एक्सप्लोरर

साउथ कोरिया में मौत का तांडव, 19 विदेशियों समेत 150 से ज्यादा ने गंवाई जान, 350 लापता- हैलोवीन पार्टी की बड़ी बातें

Seoul Stamped: हैलोवीन फेस्टिवल दुनिया के कई शहरों में मनाया जाता है. खासतौर ये फेस्टिवल पश्चिमी देश मनाते हैं, लेकिन अब दुनिया के बाकी हिस्सों में भी इसे मानाया जाने लगा है.

Halloween Stampede: दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में बहुत बड़ा हादसा हो गया. शनिवार, 29 अक्टूबर 2022 को हैलोवीन फेस्टिवल मनाने पहुंचे लोगों के बीच भगदड़ मच गई. जश्न का शोर मातमी चीखों में बदल गया. लोग एक दूसरे को रौंदकर भागने लगे. जो नहीं भाग सके उनकी सांसे उखड़ गईं. इस हादसे में 151 लोगों की मौत हो गई जिसमें 19 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जबकि सैकड़ों घायलों का इलाज जारी है.

शनिवार की शाम सियोल के इटावन इलाके के प्रसिद्ध नाइट स्पॉट पर ये लोग नो मास्क हैलोवीन मनाने के लिए जुटे थे. कोविड विस्फोट के बाद ये पहला हैलोवीन फेस्टिवल था, लिहाजा भीड़ भी खूब उमड़ी. संकरी सी सड़क पर इतने लोग जमा हो गए कि रास्ता ही ब्लॉक हो गया. दोनों तरफ से लोग इधर उधर भाग रहे थे.

रात 10 बजकर 20 मिनट पर अचानक यहां भगदड़ मच गई. मंजर ऐसा था कि इंसान एक दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़ रहे थे. हजारों की भीड़ सैकड़ों लोगों को रौंद रही थी. महिलाएं और बच्चों के लिए भगदड़ में खुद को संभालना भारी हो रहा था. चीख पुकार इतनी मची कि सियोल कांप गया.

रेस्क्यू टीम, फायर फाइटर्स, लोकल पुलिस और एंबुलेंस के साथ मेडिकल स्टाफ जब तक यहां पहुंचते. तब तक 151 से ज्यादा लोगों की सांसे उखड़ चुकी थी. जैसी ही खबर दक्षिण कोरिया सरकार तक पहुंची. हड़कंप मच गया. राष्ट्रपति यून सुक-योल ने बड़े पैमाने पर डिजास्टर मैनेजमेंट को रेस्क्यू में लगा दिया है. राष्ट्रपति यून सुक योल ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की है. अस्पताल में भर्ती लोगों का इलाज जारी है. सूत्रों का दावा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है.

कार्डियक अरेस्ट से 50 से ज्यादा लोगों की मौत

सियोल की सड़कों पर अचेत अवस्था में सैकड़ों लोग गिरे पड़े थे. इनकी सांसे उखड़ रही थी....ये मौत के मुंह में समा रहे थे...और मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर्स की टीम इन्हें कार्डियो पल्मोनरी रिससिटैशन यानी cpr दे रहे थे. साउथ कोरिया की मीडिया में दावा किया गया है कि हैलोवीन फेस्ट हादसे में मरने वाले 50 लोग यानी करीब एक तिहाई मौतों की वजह कार्डियक अरेस्ट था. इसका मतलब है कि ये लोग भगदड़ में ऐसा फंसे कि सांस लेना मुश्किल हो गया. हार्ट की फंक्शनिंग अचानक रुक गई. दिमाग में खून की सप्लाई डिस्टर्ब हो गई और ये लोग मूर्छित हो कर गिर पड़े.

...तो बढ़ सकता था मौत का आंकड़ा

अचानक सांस रुकने या कार्डियक अरेस्ट जैसे संकट में मरीज की जान बचाने के लिए cpr सबसे बेस्ट इमरजेंसी तकनीक मानी जाती है. सियोल भगदड़ में 151 से ज्यादा कैजुअलटीज तो हुईं, लेकिन ये सच है कि भगदड़ के बाद cpr तकनीक से कई लोगों की जान भी बचाई गई. 400 इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ ने अगर घायलों को cpr न देकर सीधे हॉस्पिटल ले जाते, तो मौत का आंकड़ा बढ़ जाता.

हैलोवीन हादसे में अब तक क्या हुआ?

  • 151 लोगों की मौत
  • 76 लोग घायल
  • 19 की हालत गम्भीर
  • 270 के लापता होने की कम्प्लेंट दर्ज कराई गई है.
  • मरने वालों में अधिकतर की उम्र 20-30 के बीच है.
  • सियोल के Itaewon नाइट लाइफ एरिया में हैमिल्टन होटल के करीब संकरी गली में यह हादसा हुआ जहां रास्ता ऊंचाई से नीचे की ओर आता है.

बताया जाता है कि भारी भीड़ की मौजूदगी के बीच ही किसी सेलेब्रिटी के पहुंचने और एक स्टोर पर आकर्षक ऑफर की अफवाह फैली जिसके कारण इस हादसे की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर भगदड़ के कारणों की पुष्टि नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: South Korea: सियोल में 'जानलेवा' हैलोवीन पार्टी- 120 लोगों की मौत, भगदड़ में कई लोगों को कार्डियक अरेस्ट आया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

Stand Up Comedian Appurv Gupta ने बताया की कैसे खुद दुखी होकर भी वो लोगों को हंसा देते है!
BJP New President: हाथों में बाबा बैद्यनाथ धाम और Nitin Nabin का पोस्टर लिए समारोह में पहुंचे नेता |
BJP New President:Nitin Nabin के ताजपोशी के अवसर पर मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में अपने भाव किए साझा
Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi
Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
सत्ता का खेल, उद्धव ठाकरे को झटका! पार्षद हुए 'नॉट रिचेबल', अब शिंदे गुट ने किया बड़ा दावा
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
ABP Youth Conclave 2047: दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
India Pakistan Height: हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
"रियल लाइफ टपू सेना" कैंसर पीड़ित स्कूल फ्रेंड के लिए बच्चों की इस सेना मुंडवा लिया अपना सिर, वीडियो वायरल
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
Embed widget