एक्सप्लोरर

Sydney Mall Stabbing Attack: 'नहीं मारी जाती गोली तो करता रहता हत्याएं', बोले सिडनी मॉल हमले के चश्मदीद | बड़ी बातें

Sydney Mall Attack Update: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी मॉल में एक शख्स ने चाकू मारकर छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया है. हालांकि उसे भी मार गिराया गया है.

Sydney Mall Attack News: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार (13 अप्रैल) को एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है, जहां एक शख्स ने चाकू मार कर छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया. कम से कम नौ लोग घायल हैं. घायलों में एक बच्चा भी है.

मॉल के CCTV फ़ुटेज से पता चला है कि हमलावर ने ऑस्ट्रेलियाई रग्बी की जर्सी पहन रखी थी. उसका मकसद क्या था, इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है. स्थानीय पुलिस का कहना है कि उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है और किस इरादे से उसने हमला किया था, यह भी पता लगाया जा रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई खौफनाक कहानी

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर के पास एक लंबा और तेज धार वाला चाकू था, जिससे वह लगातार हर उस शख्स पर हमला कर रहा था जो उसके सामने आ रहा था. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वह दौड़ दौड़ कर हमला कर रहा था और जिस किसी के भी पास से गुजर रहा था उसे मौत के घाट उतारने के इरादे से तेज प्रहार कर रहा था.

घटना के चश्मदीदों ने हंगामे के बीच गोलियों की आवाज सुनने का भी जिक्र किया. इसका जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि मॉल के चारों ओर एंबुलेंस, पुलिस सायरन और हेलीकॉप्टर की आवाज गूंज रही है.

क्या कहना है पुलिस का?

सहायक पुलिस आयुक्त एंथनी कुक ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि मॉल में तब भगदड़ मच गई जब एक अकेले हमलावर ने मॉल में मौजूद लोगों पर अंधाधुंध चाकू से वार करना शुरू कर दिया. उसने कई लोगों को निशाना बनाया और फिर एक पुलिस निरीक्षक से भिड़ने पर उसे गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

एंथनी कुक ने बताया कि छङ पीड़ितों की मौत हो गई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों ने तेजी से क्षेत्र से सैकड़ों लोगों को निकाला. उन्होंने बताया कि अगर पुलिसकर्मी उसे गोली नहीं मारती तो वह कई और लोगों पर लगातार हमला करता रहता.

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने जताया दुख 

वारदात को लेकर ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज ने कई लोगों के हताहत होने की बात स्वीकार करते हुए संवेदना व्यक्त की. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा,  "दुखद रूप से, कई लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है और सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों की संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं.

ये भी पढ़ें:Rameshwaram Cafe Blast: संजय और उदय दास बनकर कोलकाता में रह रहे थे बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी, ऐसे खुला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलतफहमी में दुश्मन, हर हमले का मजबूती से जवाब देगा ईरान', माफी मांगने के बाद पेजेशकियान का यू-टर्न
'गलतफहमी में दुश्मन, हर हमले का मजबूती से जवाब देगा ईरान', माफी मांगने के बाद पेजेशकियान का यू-टर्न
Israel-Iran War Live: 'ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगा', ईरान ने चुना खामेनेई का उत्तराधिकारी तो भड़के ट्रंप, स्टार्मर ने फोन पर की बात
Live: 'ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगा', ईरान ने चुना खामेनेई का उत्तराधिकारी तो भड़के ट्रंप
सोशल मीडिया को हथियार बनाकर कट्टरपंथ फैला रहे पाकिस्तान के आतंकी संगठन, ये रिपोर्ट चौंका देगी
सोशल मीडिया को हथियार बनाकर कट्टरपंथ फैला रहे पाकिस्तान के आतंकी संगठन, ये रिपोर्ट चौंका देगी
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget