एक्सप्लोरर

ट्रंप को चुनाव में हराने के लिए रची गई थी साजिश, ओबामा के साथ शामिल थीं एजेंसियां... तुलसी गबार्ड का बड़ा खुलासा

तुलसी गबार्ड ने 2016 के अमेरिकी चुनाव में रूस की कथित दखलंदाजी पर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने गोपनीय दस्तावेज जारी कर आरोप लगाया कि ओबामा प्रशासन ने ट्रंप की जीत को कमजोर करने की कोशिश की.

अमेरिका की खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कथित दखल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कुछ गोपनीय दस्तावेज सार्वजनिक करते हुए दावा किया है कि यह पूरी कहानी ओबामा प्रशासन द्वारा राजनीतिक मकसद से गढ़ी गई थी ताकि डोनाल्ड ट्रंप की जीत को कमजोर किया जा सके.

गबार्ड ने कहा कि उस वक्त की खुफिया रिपोर्ट्स में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि रूस की साइबर गतिविधियां चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के लिए न तो पर्याप्त थीं और न ही प्रभावशाली. बावजूद इसके, तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा, CIA के पूर्व निदेशक जॉन ब्रेनन, FBI के पूर्व प्रमुख जेम्स कोमी और अन्य अधिकारियों ने जानबूझकर फर्जी जानकारी फैलाकर ट्रंप के खिलाफ देशद्रोही साजिश रची.

दस्तावेजों में क्या था?

गबार्ड द्वारा सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि दिसंबर 2016 में तैयार की गई इंटेलिजेंस रिपोर्ट में कहा गया था कि विदेशी ताकतों ने अमेरिकी चुनाव प्रणाली पर साइबर हमले तो किए, लेकिन वे इतने असरदार नहीं थे कि चुनाव परिणाम बदल सकते. इसके बावजूद जनवरी 2017 में जारी एक नई रिपोर्ट में उल्टा दावा किया गया कि रूस ने ट्रंप को फायदा पहुंचाने की कोशिश की.

गबार्ड ने इन सभी दस्तावेजों को न्याय विभाग को सौंप दिया है ताकि ट्रंप, उनके परिवार और अमेरिकी जनता को न्याय मिल सके. उन्होंने मांग की है कि ओबामा प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक जांच होनी चाहिए.

ट्रंप का तीखा पलटवार

डोनाल्ड ट्रंप ने इस पूरे घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “जॉन ब्रेनन और जेम्स कोमी बेहद बेईमान और भ्रष्ट लोग हैं. हो सकता है उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़े. ये वो लोग हैं जिन्होंने अमेरिका के लोकतंत्र को चोट पहुंचाई.” ट्रंप ने यह भी कहा कि उनके खिलाफ साजिश एक सुनियोजित झूठ था और अब यह साबित हो चुका है कि उन्हें सत्ता से हटाने के लिए एक गहरी साजिश रची गई थी.

गबार्ड ने इसे केवल एक राजनीतिक मसला नहीं बल्कि अमेरिका के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ हमला बताया है. उन्होंने कहा, “यह संविधान और देश की आत्मा के खिलाफ साजिश है. इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, तभी जनता का लोकतंत्र पर विश्वास लौटेगा.”

ये भी पढ़ें-

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों को उकसा रहे मोहम्मद यूनुस, खिलाफत मजलिस ने चुनाव से पहले शेख हसीना को लेकर कर दी बड़ी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिर्फ बयानबाजी से नहीं होती जीत', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'बयानबाजी से जीत नहीं होती', ऑपरेशन सिंदूर पर डींगे हांक रहा था पाक, CDS ने सुनाईं खरी-खरी
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते...,' उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
'हम सरेंडर तो नहीं कर सकते', उस्मान तारिक पर बोले सूर्यकुमार यादव; प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला बड़ा राज
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
महाराष्ट्र: भारत-पाकिस्तान T20 मैच को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कहा- 'खून और खेल...'
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
‘मेढ़क के जहर से हुई एलेक्सी नेवेलनी की मौत’, ब्रिटेन-फ्रांस समेत इन 5 देशों ने रूस पर लगाया बड़ा आरोप
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने रुमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया सारा सच
क्या ऋतिक रोशन ने ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को किया रिप्लेस? ‘वॉर 2’ एक्टर ने बताया सच
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
‘क्वाड शिखर सम्मेलन कभी कैंसिल नहीं हुई’, म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
गर्म पानी से नहाने के क्या हैं नुकसान? जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
आयुष्मान कार्ड  से एक साल में कितनी बार करा सकते हैं इलाज, जानें क्या होते हैं नियम?
Embed widget