एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में आर्मी बेस पर आत्मघाती हमला, 18 लोगों की मौत; PAK बोला- अटैक में अफगानी नागरिक शामिल

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान के बन्नू में हुए आतंकवादी हमले में 16 आतंकियों समेत 34 लोगों की मौत हुई है. पाक सेना ने अफगान नागरिकों की संलिप्तता की पुष्टि की है.

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बन्नू छावनी पर हुए आतंकवादी हमले में 5 पाकिस्तानी सैनिकों और 13 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 16 आतंकवादी मार गिराए गए, जिनमें चार आत्मघाती हमलावर भी शामिल थे.

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार ( 05 मार्च, 2025 ) को एक बयान जारी कर बताया कि खुफिया रिपोर्ट से यह पुष्टि हुई है कि इस हमले में अफगान नागरिक शामिल थे.

कैसे हुआ हमला?
आतंकियों ने विस्फोटकों से लदे दो वाहनों को बन्नू छावनी की दीवार से टकराया. धमाकों के बाद कई आतंकवादी छावनी में घुसने की कोशिश करने लगे. पाकिस्तानी सैनिकों ने तेजी से जवाबी कार्रवाई की और सभी 16 आतंकवादियों को मार गिराया.

भीषण गोलीबारी में 5 सैनिक मारे गए
आत्मघाती धमाकों से एक मस्जिद और एक आवासीय इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे 13 नागरिकों की मौत हो गई और 32 घायल हो गए. पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला अफगानिस्तान में सक्रिय आतंकवादी सरगनाओं की ओर से निर्देशित और सुनियोजित था.

ISPR ने कहा, "इस्लामाबाद को उम्मीद है कि अफगान सरकार अपनी ज़िम्मेदारी निभाएगी और अपनी धरती को पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं होने देगी."

हमले की जिम्मेदारी किसने ली?
इस हमले की जिम्मेदारी हाफिज गुल बहादुर से जुड़े "जैश अल फुरसान" संगठन ने ली है. यह समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के कई गुटों में से एक है. हमले की राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, खैबर-पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंदी और मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने कड़ी निंदा की. सरकार ने इस घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.

क्या पाकिस्तान करेगा जवाबी कार्रवाई?
पाकिस्तानी सेना ने कहा कि वह सीमा पार से उत्पन्न होने वाले खतरों के जवाब में आवश्यक कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखती है. अब यह देखना होगा कि इस्लामाबाद इस हमले पर क्या कार्रवाई करता है.

यह भी पढ़ें- 'इंडियंस आर बैड', भारतीय मूल की नर्स संग अमेरिका में क्रूरता, कॉलरबोन टूटी, चेहरे पर फ्रैक्चर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे
काला सागर में ड्रोन ने जहाज को डुबोया, 2 भारतीय सुरक्षित, 1 घायल
काला सागर में ड्रोन ने जहाज को डुबोया, 2 भारतीय सुरक्षित, 1 घायल

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
UP SIR में जोड़े 16.18 लाख संदिग्ध नाम? रिपोर्ट पर आया निर्वाचन अधिकारी का पहला बयान
UP SIR में जोड़े 16.18 लाख संदिग्ध नाम? रिपोर्ट पर आया निर्वाचन अधिकारी का पहला बयान
आज अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे विराट का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड? लखनऊ में पहला टी20
आज अभिषेक शर्मा तोड़ देंगे विराट का ये सबसे बड़ा रिकॉर्ड? लखनऊ में पहला टी20
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
Embed widget