एक्सप्लोरर

Ukraine- Russia War: रूस के निशाने पर अब यूक्रेन का पूर्वी हिस्सा, खारकीव, मारियुपोल समेत कई इलाकों पर बमबारी जारी

रूसी सेना ने दावा किया कि वो डोनबास में 54 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर चुकी है. जबकि लुहान्सक इलाके में 90 फीसदी से ज्यादा कब्जे का काम पूरा हो चुका है.


यूक्रेन युद्ध का आज 32वां दिन है. रूसी हमलों से यूक्रेन में तबाही जारी है. हालांकिअभी दोनों में से कोई पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं हुआ है. उधर रूस ने यूक्रेन के कई बड़े शहरों को बर्बाद कर दिया है. फिलहाल यूक्रेन के खारकीव, मारियुपोल इलाके से रूसी हमले की कई तस्वीरें सामने आ रही है. इन इलाकों में अब तक संघर्ष छिड़ा हुआ है. 

यहां चेचेन लड़ाके रूस की सेना के साथ मिल कर जंग लड़ रहे हैं. यूक्रेन के सैनिकों के साथ लगातार जंग जारी है. मारियुपोल उन इलाकों में शामिल है जहां रूस जल्द से जल्द कब्जा करना चाहता है लेकिन यूक्रेन यहां कड़ी टक्कर दे रहा है. यहां चेचेन लड़ाकों ने मारियुपोल की सरकारी इमारत पर कब्जा कर अपना झंडा भी लहरा दिया. 

रूस के निशाने पर अब पूर्वी हिस्से ही नहीं बल्कि यूक्रेन के पश्चिम में मौजूद लवीव भी है. जहां रूस ने मिसाइलों से वार किया जिसके बाद दूर दूर तक धुएं का गुबाऱ छा गया. लवीव शहर में तीन हमले किए गए. शनिवार को धमाके ऐसे वक्त में हुए हैं जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पड़ोसी नाटो सहयोगी देश पोलैंड की यात्रा समाप्त कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने पोलैंड के राष्ट्रपति से कहा कि, आपकी आजादी हमारी आजादी है.

जगह-जगह तबाही के निशान

मिली जानकारी के अनुमान राजधानी कीव में रूसी हमले कम हो गए हैं. लेकिन जगह-जगह तबाही के निशान नजर आ रहे हैं. शहर के अंदर अब भी कई जगह आग सुलग रही है. वहीं लोग मौका मिलने पर सामान निकाल देश छोड़ते नजर आ रहे हैं.

अमेरिका ने आकलन किया है कि कीव पर कब्जा ना कर पाने के बाद रूसी सेना ने अपना लक्ष्य बदला है. अब रूसी सेना का लक्ष्य डोनबास पर कब्जे का है. अब डोनबास में विद्रोहियों के साथ मिलकर रूसी सेना यूक्रेन पर पीछे हटने का दवाब बना रही है. 

रूस से एक बार फिर समझौते की बात

कल ही रूसी सेना ने दावा किया कि वो डोनबास में 54 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर चुकी है. जबकि लुहान्सक इलाके में 90 फीसदी से ज्यादा कब्जे का काम पूरा हो चुका है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमर जेलेंस्की ने रूस से एक बार फिर समझौते की बात की. लेकिन यूक्रेन ने साफ कर दिया है कि वो शांति के नाम पर अपना इलाका रूस को नहीं देगा.

दरअसल 32 दिन से जारी युद्ध के बाद रूस भी दवाब में आ गया है. इस बीच वो यूक्रेन में सरकार बदलने में कामयाब नहीं रहा और ना ही बड़े हिस्से पर कब्जा कर पाया है. इसके पीछे है यूक्रेन को मिलते आधुनिक हथियार और आर्थिक मदद. जिसके बल पर यूक्रेन लगातार रूस को टक्कर दे रहा है जिसकी उम्मीद शायद राष्ट्रपति पुतिन को नहीं थी.

ये भी पढ़ें:

आयरलैंड में मास्क पहनने की अनिवार्यता खत्म करते ही बढ़ने लगे कोरोना केस, इतने नए मामले मिले

रूस की सेना ने यूरोपीय सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को किया हैक, यूक्रेन के सैन्य संचार को किया प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंग के बीच ईरान से भारत को बड़ी राहत, होमुर्ज स्ट्रेट से 2 LPG टैंकर निकालने की दी इजाजत
जंग के बीच ईरान से भारत को बड़ी राहत, होमुर्ज स्ट्रेट से 2 LPG टैंकर निकालने की दी इजाजत
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
US Iran War: ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, दक्षिण कोरिया से हटाया THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम, जानें कारण
ईरान से जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, दक्षिण कोरिया से हटाया THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक, एयरस्पेस किया गया बंद, आसमान में चक्कर काट रहे एयरफोर्स के विमान
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक, एयरस्पेस किया गया बंद, आसमान में चक्कर काट रहे एयरफोर्स के विमान

वीडियोज

Chitra Tripathi:गैस संकट पर सियासी जंग, जनता में बढ़ा तनाव | Us Israel | Iran War | Mahadangal
Iran- Israel War: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर, ईरान-इजरायल जंग का 14वां दिन | Trump | Netanyahu
Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget