एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले से 1000 बांग्लादेशियों पर टूटा मुसीबत का पहाड़, डरी मोहम्मद यूनुस की सरकार!

US-Bangladesh: अमेरिका की ट्रंप प्रशासन हमेशा से अपनी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति पर जोर देता रहा है, जिसमें विदेशी सहायता में कटौती एक महत्वपूर्ण बिंदु है.

US Stopped Economic Aid To Bangladesh: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में लौटते ही बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. अमेरिकी सरकार ने बांग्लादेश को दी जाने वाली आर्थिक सहायता रोक दी है, जिससे वहां कई विकास परियोजनाएं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा संचालित योजनाएं संकट में आ गई हैं. इसका सीधा असर वहां की अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी दर पर पड़ा है.

अमेरिका की तरफ से दी जाने वाली वित्तीय सहायता अचानक क्यों बंद कर दी गई, यह सवाल अहम है. इसके कुछ प्रमुख कारण हो सकते है, जैसे बांग्लादेश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर अमेरिका का चिंतित रहना. चुनावी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी अमेरिकी प्रशासन को परेशान कर रही थी. बांग्लादेश में चीन के बढ़ते निवेश और प्रभाव को लेकर अमेरिका सतर्क था. अमेरिका नहीं चाहता कि बांग्लादेश पूरी तरह से चीन की कूटनीतिक पकड़ में चला जाए.

ट्रंप प्रशासन की अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी
अमेरिका की ट्रंप प्रशासन हमेशा से अपनी ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति पर जोर देता रहा है, जिसमें विदेशी सहायता में कटौती एक महत्वपूर्ण बिंदु है. इस वजह से कई अमेरिकी एजेंसियों ने बांग्लादेश में चल रही परियोजनाओं में भ्रष्टाचार और धन के दुरुपयोग की शिकायत की थी, जिससे फंडिंग रोकने का फैसला लिया गया.

बांग्लादेश पर प्रभाव: बेरोजगारी और आर्थिक संकट
अमेरिकी मदद रुकने का सबसे बड़ा असर वहां के युवाओं और सरकारी संस्थानों पर पड़ा है. इंटरनेशनल सेंटर फॉर डायरियल डिजीज रिसर्च (ICDDR, B) ने अपने 1000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. यह संस्था अमेरिका की यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) की सहायता से संचालित होती थी, लेकिन फंडिंग रुक जाने से इसे अपने कर्मचारियों को हटाना पड़ा.

गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) का संकट
बांग्लादेश में करीब 60 से ज्यादा NGOs अमेरिकी वित्तीय सहायता पर निर्भर थीं. अब उनके सामने वित्तीय संकट गहराता जा रहा है, जिससे लाखों लोगों को नौकरी गंवाने का खतरा मंडरा रहा है. अमेरिकी फंडिंग के अलावा, अन्य पश्चिमी देशों की कंपनियां भी बांग्लादेश में अपने निवेश पर पुनर्विचार कर रही हैं. इससे आने वाले महीनों में अर्थव्यवस्था और अधिक संकट में आ सकती है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से तनाव के बीच नेपाल ने क्यों दो भारतीयों को किया गिरफ्तार, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nepal Flash Floods: नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
नेपाल में आई बाढ़ से तबाही, कितना नुकसान, कितने रेस्क्यू? जानें ताजा हालात
Explained: एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी अरब के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
एयरपोर्ट से ऑयल रिफाइनरी तक! हूतियों से निपटना सऊदी के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget