एक्सप्लोरर

Shinzo Abe Profile: स्टील प्लांट से जापान के प्रधानमंत्री पद तक... ऐसा रहा शिंजो आबे की जिंदगी का सफर

Shinzo Abe: शिंजो आबे दो बार जापान के प्रधानमंत्री बने. लेकिन खराब सेहत के कराण उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. शिंजो आबे ने बतौर जापानी प्रधानमंत्री सबसे अधिक बार भारत का दौरा किया.

Who Is Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाषण देने के दौरान गोली मार दी गई. इस हमले में उनकी मौत हो गई. शिंजो आबे पर ये जानलेवा हमला जापान (Japan) के नारा शहर में हुआ. शिंजो आबे को दो गोलियां लगी, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गए. बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद शिंजे आबे को दिल का दौरा भी पड़ा. उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. आइए आपको बताते हैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और उनसे जुड़े कुछ खास बातों के बारे में. 

राजनीतिक परिवार से रखते हैं ताल्लुक

शिंजो आबे का जन्म 21 सितंबर 1954 को टोक्यो में हुआ था. वे जापान के प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे. उनके दादा कैना आबे और पिता सिंतारो आबे जापान के काफी लोकप्रिय नेता थे. वहीं उनके नाना नोबोशुके किशी जापान के प्रधानमंत्री थे. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नेओसाका से पूरी की. उसके बाद उन्होंने साइकेई यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में ग्रेजुएशन पूरी की. शिंजो आबे इसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए अमेरिका चले गए. जहां उन्होंने सदर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की. 

राजनीति में आने से पहले स्टील प्लांट में किया काम

शिंजो आबे ने राजनीति में कदम रखने से पहले दो साल तक कोबे स्टील प्लांट में काम किया. अमेरिका से अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटे शिंजो आबे ने दो साल तक काबे स्टील प्लांट में काम किया. स्टील प्लांट में दो साल नौकरी करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति में प्रवेश किया. 

सबसे युवा प्रधानमंत्री

साल 1993 में शिंजो आबे के पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा. चुनाव में उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले. इसके बाद शिंजो आबे की लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही. साल 2006 में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिंजो आबे को 52 वर्ष की आयु में जापान का प्रधानमंत्री चुना गया. जापान का सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड उनके नाम है. इसके अलावा शिंजो आबे के जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री भी रहे. 

सेहत के चलते पीएम पद से दिया इस्तीफा

67 साल के शिंजो आबे की पहचान एक आक्रमक नेता के रूप में होती रही है. वे लगातार 7 साल छह महीने तक जापान के प्रधानमंत्री पद पर कायम रहे. लेकिन शिंजो आबे को आंत से जुड़ी बीमारी के कारण साल  प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. 

इसे भी पढ़ेंः-

Britain Political Crisis: भारतवंशी ऋषि सुनक क्यों बन सकते हैं अगले ब्रिटिश पीएम? रेस में आगे होने की ये है बड़ी वजह

Shinzo Abe Shot: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को गोली मारने वाला हमलावर कौन है? नहीं की भागने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget