न्यूयॉर्क: चाइल्ड केयर सेंटर में तीन नवजात बच्चों समेत पांच किशोरों पर चाकू से हमला
एजेंसी | 22 Sep 2018 08:22 AM (IST)
एक महिला को कई चोटें आई हैं और एक पुरुष के पैर में चाकू से वार किया गया. महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क में शुक्रवार को एक संदिग्ध अवैध चाइल्ड केयर सेंटर में शुक्रवार को तीन नवजात शिशुओं और दो किशारों पर चाकू से हमला किया गया. ऐसा आरोप है कि हमला एक महिला कर्मचारी ने किया. पुलिस ने बताया कि घायल शिशुओं की उम्र तीन दिन से एक महीने के बीच है. एक महिला को कई चोटें आई हैं और एक पुरुष के पैर में चाकू से वार किया गया. हमले के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि केंद्र की 52 साल की महिला कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.