एक्सप्लोरर

ट्रंप के राष्ट्रपति बनते ही सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा- 'अमेरिका में अगले 4 साल में...'

US-Saudi Arab Relations: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिका में अगले 4 साल में $600 अरब का निवेश करने की पेशकश की है.

US-Saudi Arab Relations: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर लौटते ही सऊदी अरब और अमेरिका के बीच रिश्तों में एक नया अध्याय शुरू हो गया है. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने अमेरिका में $600 अरब का निवेश और व्यापार करने की इच्छा जताई है. सऊदी अरब ने यह प्रस्ताव अगले चार वर्षों के लिए रखा है, और अगर परिस्थितियां अनुकूल हुईं तो निवेश और बढ़ सकता है.

सऊदी अरब की सरकारी न्यूज़ एजेंसी ने जानकारी दी कि प्रिंस एमबीएस ने ट्रंप को उनके राष्ट्रपति बनने की बधाई दी और उनसे फोन पर बातचीत की. बता दें कि साल 2017 में राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पहली विदेश यात्रा सऊदी अरब की की थी. उस समय दोनों देशों के बीच अरबों डॉलर के हथियार सौदे हुए थे. अब सऊदी प्रिंस ने ट्रंप को $600 अरब के प्रस्ताव के साथ एक और यात्रा का न्योता दिया है.

बाइडेन कार्यकाल और तल्ख रिश्ते
जो बाइडेन के राष्ट्रपति रहते हुए सऊदी अरब और अमेरिका के संबंध खराब हो गए थे. इसके कई कारण थ, जैसे जमाल खशोगी की हत्या के बाद मानवाधिकारों को लेकर विवाद और सऊदी अरब की नीतियों पर बाइडेन प्रशासन का कड़ा रुख शामिल था. हालांकि, अब ट्रंप के सत्ता में लौटने से सऊदी अरब ने रिश्तों को फिर से मजबूत करने की पहल की है.

सऊदी अरब की निवेश योजना के संभावित पहलू

  • अमेरिका में निवेश: सऊदी अरब ने अगले चार वर्षों में $600 अरब के निवेश का वादा किया है. इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, और तकनीकी क्षेत्रों पर जोर दिया जाएगा. यह प्रस्ताव अमेरिका और सऊदी अरब के बीच आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है.
  • हथियार सौदे: सऊदी अरब और अमेरिका के बीच हमेशा हथियार सौदे महत्वपूर्ण रहे हैं. ट्रंप के पहले कार्यकाल में $450-500 अरब के हथियार सौदे. हालांकि, अब $600 अरब के निवेश में हथियार खरीदारी का हिस्सा बड़ा हो सकता है.
  • मध्य पूर्व में स्थिरता: एमबीएस और ट्रंप दोनों पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता लाना चाहते हैं. ये आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने का इरादा भी इस साझेदारी को मजबूत करेगा.

मध्य पूर्व की राजनीति में बदलाव

  • ईरान की कमजोरी: इजरायल और उसके प्रॉक्सी संगठनों हमास और हिज़बुल्ला के साथ संघर्ष के बाद ईरान कमजोर हुआ है. ईरान के सहयोगी सीरिया के बशर अल-असद सत्ता से बाहर हो गए हैं.
  • गाजा संघर्ष और सीजफायर: गाजा में सीजफायर हो चुका है, और हमास और इजरायल के बीच संघर्ष रुका हुआ है.
  • सऊदी अरब की रणनीति: सऊदी अरब इन बदलते समीकरणों में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए ट्रंप प्रशासन का साथ चाहता है.

ट्रंप की सऊदी यात्रा की संभावना
सऊदी अरब का यह प्रस्ताव ट्रंप की सऊदी यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. पिछली बार ट्रंप ने 2017 में सऊदी अरब की यात्रा की थी. हालांकि, अब $600 अरब के निवेश और हथियार सौदे के प्रस्ताव ने ट्रंप की एक और यात्रा का रास्ता खुल गया है.

सऊदी अरब का निवेश 
डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में लौटने के साथ, सऊदी अरब और अमेरिका के संबंधों में एक नया अध्याय शुरू हो गया है. सऊदी अरब का $600 अरब का निवेश प्रस्ताव दोनों देशों के आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को नई दिशा दे सकता है. मध्य पूर्व में बदलते समीकरणों के बीच, यह साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक राजनीति को प्रभावित कर सकती है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह प्रस्ताव कितनी दूर तक जाता है और इसके क्या परिणाम होते हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बाइडेन के इस फैसले को बदला, हूथी विद्रोहियों को इस कैटगरी में किया शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दे दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से अमेरिका को लग जाएगी मिर्ची!
'सबके लिए अच्छा होगा...', पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से लगेगी अमेरिका को मिर्ची
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', पाकिस्तान का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', PAK का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल

वीडियोज

Gurugram Accident: थार चला रहे युवक ने मारी टक्कर, कार के उड़े परखच्चे! | Breaking | ABP News
Maharashtra निकाय चुनाव को लेकर बंद कमरे में हुई Fadnavis और Eknath Shinde के बीच बैठक
20 लाख का 'मुर्दा दोस्त' ! मौत का Fixed Deposit | Sansani | Crime
Bengal Babri Masjid Row: काउंटिंग के लिए लगानी पड़ी मशीन, नींव रखने के बाद कहा से आया पैसा?
Vande Matram Controversy: विवादों में किसने घसीटा? 150 साल बाद गरमाया वंदे मातरम का मुद्दा...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दे दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से अमेरिका को लग जाएगी मिर्ची!
'सबके लिए अच्छा होगा...', पुतिन की भारत यात्रा पर चीन ने दिया बड़ा बयान, ड्रैगन की बात से लगेगी अमेरिका को मिर्ची
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
इकरा हसन ने समझाया वंदे मातरम् के इन दो शब्दों का मतलब, वायरल हुआ बयान
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', पाकिस्तान का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'किसी को भी इस्लामाबाद की...', PAK का CDF बनने के बाद आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
स्मृति मंधाना के पलाश मुच्छल के साथ शादी तोड़ने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज की क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल
मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर ने किया प्रैंक, फोन पर क्रैक देख गुस्से से हुईं आग बबूला!
मीरा राजपूत के साथ शाहिद कपूर ने किया प्रैंक, फोन पर क्रैक देख गुस्से से हुईं आग बबूला!
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
'...एक बार और फिर हमेशा के लिए इसे बंद कर दें', नेहरू की गलतियों पर प्रियंका गांधी ने PM मोदी को दी ये सलाह
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
UAN नंबर भूल गए हैं तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर, PF अकाउंट वाले जान लें जरूरी बात
क्या सच में एग योक से होता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स ने बताया इस मिथक के पीछे का बड़ा सच
क्या सच में एग योक से होता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट्स ने बताया इस मिथक के पीछे का बड़ा सच
Embed widget