एक्सप्लोरर

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में नए साल पर देखेंगी 16 बार सूर्यास्त, जानें कैसे

Sunita Williams to Witness 16 Sunrises: सुनीता विलियम्स जून में अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची थी. उनका मिशन केवल 9 दिनों का था, लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें नया साल भी वहीं बिताना पड़ा.

Sunita Williams to Witness 16 Sunrises: नए साल का जश्न हर कोई अपने अंदाज में मनाता है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि अंतरिक्ष में यह कैसा होगा? अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इस नए साल पर 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त देखेंगी. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अंतरिक्ष स्टेशन हर 90 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगाता है. इस वजह से ही यह संभव होगा.

अंतरिक्ष स्टेशन के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल से आज एक पोस्ट में लिखा गया, "2024 के आखिरी दिन, एक्सपेडिशन 72 के क्रू नए साल के स्वागत में 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देखेंगे. यहां अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई कुछ शानदार सूर्यास्त की तस्वीरें साझा की गई हैं."

क्रिसमस भी बिताया अंतरिक्ष में

सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विलमोर जून में बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे. उनका मिशन केवल 9 दिनों का था, लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें क्रिसमस भी वहीं बिताना पड़ा.

नासा द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में सुनीता ने कहा, "यहां होना बहुत शानदार है. हम अंतरिक्ष में अपने परिवार (साथी अंतरिक्ष यात्रियों) के साथ क्रिसमस मना रहे हैं. यहां सात लोग हैं और हम एक-दूसरे का साथ एंजॉय कर रहे हैं." वीडियो में क्रू मेंबर्स सांता कैप्स पहने दिखाई दिए, जो NASA की ओर से स्पेस एक्स ड्रैगन कैप्सूल से भेजी गई छुट्टियों की खास सामाग्री का हिस्सा थीं.

मार्च तक अंतरिक्ष में रहने की तैयारी

सुनीता और बैरी विलमोर को फरवरी 2025 में लौटना था, लेकिन स्पेस एक्स के क्रू-10 मिशन में देरी के कारण अब उनकी वापसी मार्च तक टल गई है. Crew-10 मिशन का क्रू उन्हें रिलीव करेगा.

सितंबर में Crew-9 के दो अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे थे, जिनके यान में सुनीता और बैरी के लिए दो सीटें खाली रखी गई थीं. अब Crew-9 के सभी चार सदस्य एक साथ मार्च 2025 में पृथ्वी पर लौटेंगे.

अंतरिक्ष में यादगार पल

अंतरिक्ष में बिताए गए ये पल सुनीता विलियम्स और उनके क्रू के लिए यादगार बन गए हैं. जहां वे पृथ्वी से दूर हैं, वहीं उनका नया साल और क्रिसमस अंतरिक्ष में उनकी 'अंतरिक्षीय परिवार' के साथ मनाने का अनुभव बेहद खास है.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने 'N' फैक्टर संग रचा इतिहास... जानें राहुल गांधी-केजरीवाल समेत इन राजनीतिक हस्तियों का कैसा रहा साल 2024

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: 'ईरान के दुश्मन... अपना अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, सेंट्रल इजरायल में गूंजे सायरन
Live: 'ईरान के दुश्मन... अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, इजरायल में गूंजे सायरन
US Hawaii Volcano: अमेरिका में ज्वालामुखी एक्टिव! 1000 फीट तक उगल रहा लावा! हाईवे पर गिर पत्थर के टुकड़े, कांच और राख
अमेरिका में ज्वालामुखी एक्टिव! 1000 फीट तक उगल रहा लावा! हाईवे पर गिर पत्थर के टुकड़े, कांच और राख
मिडिल ईस्ट में महाजंग! होर्मुज के पास अमेरिका ने दागे गोले, ईरान के 16 जहाज किए तबाह
मिडिल ईस्ट में महाजंग! होर्मुज के पास अमेरिका ने दागे गोले, ईरान के 16 जहाज किए तबाह
भारत अमेरिकी ऑयल रिफाइनरी में करेगा 300 बिलियन डॉलर का निवेश? ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, इंडिया से कहा 'थैंक्यू'
भारत अमेरिकी ऑयल रिफाइनरी में करेगा 300 बिलियन डॉलर का निवेश? ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, इंडिया से कहा 'थैंक्यू'

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'ईरान के दुश्मन... अपना अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, सेंट्रल इजरायल में गूंजे सायरन
Live: 'ईरान के दुश्मन... अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, इजरायल में गूंजे सायरन
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Causes Of Body Pain: बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
Embed widget