एक्सप्लोरर

भारतीयों की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन वाले देश में समलैंगिक शादी को मिली कानूनी मान्यता, पहले ही दिन 300 शादी

देश में आज से समलैंगिक विवाह कानून लागू हो गया है और कानून के लागू होने के पहले दिन ही 300 LGBTQ+ कपल्स के शादी करने की उम्मीद है. इससे LGBTQ+ समुदाय के लोगों के समलैंगिक शादी को कानूनी स्टेटस मिल जाएगा.

Same Sex Marriage in Thailand : भारतीयों की फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशन वाले देश थाईलैंड ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दे दी है. इसे लेकर देश में कानून भी बन गया है जो आज से यानी गुरुवार (23 जनवरी, 2025) से लागू हो गया है. इसी के साथ थाईलैंड समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला दक्षिण पूर्व एशिया का पहला और पूरे एशिया का तीसरा देश बना गया है. बता दें कि इसे पहले एशिया में नेपाल और ताइवान समलैंगिक विवाह को मान्यता दे चुके हैं और अब थाईलैंड में भी मैरिज इक्वालिटी एक्ट को कानूनी मान्यता मिल चुकी है.

देश में आज से समलैंगिक विवाह लागू हो गया है और कानून के लागू होने के पहले दिन ही 300 LGBTQ+ कपल्स के शादी करने की उम्मीद है. LGBTQ+ समुदाय के लोगों को आज से थाईलैंड में समलैंगिक शादी करने का कानूनी स्टेटस मिल जाएगा.

उल्लेखनीय है कि थाईलैंड में करीब 20 सालों से LGBTQ+ समुदाय समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने के लिए मांग कर रही थी. जिसे अब मान्यता मिल चुकी है. अब थाईलैंड में 18 साल या इससे अधिक उम्र का कोई भी शख्स सेम सेक्स में शादी कर सकता है.

बैंकॉक में आज 300 कपल्स करेंगे शादी

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक शॉपिंग मॉल में आज यानी गुरुवार (23 जनवरी) को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें करीब 300 कपल्स समलैंगिक विवाह के लिए अपनी औपचारिकताएं पूरी करेंगे. विवाह के बाद कपल्स को सभी अधिकार दिए गए हैं. मैरिज इक्वालिटी एक्स को थाईलैंड की संसद के दोनों सदनों से पारित किया गया था. इसके अलावा थाईलैंड के संसद ने सिविल और कॉमर्शियल कोड में संशोधन भी किया है.

कानून के तहत पार्टनर को मिलेंगे सभी अधिकार

थाईलैंड की संसद ने सिविल और कॉमर्शियल कोड में ‘हसबैंड और वाइफ’ की जगह ‘इंडिविजुअल और मैरिज पार्टनर’ कर दिया है. कानून में संशोधन कर LGBTQ+ कपल्स को वो सभी अधिकार दिए गए हैं, जो एक सामान्य शादी में पति-पत्नी को दिए जाते हैं. इसमें समलैंगिक कपल्स को लीगल, फाइनेंशियल और मेडिकल में समान अधिकार दिया गया है. इसके अलावा संपत्तियों में ज्वाइंट एक्सेस का अधिकार भी दिया गया है.

सेम सेक्स कहां पर मान्य और कहां बैन?

आज अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम समेत दुनिया के 31 देशों में समलैंगिक विवाह को कानून मान्यता प्राप्त है. वहीं कई ऐसे भी देश हैं जहां सेम सेक्स मैरिज पूरी तरह से बैन है. इनमें यमन, ईरान, ब्रुनेई, नाइजीरिया, कतर समेत दुनिया के 13 देश शामिल है. यहां तक की इन देशों में समलैगिक शादी करने वालों के लिए सजा का प्रावधान है. इसके लिए मौत की सजा दी जाती है. वहीं, भारत के सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया था.

इन देंशों में सेम सेक्स अपराध नहीं, पर कानूनी मान्यता भी नहीं

दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां समलैंगिक विवाह को अपराध नहीं माना गया है. लेकिन इसे कानूनी मान्यता भी नहीं दी गई है. इन देशों में भारत, चीन, रूस, ब्रिटेन और श्रीलंका शामिल हैं.

यह भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप की पहली जीत, जानिए क्या है 'लैकेन रिले एक्ट' जिसे अमेरिकी कांग्रेस ने दी मंजूरी, भारतीयों की बढ़ेंगी मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायली खुद ही नहीं मान रही कि ईरान के खिलाफ जीत पाए युद्ध, जनता के सर्वे में नेतन्याहू की थू-थू
इजरायली खुद ही नहीं मान रही कि ईरान के खिलाफ जीत पाए युद्ध, जनता के सर्वे में नेतन्याहू की थू-थू
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
US Israel Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
घंटों का सफर तय कर हॉर्मुज पहुंचा था बांग्लादेशी जहाज, ईरान ने लौटाया, कहा- 'जहां से आ आए, वहीं चले जाओ...'
घंटों सफर तय कर हॉर्मुज पहुंचा था बांग्लादेशी जहाज, ईरान ने लौटाया, कहा- 'जहां से आए, वहीं...'

वीडियोज

Dacoit: Ek Prem Katha Review: Anurag Kashyap की 'Dacoit', Adivi Sesh और Mrunal Thakur की Chemistry जीत लेगी दिल
Tamannaah Bhatia ने ‘धुरंधर से सबकी जली’ वाले सवाल पर गजब जवाब दिया
Sansani: सीजफायर पर इजरायल का U-Turn? | Iran US-Israel Ceasefire | Middle East War | Trump
Nitish Kumar के बाद Samrat Choudhary बनेंगे सीएम? | Bihar Politics | BJP | Tejashwi Yadav
Chitra Tripathi: 4 किरदार, 4 रुख… क्या फिर भड़केगी जंग? | Iran Vs US-Israel | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान टॉक्स से पहले अमेरिका की चेतावनी, जेडी वेंस बोले- अबकी बार न चलना 'चाल'
यूएस-ईरान टॉक्स से पहले अमेरिका की चेतावनी, जेडी वेंस बोले- अबकी बार न चलना 'चाल'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
RCB के फिल साल्ट के नाम जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
RCB के फिल साल्ट के नाम जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में इससे पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'आयुष शर्मा पर नहीं था पिता को भरोसा, सलमान खान के जीजा का अब छलका दर्द
'तुम्हें देखने कौन आएगा..'सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का छलका दर्द
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
US Israel Iran War LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
LIVE: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान रवाना हुए जेडी वेंस, साथ कौन-कौन आ रहा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
एक साल में एक से चार मेमने और दूध भी ज्यादा, किसानों का तगड़ा फायदा कराएगी अविशान नस्ल की भेड़
एक साल में एक से चार मेमने और दूध भी ज्यादा, किसानों का तगड़ा फायदा कराएगी अविशान नस्ल की भेड़
Embed widget