अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो भी ईरान के परमाणु सुविधाओं पर अमेरिकी सेना के हमले की योजना की जानकारी मीडिया में लीक कर रहा है, उसे गोली मार देना चाहिए. यह बात ट्रंप ने एक चुनावी रैली के दौरान कही है. ट्रंप ने कहा, जो लोग जानकारी लीक करते हैं, उन्हें फायरिंग स्क्वाड के जरिए मौत की सजा दी जाना चाहिए. 

Continues below advertisement

इधर, हूतियों की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं. इससे सऊदी की मुसीबत बढ़ना लाजमी है. हाल ही में ईरान के समर्थित इस गुट ने सऊदी अरामको के हेडक्वार्टर पर हमला किया. साथ ही गुरुवार को यमन के राष्ट्रपति भवन के परिसर को निशाना बनाते हुए, कई मिसाइलें दागी हैं.

बुधवार को दो अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विद्रोहियों ने देर रात धहरान में सऊदी की सरकारी तेल कंपनी अरामको पर हमला किया. इस हमले में कंपनी के सीईओ और अन्य सीनियर अधिकारियों को नुकसान हुआ है. हमले से बिल्डिंग की सबसे ऊपरी तीन मंजिलों को नुकसान पहुंचा है. साथ ही किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. 

Continues below advertisement

यूएन के अधिकारियों ने क्यों जारी की चेतावनी? 

यूएन के अधिकारियों ने भी चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि अगर जलमार्ग हॉर्मुज के जरिए उर्वरक खाद भेजने की यूएन की समर्थित योजना को लागू नहीं किया गया तो एशिया और अफ्रीका में खाद्य संकट पैदा हो सकता है. रॉयटर्स ने बताया कि बैंकॉक में एक इंटरव्यू के दौरान एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ हफ्ते इस डील को लेकर बेहद अहम है. वरना बुवाई का मौसम बर्बाद हो जाएगा. इससे पहले यूएन ने हॉर्मुज से उर्वरक की सप्लाई को आसान बनाने के लिए मार्च में एक टास्क फोर्स का गठन किया था. अभी तक इस सिस्टम को लागू नहीं किया गया है. इसे अगले 7 से 10 दिन के भीतर लागू किया जा सकता है.