विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Chanakya Strategies | *Exit polls are projections; official results on May 4, 2026)
ब्रिटेन के बड़े शिक्षण संस्थानों में भारतीय छात्रों की संख्या में भारी गिरावट
एजेंसी | 13 Jan 2017 08:37 AM (IST)

लंदन: ब्रिटेन में विदेशी छात्रों के लिए वीजा के नियम सख्त किए जाने के बीच देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए आने वाले भारतीयों की संख्या में पिछले सालों की तुलना में बहुत कमी आई है. जारी किए गए नये आंकड़ों में यह दावा किया गया है. ब्रिटेन की हायर एजुकेशन स्टैटिस्टिक एजेंसी ने इस बात का खुलासा किया है कि यूरोपीय यूनियन में बाहरी छात्रों के मामले में भारत तीसरी सबसे बड़ी श्रेणी हैं. उनकी संख्या में 2015-16 में पिछले साल की तुलना में नौ फीसदी की कमी दर्ज की गई है. बताते चलें कि भारत ने 44 फीसदी की गिरावट के साथ सबसे ज़्यादा गिरावट 2011-12 में दर्ज की थी.