Two Indians Killed In Kenya: केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुतो के करीबी इटुंबी ने दावा किया कि चार महीने से लापता दो भारतीयों की हत्या कर दी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि भंग की गई डीसीआई की एक यूनिट ने ये हत्या की है.
जुल्फिकार अहमद खान (Zulfiqar Ahmad Khan) और मोहम्मद जैद सामी किदवई (Mohamed Zaid Sami Kidwai) जो कि केन्या में राष्ट्रपति विलियम रुतो के क्वांजा डिजिटल अभियान टीम का हिस्सा थे. यह दोनों एक टैक्सी ड्राइवर निकोडेमस मवानिया के साथ जुलाई में मोम्बासा रोड से गायब हो गए थे. केन्याई राष्ट्रपति विलियम रुतो के सहयोगी इटुम्बी ने कहा कि दोनों भारतीयों का रुटो के कैंपेन में महत्वपूर्ण योगदान था. उन्होंने कहा, "जब भी हमारी टीम को ग्राफिक्स की जरूरत होती थी, हम जुल्फिकार और मोहम्मद जैद को भेजे देते थे. वो दोनों अपना सभी काम रोककर हमारा काम कर देते थे.
इटुम्बी ने क्या कहा?
इटुम्बी ने बताया कि जुल्फिकार खान और मोहम्मद जैद ने उन्हें भारत आने के लिए भी आमंत्रित किया था. मैंने उनसे कहा था कि मैं चुनाव के बाद हिंदुस्तान आऊंगा. बता दें कि इन दोनों के लापता होने की जांच के बाद राष्ट्रपति रुटो ने पिछले रविवार को स्पेशल सर्विस यूनिट (SSU) को भंग करने का आदेश दिया था. एसएसयू पर दोनों भारतीयों को गायब करने का आरोप है. इसके बाद यूनिट में काम करने वाले कुल 21 जासूसों को नैरोबी में आंतरिक मामलों की इकाई (IAU) हेडक्वार्टर में बुलाया गया था.
क्या किया दावा?
इटुम्बी ने दावा किया कि जुल्फिकार खान, मोहम्मद जैद और टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर दी, लेकिन इसको लेकर उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया. साथ ही कहा कि दोनों बहुत अच्छा काम करते थे. हमारे एक टेलीग्राम ग्रुप पर भी वो हमेश एक्टिव रहते थे. उनके हिंदुस्तान जाने से से दो दिन पहले पता चला कि उनका फोन खो गया है. इसके अलावा बताया कि इन दोनों भारतीयों को उन लोगों ने मारा जो कि रुटो को राष्ट्रपति नहीं बनना देने चाहते थे. वहीं भारत के विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते बताया था कि वो इस पूरे मामले को लेकर केन्या सरकार के संपर्क में है.
यह भी पढ़ें- 75 दिनों से लापता हैं बालाजी टेलीफिल्म्स के पूर्व COO जुल्फिकार खान, एकता कपूर ने PM मोदी से मांगी मदद
