एक्सप्लोरर

तुर्किए के राष्ट्रपति ने ईद पर मांगी इजरायल की बर्बादी के लिए दुआ, जो कहा उसपर दुनिया को नहीं हो रहा यकीन

Turkiye President Erdogan: तुर्किए के खलीफा राष्ट्रपति रेचेप तैय्यब एर्दोगन ने ईद-उल-फितर पर अल्लाह से अपने दुश्मन देश इजरायल के बर्बाद होने की दुआ मांगी है.

Khalifa Erdogan wish for Israel on Eid : पूरी दुनिया इस वक्त ईद-उल-फितर का जश्न मना रही हैं. सभी मुस्लिम धर्मावलंबी खुदा से अपने और अपने करीबियों के लिए फरियाद कर रहे हैं और दुआएं मांग रहे हैं. इस बीच तुर्किए के खलीफा राष्ट्रपति रेचेप तैय्यब एर्दोगन ने एक ऐसी दुआ मांगी है, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा होने लगी. खलीफा ने ईद के मौके पर अल्लाह से अपने दुश्मन देश इजरायल के लिए बर्बादी की दुआ मांगी है. खलीफा की इस दुआ को सुनकर सबके होश उड़ गए हैं. किसी को यह यकीन नहीं हो रहा है कि तुर्की के राष्ट्रपति ईद के पाक मौके पर इजरायल के लिए ऐसी दुआ मांगेगे.

गाजा को लेकर तुर्की ने हमेशा इजरायल पर निशाना साधा

तुर्किए ने गाजा पट्टी में इजरायल की ओर से किए गए हमलों को लेकर निशाना साधा है. वहीं, तुर्की ने खलीफा लगातार इजरायल के नाम पर जहर उगलते आए हैं. खलीफा ने कहा, “हम देख रहे हैं कि फिलिस्तीन में क्या हो रहा है. अल्लाह अपने पवित्र नाम पर जायोनी देश इजरायल को बर्बाद कर दे.” उन्होंने कहा, “हमें देखना चाहिए कि वहां क्या हो रहा है और इसलिए हमें एकजुट होना चाहिए, मजबूत होना चाहिए और भाईचारा बनाकर रखना चाहिए. अल्लाह हमेशा हमारी एकता को मजबूत करें.” तुर्की के खलीफा राष्ट्रपति एर्दोगन ने यह बयान मुस्लिम समुदाय के पाक महीने रमजान के अंत में ईद-उल-फितर के मौके पर एक मस्जिद का दौरा करने के बाद दिया है.

खलीफा का ऐसा बयान पहली बार नहीं, लेकिन यह चौंकाने वाला है- डॉ. यानारोकक

Ynetnews.com की रिपोर्ट के मुताबिक, तेल अवीव विश्वविद्यालय के दयान केंद्र में तुर्की के एक्सपर्ट डॉ. हे एयटन कोहेन यानारोकक ने खलीफा के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “यह पहली बार नहीं है कि खलीफा ने कोई ऐसा बयान दिया है, लेकिन यह बेहद चौंकाने वाला है. क्योंकि तुर्की के पास एक ऐसा राष्ट्राध्यक्ष है जो अल्लाह से सीधे तौर पर इजरायल की बर्बादी की दुआ मांग रहा है.” उन्होंने कहा, “हालांकि, खलीफा ने इसे खुद करने के बजाए इसे अल्लाह के नाम पर एक इच्छा के रूप में पेश किया है.”

डॉ. यानारोकक ने आगे कहा, “अल्लाह के 100 नाम हैं, उनमें से एक नाम ‘अल-कहर’ है, जिसका मतलब है विनाशक. जिसका मतलब साफ है कि एर्दोगन अल्लाह से इजरायल की तबाही की कामना कर रहे हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
'शायद मेरे लायक कोई चीज नहीं थी', अपने करियर के मुश्किल दौर को याद कर छलका सनी देओल का दर्द
'शायद मेरे लायक कोई चीज नहीं थी', सनी देओल ने याद किया अपने करियर का मुश्किल दौर
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
'शायद मेरे लायक कोई चीज नहीं थी', अपने करियर के मुश्किल दौर को याद कर छलका सनी देओल का दर्द
'शायद मेरे लायक कोई चीज नहीं थी', सनी देओल ने याद किया अपने करियर का मुश्किल दौर
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
दिल्ली में पार्षदों के लिए खुशखबरी, MCD बजट में भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर
दिल्ली में पार्षदों के लिए खुशखबरी, MCD बजट में भत्ते में बढ़ोतरी समेत IVP के 19 प्रस्ताव मंजूर
Sweet Potato Snacks: शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी है खाना? शकरकंद से तैयार करें ये 8 आसान और टेस्टी डिशेज
शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी है खाना? शकरकंद से तैयार करें ये 8 आसान और टेस्टी डिशेज
UP Board Exam: 18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, इन व्यवस्थाओं पर रहेगा खास जोर
18 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, इन व्यवस्थाओं पर रहेगा खास जोर
Embed widget