UK Election Results 2024 LIVE: जिन्होंने लेबर पार्टी को वोट नहीं दिया उन्हें 10 डाउनिंग स्ट्रीट से ब्रिटेन के नए पीएम ने दिया मैसेज, जानें क्या कहा
UK General Election Results 2024 Live: ब्रिटेन की तस्वीर अब साफ है. सुनक की सरकार चुनाव हार गई है. कीर की लेबर पार्टी भारी बहुमत की ओर है.

Background
UK General Election Results 2024: ब्रिट्रेन में शुक्रवार (5 जुलाई) को वोटो की काउंटिंग जारी है. एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक इस बार ब्रिटेन में सुनक की सरकार सत्ता से बेदखल हो रही है और लेबर पार्टी को बहुमत मिलता दिखता रहा है. बता दें कि यहां प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और लेबर पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी कीर स्टार्मर सहित लाखों लोगों ने गुरुवार को मतदान किया. इस चुनाव में प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक (44) के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा. ऋषि सुनक ने वहां के मतदाताओं से कर बढ़ाने वाली लेबर पार्टी को बहुमत नहीं देने का आग्रह किया था.
इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में 650 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवार खड़े किए गए थे. दो मुख्य दलों के अलावा, लिबरल डेमोक्रेट्स, ग्रीन पार्टी, स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी), एसडीएलपी, डेमोक्रेटिक यूनियनिस्ट पार्टी (डीयूपी), सिन फिएन, प्लेड सायमरू, रिफॉर्म पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे.
देश भर में बनाए गए करीब 40,000 मतदान केंद्रों पर लगभग चार करोड़ 60 लाख मतदाताओं ने वोटिंग की. ब्रिट्रेन में 2019 में हुए आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी 365 सीटों पर जीती थी वहीं लेबर पार्टी ने 202 सीट जीती थीं.
रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार एग्जिट पोल से पता चलता है ब्रिटेन में लेबर पार्टी की बड़ी जीत हो सकती है तो वहीं 14 साल की कंजर्वेटिव सरकार की कुर्सी छीन जाएगी. ब्रिटेन के लोग 4 जुलाई को स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक वोट डाले गए. मतों की गिनती के बाद, ब्रिटेन के सम्राट (वर्तमान में किंग चार्ल्स तृतीय) बहुमत वाली पार्टी के नेता को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे.
चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद 30 मई 2024 को ब्रिटेन की वर्तमान संसद भंग कर दी गई थी. लेबर पार्टी ने अपने चुनाव अभियान में, टोरीज के मौजूदा कार्यकाल में बार-बार प्रधानमंत्रियों के परिवर्तन, ब्रेक्सिट, चरमराती अर्थव्यवस्था और दिग्गज कंजर्वेटिव नेताओं से जुड़े कई घोटालों को उजागर किया था.
इससे पहले जुलाई के महीने में ब्रिटेन में साल 1945 में चुनाव हुआ था. उस समय क्लेमेंट एटली के नेतृत्व में लेबर पार्टी ने द्वितीय विश्व युद्ध के नेता विंस्टन चर्चिल की कंजर्वेटिव पार्टी को हराया था.
(इनपुट पीटीआई से भी)
UK Election Results 2024 LIVE Updates: लेबर पार्टी को वोट नहीं देने वालों को पीएम कीर स्टार्मर ने क्या कहा?
ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने उन लोगों के लिए संदेश जारी किया है, जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया. उन्होंने कहा, "मतदाताओं ने सरकार पर जो भरोसा जताया है, वह उसकी जिम्मेदारी निभाएंगें, लेकिन चाहे आपने लेबर पार्टी को वोट दिया हो या नहीं मेरी सरकार आपकी सेवा करेगी."
UK Election Results 2024 LIVE Updates: कीर स्टार्मर बने बिटेन के नए प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री बनते ही कीर स्टार्मर ने किंग चार्ल्स के साथ फोटो खिंचवाई. बकिंघम पैलेस में एक सभा में राजा ने कल की भारी जीत के बाद कीर स्टार्मर को प्रधानमंत्री बनने और नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.
Source: IOCL

























