट किया. एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने इसे अब तक की सबसे बड़ी घटना बताया. बता दें कि भारत ने पाकिस्तानी एयरबेस तक को तबाह कर दिया था, जिसमें   सिंध में सुक्कुर, रावलपिंडी में नूर खान एयर बेस, दक्षिणी पंजाब में रहीम यार खान, सरगोधा में पीएएफ बेस मुशफ, उत्तरी सिंध में पीएएफ बेस शाहबाज जैकबाबाद और उत्तरी थट्टा जिले में भोलारी एयर बेस शामिल हैं. हमले से संबंधित सैटेलाइट इमेज भी भारतीय वायुसेना ने सबूत के तौर पर पेश की हैं.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने ईरान से तोड़े राजनयिक संबंध, ईरानी राजदूत को किया निष्कासित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

240 लोगों को ले जा रहा जहाज जावा समुद्र में लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
240 लोगों को ले जा रहा जहाज जावा समुद्र में लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS का अमेरिका को सख्त मैसेज
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS का अमेरिका को सख्त मैसेज
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
BRICS में भारत की कूटनीतिक जीत, मतभेद के बीच ईरान-UAE में बनी सहमति
BRICS में भारत की कूटनीतिक जीत, मतभेद के बीच ईरान-UAE में बनी सहमति

वीडियोज

SANSANI: प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की 'बैड वार्डन' !। Crime News।UP। Gorakhpur
BRICS Summit 2026: PM Modi के 10 प्रस्तावों को मंजूरी.. पाक- अमेरिका के होश उड़ने वाले है !
Janhit : मोदी-जिनपिंग की मुलाकात का 'जनहित संदेश'| Brics Summit 2026 | PM Modi | Jinping | Delhi
Iran-America War News: एक पहाड़.. ईरान की बनेगा ढाल! | Pickaxe Mountain | Bunker-Buster Bombs
BRICS Summit 2026 : BRICS की 'त्रिशक्ति'..मोदी-पुतिन-शी | XI Jinping | Putin | PM Modi | Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
'जिंदा हैं, तो जवाब देना होगा', होर्मुज को लेकर US पर भड़का ईरान
BRICS में पहलगाम हमले की निंदा, शुभम की पत्नी बोलीं- PM मोदी का दिल से आभार
BRICS में पहलगाम हमले की निंदा, शुभम की पत्नी बोलीं- PM मोदी का दिल से आभार
'इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती...', गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी पर आकांक्षा का करारा जवाब
गौरव खन्ना से 10 करोड़ रुपये की एलिमनी लेंगी आकांक्षा चमोला?
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
सचिन तेंदुलकर के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब हैं जो रूट
BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी करेंगे 4 वर्ल्ड लीडर्स के साथ बैठक, समिट में आज क्या-क्या होगा
LIVE: PM मोदी की 4 वर्ल्ड लीडर्स के साथ बैठक, BRICS में आज क्या-क्या होगा
'सरेंडर नहीं करेगा ईरान', US पर भड़के पेजेशकियान, ब्रिक्स से दी चेतावनी
'सरेंडर नहीं करेगा ईरान', US पर भड़के पेजेशकियान, ब्रिक्स से दी चेतावनी
चोरी पकड़ी गई, एंड्रॉयड फोन को iPhone 18 बनाकर चला रहा था शख्स
चोरी पकड़ी गई, एंड्रॉयड फोन को iPhone 18 बनाकर चला रहा था शख्स
देश में कितने बैरियर फ्री टोल, कब तक सभी Toll Plaza पर मिलने लगेगी ये सुविधा?
देश में कितने बैरियर फ्री टोल, कब तक सभी Toll Plaza पर मिलने लगेगी ये सुविधा?
Embed widget