एक्सप्लोरर

छुट्टी मनाने परिवार के साथ ब्राजील गई थी अमेरिकी मॉडल, हो गई किडनैप

Brazil Police Official Statement : ब्राजील पुलिस ने इस मामले में अपने आधिकारिक बयान में कहा, "हथियारों से लैस अपराधी पीड़ितों के पास रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचे और उन्हें बंधक बना लिया था."

American Model Kidnapped with Family : अमेरिका के न्यूयॉर्क की एक मॉडल लुसियाना कर्टिस, उसके पति हेनरिक जेंड्रे और 11 साल के बच्चे को ब्राजील के साओ पाउलो में बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया गया और उन्हें 12 घंटों तक एक दूरदराज के झोपड़े में बंधक बनाकर रखा. बता दें कि मॉडल के साथ यह घटना 27 नवंबर (बुधवार) को घटी.

साओ पाउलो के एक स्थानीय अखबार गजेटा की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील में छुट्टियां मनाने गई लुसियाना कर्टिस और उनके फोटोग्राफर पति हेनरिक जेंड्रे को एक स्थानीय रेस्तरां से बाहर निकलते वक्त कुछ हथियारबंद अपराधियों ने घेर लिया था. इसके बाद अपराधियों की गैंग ने उन्हें उनकी कार में बंदूक की नोक पर घुसाया और एक लकड़ी के झोपड़े में ले गए. जो कि एक बहुत ही साधारण झोपड़ा था, जिसमें केवल एक गद्दा, एक शौचालय और एक सिंक लगा था.

पुलिस ने मामले में जारी किया आधिकारिक बयान

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में अपने आधिकारिक बयान में कहा, "हथियारों से लैस अपराधी पीड़ितों के पास रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचे और उन्हें बंधक बना लिया." उन्होंने आगे कहा, “बंधक बनाए जाने के दौरान गैंग ने जोड़े को उनके बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया.” 28 नवंबर (गुरुवार) को पुलिस की तलाशी टीमों के पहुंचने के बाद अपराधियों ने बंधक परिवार को छोड़ दिया और वे वहां से फरार हो गए.

मॉडल की बड़ी बेटी को हुआ था अनहोनी का शक

गजेटा की रिपोर्ट के अनुसार, लुसियाना कर्टिस की बड़ी बेटी ने ध्यान दिया कि लंबे समय बितने के बाद भी कोई घर नहीं लौटा, तो उसने अपने चाचा को सूचित किया, जिन्होंने तुरंत पुलिस से इसकी सूचना दी. पुलिस ने कहा, "विशेषज्ञ पुलिस टीमों की खोज और कार्रवाई के दौरान गैंग ने परिवार को छोड़ दिया और फरार हो गए."

अगवा परिवार ने पुलिस को दी अपराधियों के ठिकाने की जानकारी

अपराधियों के छोड़ने के बाद अगवा हुए परिवार ने मदद के लिए एक गुजरते ट्रक को रोका, जिसमें सवार स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी पुलिस स्टेशन तक पहुंचाया. जहां एंटी-किडनैपिंग डिवीजन के अधिकारियों ने उनके बयान दर्ज करके जांच शुरू की. मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उनके छिपाने वाले जगह का पता लगाया. हालांकि वहां पहुंचने पर पता चला कि वो जगह पहले ही खाली हो चुकी थी.

मॉडल के एक प्रवक्ता ने उनके सुरक्षित होने की पुष्टि करते हुए कहा, "परिवार को रिहा कर दिया गया है और वे सुरक्षित और स्वस्थ हैं."

यह भी पढेंः Canada-US Relations: डोनाल्ड ट्रंप के कौन से फैसले से उड़ी जस्टिन ट्रूडो की नींद! अचानक अमेरिका पहुंच लगाई ये गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राष्ट्रगान से पहले बजेगा वंदे मातरम, खड़े होना जरूरी, गाना होगा पूरा', गृह मंत्रालय ने जारी किया बड़ा आदेश
'राष्ट्रगान से पहले बजेगा वंदे मातरम, खड़े होना जरूरी, गाना होगा पूरा', गृह मंत्रालय ने जारी किया बड़ा आदेश
Maharashtra: 'यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो...,' अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल
'यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो...,' अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल
भरी संसद में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला काला सच, अमेरिका का चिट्ठा खोला, बोले- 'कोई इस्लाम के लिए...'
भरी संसद में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला काला सच, अमेरिका का चिट्ठा खोला, बोले- 'कोई इस्लाम के लिए...'
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे

वीडियोज

Sansani:बैंक कांड का 'पूरा सच' ! | Crime News
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini
Delhi News: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, 2 घंटे बाद मिला शव | Rohini News
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi
Janhit with Chitra Tripathi: संसद कांड की नई 'पिक्चर' रिलीज हुई ! | Rahul Gandhi | OM Birla

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राष्ट्रगान से पहले बजेगा वंदे मातरम, खड़े होना जरूरी, गाना होगा पूरा', गृह मंत्रालय ने जारी किया बड़ा आदेश
'राष्ट्रगान से पहले बजेगा वंदे मातरम, खड़े होना जरूरी, गाना होगा पूरा', गृह मंत्रालय ने जारी किया बड़ा आदेश
Maharashtra: 'यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो...,' अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल
'यदि किसी व्यक्ति को मारना हो तो...,' अजित पवार प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल
भरी संसद में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला काला सच, अमेरिका का चिट्ठा खोला, बोले- 'कोई इस्लाम के लिए...'
भरी संसद में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूला काला सच, अमेरिका का चिट्ठा खोला, बोले- 'कोई इस्लाम के लिए...'
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
फिन एलन ऑन फायर! रिकॉर्ड तोड़ पारी से रचा नया कीर्तिमान, अभिषेक शर्मा को भी छोड़ा पीछे
'टाइम तो कभी खराब नहीं था...' तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल
तिहाड़ जेल जाने के बाद राजपाल यादव का पुराना वीडियो हुआ वायरल, बुरे वक्त को लेकर कही थी ये बात
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
भारत-US डील पर अमेरिका का साइलेंट यू-टर्न, पहले जारी की फैक्ट शीट, अब कर दिया बदलाव
Jobs 2026: इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई?
यहां 5 मंजिला दीवार चढ़कर पास होती है ग्रेजुएशन की परीक्षा, जानें ताइवान के इस स्कूल की कहानी
यहां 5 मंजिला दीवार चढ़कर पास होती है ग्रेजुएशन की परीक्षा, जानें ताइवान के इस स्कूल की कहानी
Embed widget