एक्सप्लोरर

Syria Civil War: कौन है अबु मोहम्मद अल-जोलानी जिसने उखाड़ फेंका बशर अल-असद का 24 साल लंबा साम्राज्य, अब किसके हाथ में है सीरिया की सत्ता

Syria Civil War News: एचटीएस प्रमुख अबु मोहम्मद अल-जोलानी ने अपने सैनिकों को तब तक सार्वजनिक संविधानों से दूर रहने का आदेश दिया, जब तक कि प्रधानमंत्री की ओर से आधिकारिक हस्तांतरण पूरा नहीं हो जाता.

Syria Civil War and Abu Mohammed al-Jolani: सीरियाई विद्रोहियों ने रविवार (8 दिसंबर) को देश की राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया और असद परिवार का 50 साल लंबा शासन समाप्त कर दिया. खुद राष्ट्रपति के रूप में बशर अल-असद का 24 साल लंबा शासन भी खत्म हो गया है. देश में जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है. दुनियाभर के देश इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

इससे पहले सीरिया के सबसे शक्तिशाली विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेतृत्व में विद्रोही रविवार को राजधानी शहर में घुसे, तो सीरियाई राष्ट्रपति को देश छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर भाग गए. हालांकि, बाद में मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि वह रूस के मॉस्को पहुंच चुके हैं. इन सब घटनाक्रम के बीच लोगों के मन में सीरिया को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. जैसे- इस युद्ध को लीड करने वाला एचटीएस क्या है, एचटीएस का मुखिया अबु मोहम्मद अल-जोलानी कौन है और अभी सीरिया की सत्ता किसके हाथ में है. 

क्या है हयात तहरीर अल-शाम?

सीरिया में जिस विद्रोही गुट ने पूरे देश पर कब्जा जमाया है और राष्ट्रपति बशर अल-असद को भागने को मजबूर किया है उसका नाम हयात तहरीर अल-शाम है. यह गुट लंबे समय से बशर सरकार के खिलाफ लड़ रहा था. यह कभी आंतकी संगठन अल कायदा की शाखा रहा है. हालांकि, 2016 में इस संगठन ने खुद को अल कायदा से अलग कर लिया था. एचटीएस का नेतृत्व अभी अबु मोहम्मद अल जोलानी के पास है, जो बेहद कट्टरपंथी माना जाता है. पश्चिमी देश एचटीएस को आतंकी संगठन मानते हैं.

 कौन है अबु मोहम्मद अल-जोलानी?

हयात तहरीर अल शाम का प्रमुख अबु मोहम्मद अल-जोलानी एक इस्लामिक नेता है, लेकिन वह खुद के आधुनिक होने का दावा करता है. जब जोलानी ने एचटीएस को अल कायदा से अलग किया था, तभी से ही इसका मकसद सीरिया की सत्ता से बशर अल असद सरकार को हटाना था. अबु अल-जोलानी का जन्म 1982 में हुआ था. उसकी परवरिश सीरिया की राजधानी दमिश्क के माजेह इलाके में हुई. जोलानी के परिवार का ताल्लुक गोलान हाइट्स इलाके से है. कई इंटरव्यू में वह दावा कर चुका है कि उसके दादा को वर्ष 1967 में गोलान हाइट्स से भागना पड़ा था, तब यहां इस्रायल का कब्जा हो गया था.

अभी किसके पास है सीरिया की सत्ता?

इस गृह युद्द में असंभव को संभव करने का काम अबु मोहम्मद अल जोलानी की अगुवाई वाले हयात तहरीर अल-शाम ने किया है. ऐसे में यहां की सत्ता पर फिलहाल कब्जा तो एचटीएस का ही है, लेकिन इसे वह पूरी तरह से नहीं चला रहा है. इसकी वजह ये है कि सत्ता का हस्तांतरण अभी नहीं हुआ है. इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि कल जब राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर फरार हुए तो उसके कुछ देर बाद ही सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी अल-जलाली ने विद्रोहियों के साथ सहयोग करने पर सहमति जताई और कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण सुनिश्चित करेंगे. इसके बाद, HTS प्रमुख अबु मोहम्मद अल-जोलानी ने अपने सैनिकों को सार्वजनिक संविधानों से दूर रहने का आदेश दिया, जब तक कि प्रधानमंत्री की ओर से आधिकारिक हस्तांतरण पूरा नहीं हो जाता. ऐसे में साफ है कि सत्ता का हस्तांतरण पूरा होने के बाद ही एचटीएस देश की बागडोर संभालेगा.

नई सरकार में लगेगा कितना समय?

अब सवाल उठता है कि प्रमुख लीडर कौन होगा. हालांकि, माना जा रहा है कि विद्रोही नेता अबु मोहम्मद अल-जोलानी ही नई सरकार का प्रमुख लीडर होगा, लेकिन इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल, जोलानी ने सत्ता हस्तांतरण के लिए तत्काल एक कमिटी बनाने की बात कही है. एक बयान में, अल-जोलानी ने सीरियाई लोगों की ओर से चुने गए किसी भी नेतृत्व के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है.

ये भी पढ़ें

गद्दाफी, सद्दाम हुसैन और अब बशर, जानिए उन क्रूर तानाशाहों के बारे में जिनका टूटा अहंकार और साम्राज्य हुआ नेस्तनाबूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिश्रम ही सफलता की कुंजी', जब PM मोदी के सामने हिंदी बोलने लगीं मेलोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
'परिश्रम ही सफलता की कुंजी', जब PM मोदी के सामने हिंदी बोलने लगीं मेलोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पाकिस्तान वायुसेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलट बाहर निकले, जानें कैसे हुआ हादसा
पाकिस्तान वायुसेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलट बाहर निकले, जानें कैसे हुआ हादसा
ईरान संघर्ष में अमेरिका के 42 फाइटर जेट्स को नुकसान, अराघची बोले, 'हमारे दावे को किया गया स्वीकार'
ईरान संघर्ष में अमेरिका के 42 फाइटर जेट्स को नुकसान, अराघची बोले, 'हमारे दावे को किया गया स्वीकार'
'स्वागत है मेरे दोस्त', पीएम मोदी के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ये सेल्फी
'स्वागत है मेरे दोस्त', पीएम मोदी के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ये सेल्फी

वीडियोज

Jr NTR की Dragon Glimpse में दिखा KGF-Salaar वाला Vibe, Fans को नहीं मिला ‘Mind-Blowing’ Moment
Vasudha: Chandrika की वापसी से कांपी karishma, क्या भुगतनी पड़ेगी अपने पापों की सजा?
Bollywood News: मुंबई इवेंट में पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल (20-05-26)
Salman Khan Slams Paparazzi Outside Hospital, Says “60 Years Old But Haven’t Forgotten How To Fight”
PM Modi Meloni Viral Video: मोदी-मेलोनी की तस्वीर देख क्यों गरमाया विपक्ष | Modi Gifts Melody

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या सुसाइड? अब हो गया साफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए कई हैरान करने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा की मौत हत्या या सुसाइड? अब हो गया साफ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे
UP Politics: यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
यूपी में मायावती के इस फैसले से BJP खुश! योगी सरकार के मंत्री बोले- जिस तरह से जवाब दिया...
पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
PAK का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
करण कुंद्रा ने रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
Heat Wave: हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
हाहाकार मचाने वाली गर्मी! UP में 48 डिग्री पार, दिल्ली से राजस्थान तक ‘आग उगल’ रहा मौसम
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
केरल में सतीशन 'सुपर बॉस', अपने पास रखे 35 विभाग, चेन्निथला बने होम मिनिस्टर, देखें लिस्ट
'पीएम मोदी नहीं देश को गाली...' राहुल के गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी बीजेपी, गिरिराज सिंह से लेकर पीयूष गोयल ने क्या कहा है?
'PM नहीं देश को गाली...' गद्दार वाले बयान पर टूट पड़ी BJP, गिरिराज से पीयूष गोयल किसने क्या कहा?
Embed widget