एक्सप्लोरर

'मैं जल्द ही मर जाऊंगा, भारत आने के डर से US कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगा आतंकी तहव्वुर राणा

Tahawwur Rana Extradition: भारत में प्रत्यर्पण से बचने के लिए तहव्वुर राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि मुझे वहां बहुत ज्यादा यातनाएं दी जाएंगी, क्योंकि मैं पाकिस्तानी मूल का मुस्लिम हूं.

Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने भारत में प्रत्यर्पण से बचने के लिए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. उसने इमरजेंसी स्टे की मांग करते हुए दावा किया कि अगर उसे भारत भेजा गया तो उसे टॉर्चर किया जाएगा.

राणा ने अपनी याचिका में कहा कि वह पाकिस्तानी मूल का मुसलमान है, इसलिए भारत में उसे भेदभाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ सकता है. उसने यह भी तर्क दिया कि उसकी सेहत ठीक नहीं है और वह पार्किंसंस जैसी बीमारियों से जूझ रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप पहले ही कर चुके हैं प्रत्यर्पण की घोषणा
पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा. व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा था, "मुंबई हमले के साजिशकर्ता और दुनिया के सबसे खतरनाक लोगों में से एक तहव्वुर राणा को भारत में न्याय का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित किया जाएगा." ट्रंप ने यह भी कहा था कि वह और पीएम मोदी कट्टरपंथी इस्लाम से पैदा हुए खतरों से लड़ेंगे.

राणा ने अपनी सुरक्षा का दिया हवाला
राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि अगर उसे भारत भेजा गया, तो वह ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रहेगा. उसने कहा कि राष्ट्रीय, धार्मिक और सांस्कृतिक आधार पर उसे निशाना बनाया जाएगा. उसने ह्यूमन राइट्स वॉच 2023 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों, खासकर मुस्लिमों के साथ भेदभाव होता है.

जल्द भारत लाया जा सकता है तहव्वुर राणा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राणा को कुछ ही हफ्तों में भारत लाया जा सकता है. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमारी जेलें राणा के लिए तैयार हैं. हमने अजमल कसाब को रखा था, इसलिए सुरक्षा को लेकर कोई खतरा नहीं है."

भारत लाए जाने पर NIA कोर्ट में पेशी
भारत आने के बाद तहव्वुर राणा को NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) उसकी रिमांड की मांग कर सकती है ताकि उससे मुंबई हमले की गहरी पूछताछ की जा सके. भारत सरकार और जांच एजेंसियों के लिए यह प्रत्यर्पण एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

यह भी पढ़ेंः दुनिया के सबसे पावरफुल देश में भाड़े पर मिल रही मुर्गियां, 80 हजार रुपये किराया, क्यों शुरू हुआ ‘Rent the Chicken’ योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shashi Tharoor: आपने कांग्रेस की कई अहम बैठकों में हिस्सा क्यों नहीं लिया? सांसद शशि थरूर ने दिया ये जवाब
आपने कांग्रेस की कई अहम बैठकों में हिस्सा क्यों नहीं लिया? शशि थरूर ने दिया ये जवाब
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'EU ने भारत पर टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया था क्योंकि...', मदर ऑफ ऑल डील्स से पहले ट्रंप के करीबी का बड़ा दावा
'EU ने भारत पर टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया था क्योंकि...', मदर ऑफ ऑल डील्स से पहले ट्रंप के करीबी का बड़ा दावा
बारिश के बाद आया वैभव सूर्यवंशी का तूफान, आयुष म्हात्रे भी छाए; U19 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदा
बारिश के बाद आया वैभव सूर्यवंशी का तूफान, आयुष म्हात्रे भी छाए; U19 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदा

वीडियोज

Palash Muchhal ने किसी और लड़की के साथ दिया Smriti Mandhana को धोखा, दोस्त ने लगाए आरोप
Bollywood News: देशभक्ति से भरा सलमान खान का अवतार, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना हुआ रिलीज़
Vasudha: Vasudha का टूटा दिल, Dev ने क्यों रची अपनी ही शादी तोड़ने की साजिश? (24.01.2026)
Chitra Tripathi: न्यूज़ रूम में Shankaracharya विवाद की खुली पोल...मचा हड़कंप! | Avimukteshwaranand
Pakistan के खैबर में आत्मघाती हमले में ISI के आतंकी की मौत...| Pakistan News | ISI News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Shashi Tharoor: आपने कांग्रेस की कई अहम बैठकों में हिस्सा क्यों नहीं लिया? सांसद शशि थरूर ने दिया ये जवाब
आपने कांग्रेस की कई अहम बैठकों में हिस्सा क्यों नहीं लिया? शशि थरूर ने दिया ये जवाब
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'EU ने भारत पर टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया था क्योंकि...', मदर ऑफ ऑल डील्स से पहले ट्रंप के करीबी का बड़ा दावा
'EU ने भारत पर टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया था क्योंकि...', मदर ऑफ ऑल डील्स से पहले ट्रंप के करीबी का बड़ा दावा
बारिश के बाद आया वैभव सूर्यवंशी का तूफान, आयुष म्हात्रे भी छाए; U19 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदा
बारिश के बाद आया वैभव सूर्यवंशी का तूफान, आयुष म्हात्रे भी छाए; U19 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड को रौंदा
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
Ice Without Refrigerators: 300 साल पहले नहीं थीं फ्रिज जैसी चीजें, फिर बर्फ और कुल्फी कैसे जमाते थे लोग?
300 साल पहले नहीं थीं फ्रिज जैसी चीजें, फिर बर्फ और कुल्फी कैसे जमाते थे लोग?
Apollo vs Artemis II, इन दोनों मिशन में कितना अंतर, 54 साल में क्या बदला?
Apollo vs Artemis II, इन दोनों मिशन में कितना अंतर, 54 साल में क्या बदला?
Embed widget