एक्सप्लोरर

‘अपने देश वापस जाओ’, ब्रिटेन में नस्लभेदी टिप्पणी कर हमलावरों ने किया सिख समुदाय की युवती से दुष्कर्म

Oldbury Town in UK: ब्रिटेन के ओल्डबरी शहर में सिख समुदाय की युवती के साथ हुई यह घटना भारतीय मूल के प्रवासियों के साथ पूर्व में हो चुके नस्लीय भेदभाव और हमलों को फिर से उजागर करती है.

यूके के ओल्डबरी शहर में दो लोगों ने सिख समुदाय की एक 20 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके साथ ही दोनों हमलावरों ने युवती को अपनी नस्लभेदी टिप्पणियों का भी शिकार बनाया. हमलावरों ने युवती से कहा कि वह अपने देश वापस चली जाए. यह घटना ब्रिटेन में भारतीय मूल के प्रवासियों के साथ पूर्व में हो चुके नस्लीय भेदभाव और हमलों को फिर से उजागर करती है. यह घटना यूके के ओल्डबरी शहर के टेम रोड के पास पिछले मंगलवार (9 सितंबर, 2025) को सुबह 8:30 बजे घटी.

यूके पुलिस ने इस घटना को नस्लभेद से प्रेरित हमला करार दिया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए लोगों से मदद की अपील की है. सिख समुदाय की युवती ने कहा कि हमलावरों ने उस पर नस्लभेदी टिप्पणियां कीं. वहीं, पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में सीसीटीवी और फॉरेंसिक जांच चल रही है.

बर्मिंघम लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना को अंजाम देने वाले दोनों हमलावर श्वेत पुरुष थे. इनमें से एक का सिर मुंडा हुआ था और उसने डार्क रंग की स्वेटशर्ट पहनी हुई थी, जबकि दूसरे हमलावर ने ग्रे कलर की टीशर्ट पहनी हुई थी.

घटना के बाद से सिख समुदाय में आक्रोश

ब्रिटेन के एक शहर में एक सिख युवती के साथ हुई घटना के बाद से सिख समुदाय में गहरा आक्रोश व्याप्त है. इस घटना को घात लगाकर किया गया हमला भी माना जा रहा है. इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि लोगों का यह गुस्सा पूरी तरह से समझा जा सकता है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह उस इलाके में गश्त को और ज्यादा बढ़ाएंगे.

ब्रिटिश सांसद ने की घटना की निंदा

ब्रिटेन के बर्मिंघम एजबेस्टन से सांसद प्रीत कौर गिल ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में खुले तौर पर बढ़ रही नस्लवाद की घटनाएं बहुत ही चिंताजनक हैं. उन्होंने कहा, ‘यह घटना एक बेहद हिंसात्मक कृत्य था और इसे एक नस्लभेद से प्रेरित हमला भी माना जा रहा है. हमलावरों ने पीड़िता से कथित तौर पर कहा कि वह यहां की नहीं है. लेकिन वह बिल्कुल यहां की है.’

उन्होंने कहा, ‘हमारे सिख समुदाय और हर समुदाय को यह अधिकार है कि वे खुद को सुरक्षित, सम्मानित और महत्वपूर्ण महसूस करे. ओल्डबरी में या ब्रिटेन में कहीं भी नस्लवाद और महिला विरोध (Misogyny) के लिए कोई जगह नहीं है.’

वहीं, इलफोर्ड साउथ से एक अन्य सांसद जस अथवाल ने इस घटना को घिनौना, नस्लभेदी और महिला विरोधी हमला करार दिया है और कहा कि इसे पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘यह हमला हमारे देश में बढ़ते नस्लीय तनाव का नतीजा है और अब एक युवा महिला अपनी पूरी जिंदगी इस हमले के सदमे से ग्रस्त हो गई है.’

यह भी पढ़ेंः 'लादेन आपके यहां मारा गया, इस फैक्ट को नहीं बदल सकते', UN में इजरायल ने पाकिस्तान को जमकर धो डाला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget