एक्सप्लोरर

क्या अमेरिका में डाक से बनेगी सरकार, 6 करोड़ 52 लाख अमेरिकियों ने पोस्टल बैलेट से की है वोटिंग

अमेरिका में इस बार पोस्टल वोटिंग ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अश्वेत आंदोलन के साथ-साथ कोरोना भी इसकी एक बड़ी वजह है. ये दोनों मुद्दे ट्रंप के खिलाफ जाते हैं.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन रिपब्लिकन उम्मीदवार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ते नज़र आ रहे हैं. लेकिन ट्रंप भी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. इस बीच पोस्टल बैलेट से पड़े वोट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. इस बार पोस्टल बैलेट यानी डाक के ज़रिए 6 करोड़ 52 लाख अमेरिकियों ने वोटिंग की है. ट्रंप का आरोप है कि पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गिनती में धांधली हो रही है.

राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा, "हम जानते हैं कि अर्ली वोटिंग में लोगों ने अभूतपूर्व तरीके से डाक से मतदान किया किया है, इसलिए नतीजे आने में थोड़ी देरी हो रही है. जब तक वोटों की गिनती करने की कड़ी मेहनत खत्म नहीं हो जाती, तब तक हम धैर्य बनाए रखेंगे और हर मतपत्र को गिनने तक यह खत्म नहीं होगा."

बाइडेन नतीजों में देरी के लिए जिस मेल इन वोट का जिक्र कर रहे हैं, उसे साधाराण भाषा में पोस्टल बैलेट यानी डाक से भेजा गया मत भी कहते हैं.

1861 के गृह युद्ध के दौरान हुई डाक से वोटिंग की शुरुआत अमेरिका में डाक से मतदान की शुरुआत 1861 के गृह युद्ध के दौरान हुई, शुरुआत में सिर्फ सैनिकों को पोस्टल वोटिंग की इजाजत थी, लेकिन बाद में इसका दायरा बढ़ता चला गया. 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिका के 33 राज्यों और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया में लोगों ने डाक से मतदान किया. 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में भी हर चार में से एक वोटर ने इसी प्रक्रिया के जरिए अपना वोट डाला था.

अब इन मेल बैलेट्स को लेकर भी अमेरिका के अलग अलग राज्यों में अलग अलग नियम हैं. कई राज्यों में केवल उन डाक मतपत्रों को वैध माना जाता है, जो वोटिंग के दिन तक चुनाव आयोग के पास पहुंच जाते हैं. जबकि मिशिगन, नार्थ कैरोलाइना, जॉर्जिया जैसे राज्यों में वोटिंग के बाद भी पहुंचे वोटों की गिनती की जाती है. पेन्सिलवेनिया ने भी पिछले साल नियम बदलकर वोटिंग के बाद भी आए पोस्टल बैलेट्स को कानूनी मान्यता दी है. और इसी बात से मौजूदा राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप नाराज हैं. ट्रंप का आरोप है कि इन मेल इन वोट में बड़े पैमाने पर धांधली हो रही है.

ट्रंप का धांधली का आरोप धांधली का आरोप लगाते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "बीती रात हम डेमोक्रेट्स के कब्जे वाले कई राज्यों में आगे चल रहे थे, फिर एक-एक करके वो जादुई रूप से गायब होने शुरू हो गए. ये सब सरप्राइज बैलेट की गिनती की वजह से हुआ. वो हर जगह बाइडेन के वोटों की तलाश कर रहे हैं, पेन्सिलवेनिया, विसकॉन्सिन, मिशिगन में. ये हमारे देश के लिए बहुत बुरा है."

ट्रंप की टीम ने तो मिशिगन के बाइडेन के पक्ष के आए नतीजों को कोर्ट में चुनौती भी दे दी है. इसी तरह पेन्सिलवेनिया में भी डाक मतपत्रों की गिनती को रोकने के लिए ट्रंप सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं.

ट्रंप को मेल इन वोट से डर क्यों? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको मई महीने की उन तस्वीरों को याद करना होगा, जब मिनेसोटा में एक पुलिसवाले ने जॉर्ज फ्लॉयड नाम के अश्वेत की बेरहमी से हत्या कर दी थी और ट्रंप पुलिस के बचाव में खड़े थे. इस घटना के बाद पूरे अमेरिका दंगे हुए और अश्वेतों ने ट्रंप के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किए.

माना जा रहा है कि इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में डाक मतपत्रों से वोट करने वाले ज्यादातर लोग अश्वेत हैं, जिन्होंने ट्रंप के खिलाफ वोट किया है. यही वजह है कि ट्रंप स्विंग स्टेट्स में मेल इन वोट की गिनती रुकवाना चाहते हैं और बाइडेन एक-एक वोट की गिनती पर अड़े हैं.

अकेले पेन्सिलवेनिया में ही करीब 30 लाख लोगों ने डाक मतपत्र से वोट किया है, जो कुल वोटों की एक तिहाई से भी ज्यादा हैं और अगर इसमें से आधे भी बाइडेन के पक्ष में गए तो ट्रंप की वापसी मुश्किल हो जाएगी.

पेन्सिलवेनिया के गवर्नर टॉम वुल्फ का कहना है, "लोकतंत्र के लिए हर वोट की गिनती जरूरी है. हम 1787 से ये वादा निभाते आए हैं. मैं यहां ये सुनिश्चित करूंगा की पेन्सिलवेनिया में हम ये वादा निभाएं. अगर देरी हो रही है तो ये दर्शाता है कि हमारा सिस्टम सही काम कर रहा है. पेन्सिलवेनिया में 30 लाख मेन इन वोट हैं, जिनकी गिनती हो रही है."

डाक वोट में हेरफेर करना मुश्किल मेल इन वोट्स को लेकर ट्रंप जो भी आरोप लगाएं, लेकिन इन पोस्टल बैलेट्स में धांधली बेहद मुश्किल है. इसके लिए वोटरों को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होता है, इसके बाद चुनाव विभाग डाक से ही वोटर के पते पर मतपत्र भेजता है, जो नोट की तरह के खास कागज से बने होते हैं. इस पर खास तरह के तकनीकी चिन्ह भी होते हैं, गिनती के वक्त चुनाव अधिकारी मतपत्र से लेकर दस्तखत तक का मिलान करते हैं, तभी उसे वैध पोस्टर बैलेट माना जाता है.

अमेरिका में इस बार पोस्टल वोटिंग ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अश्वेत आंदोलन के साथ-साथ कोरोना भी इसकी एक बड़ी वजह है. ये दोनों मुद्दे ट्रंप के खिलाफ जाते हैं, ऐसे में अगर इन पोस्टल वोटर्स की चली तो ट्रंप की विदाई तय मानिए.

ये भी पढ़ें: US Election Result: बाइडेन ने ओबामा को छोड़ा पीछे, अमेरिकी इतिहास में पहली बार मिले इतने वोट  जीत के करीब पहुंचे बाइडेन ने कहा, 'विरोधियों को नहीं मानूंगा दुश्मन, सभी का राष्ट्रपति बनूंगा' 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस को BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा... कर्नाटक में विज्ञापन पर बवाल
खाकी पैंट में गांधीजी, कांग्रेस के विज्ञापन पर BJP का जवाब- बापू ने राहुल गांधी को छड़ी से पीटा
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में 3 शव मिलने से सनसनी, मृतकों की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
'भारत और PAK का बंटवारा कराने के लिए', मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
RSS चीफ मोहन भागवत ने किया सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का सपोर्ट, कांग्रेस का पलटवार
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम में आने का दिया ऑफर!
टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल का दमदार प्रदर्शन देख खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, टीम को दिया बड़ा ऑफर
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी की फिल्म की कमाई में दूसरे रविवार आया उछाल, सनी की फिल्म बनी 300 करोड़ी
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, न्यूक्लियर इनरिचमेंट नहीं छोड़ेंगे', अमेरिका से बातचीत के बीच ईरान की ट्रंप को दो टूक
'भले ही युद्ध थोप दिया जाए, लेकिन न्यूक्लियर इनरिचमेंट...', US से बातचीत के बीच ईरान की दो टूक
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा? इससे ज्यादा देर की तो होगा तगड़ा नुकसान
Video: जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
जब कव्वाली सुन भावुक हो गए पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के साथ बैठ जमकर बजाई थी तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget