अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के मामले को लेकर एक बार फिर ईरान पर हमले की बात कही है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका, ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि हमारी सैन्य ताकत और क्षमता का स्तर ऐसा है जो दूसरे विश्व युद्ध के बाद से कभी नहीं देखा गया. 

Continues below advertisement

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि ईरान और मिडिल ईस्ट के दूसरे देशों ने हमसे किसी भी हमले को रोकने के लिए कहा है, क्योंकि एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है. इस समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को तुरंत और पूरी तरह से खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल होगा. 

Continues below advertisement

ट्रंप ने आगे कहा कि इस अपील को मानते हुए मैंने दुनिया के भविष्य के फायदे और एक सफल व समृद्ध ईरान के अस्तित्व के लिए हमले को रद्द करने का फैसला किया है, बशर्ते कि जल्द ही कोई समझौता हो सके. उन्होंने कहा कि इजरायल भी इस प्रतिबद्धता में मेरे साथ है. सभी लोग काम पर लग जाएं और इसे पूरा करें. 

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर क्या बोला ईरानडोनाल्ड ट्रंप की नए सिरे से हमलों की धमकी पर ईरान ने कहा है कि उसकी जमीन को अमेरिका या इजरायल ने निशाना बनाया तो फिर युद्ध सैन्य ठिकानों पर हमलों से कही आगे बढ़ जाएगा. ईरान ने धमकी दी है कि वह हमलों के जवाब में पश्चिम एशिया में अहम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा. 

अमेरिका के एनर्जी ठिकानों पर हमले की धमकीतेहरान की सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी ने सीनियर अधिकारी के हवाले से बताया कि ईरान ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर अमेरिका और इजरायल के संभावित हमलों की खबरों को पागलपन करार दिया है. अधिकारी ने कहा कि तेहरान ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई की योजना तैयार कर ली है. उन्होंने बताया कि किसी भी हमले का जवाब इजरायल के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर और पूरे इलाके में अमेरिका के एनर्जी ठिकानों पर हमले से दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें

US के शॉपिंग सेंटर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल