जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है प्यार. इसे पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. प्यार हद से गुजर जाने का नाम है. ऐसा ही प्यार देखने को मिला है ऑस्ट्रेलिया में. यहां एक शख्स ने अपनी पार्टनर को प्रपोज करने के लिए एक तोते का सहारा लिया है. तोते का सहारा लेकर इस शख्स ने शादी के लिए लड़की को प्रपोज किया है.
अब इस शख्स का वीडियो वायरल हो गया है. इसे ऑस्ट्रेलिया जू नाम के ट्विटर पेज ने शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे Jesse एक black cockatoo (एक किस्म का तोता) को देखकर काफी खुश होती हैं. तोता उनके हाथ पर आकर बैठ जाता है और फिर पांच डॉलर निकालती हैं जिसे तोता ले लेता है. इसके बाद तोता एक नोट लड़की के हाथ में देता है जिस पर उस लड़के के प्यार का इजहार होता है.
इसके बाद जैसे ही तोता उड़ता है लड़का अपने घुटनों पर बैठकर लड़की को प्रपोज कर देता है. लड़की को सब समझ आ जाता है, वह बेहद खुश होती है और हां में जवाब देती है. इसके बाद स्टेडियम में तालियों का शोर गूंज जाता है.
