एक्सप्लोरर

'यूरोप के देश नहीं होने देंगे शांति समझौता', डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ कर पुतिन के करीबी ने EU को लगा दी लताड़

Russia Ukraine War: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि ट्रंप और उनकी टीम ईमानदारी से इस युद्ध को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूरोप शांति समझौता के पक्ष में नहीं है.

अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की बैठक के बाद यूक्रेन में शांति समझौते को लेकर अमेरिका में चर्चाओं का दौर जारी है. व्हाइट हाउस में ट्रंप-जेलेंस्की के साथ-साथ यूरोपीय देशों के कई नेताओं की मीटिंग हुई, जिसमें यूक्रेन युद्ध को लेकर चर्चा हुई. व्हाइट हाउस में मीटिंग के बाद रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ की और यूरोपीय नेताओं पर जमकर निशाना साधा. लावरोव के अनुसार, ट्रंप शांति समझौता चाहते हैं, जो लंबे समय तक हो, जबकि यूरोपीय देश सीजफायर के पक्ष में है.

पुतिन के करीबी ने की ट्रंप की तारीफ

सर्गेई लावरोव ने रूसी न्यूज चैनल Russia24 को दिए इंटरव्यू में कहा, 'अलास्का में व्लादिमीर पुतिन के साथ ट्रंप की बैठक का माहौल बहुत अच्छा था. यह स्पष्ट था कि अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम ईमानदारी से इस युद्ध को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. वे ऐसा परिणाम चाहते हैं जो लंबे समय के लिए, टिकाऊ और विश्वसनीय हो.'

शांति समझौता नहीं चाहता यूरोपीय देश: लावरोव

ट्रंप-जेलेंस्की की बैठक का जिक्र करते हुए लावरोव ने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ किया कि सीजफायर की जरूरत नहीं है और रूस-यूक्रेन के बीच शांति समझौता किया जा सकता है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भी यही रुख है, लेकिन यूरोप ऐसा नहीं चाहता है. यूरोपीय नेताओं ने हर समय केवल सीजफायर पर जोर दिया, ताकि वे बाद में यूक्रेन को हथियार आपूर्ति करते रहेंगे.'

ट्रंप के साथ बैठक के लिए यूरोपीय देश भी पहुंचे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (18 अगस्त 2025) को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय लीडर्स के साथ मीटिंग की. रॉयटर्स की रिपोर्ट में ये दावा किया गया था इस बैठक में यूरोपीय नेता इसलिए आए ताकि ट्रंप किसी भी समझौते को लेकर जेलेंस्की पर दवाब नहीं बना पाएं. हालांकि ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात पिछली बार की तुलना में काफी अच्छी रही. दोनों नेता मीडिया के सामने एक-दूसरे की तारीफ करते नजर आए.

यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने पर हुई चर्चा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि फिलहाल इतनी जल्दी सीजफायर संभव नहीं है. हालांकि मीटिंग में यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी देने पर चर्चा हुई. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय देश मिलकर इस पर काम करेंगे. इस बैठक के बीच में ही ट्रंप ने पुतिन से फोन पर करीब 40 मिनट बात की. मीटिंग के बाद जेलेंस्की ने बताया कि सुरक्षा गारंटी के बदले यूक्रेन यूरोप के पैसों से 90 अरब डॉलर (करीब 8 लाख करोड़ रुपये) के अमेरिकी हथियार खरीदेगा.

ये भी पढ़ें : अमेरिका से टेंशन के बीच चीन ने आगे बढ़ाया दोस्ती का हाथ, भारत को देगा रेयर अर्थ मटेरियल और सुरंग खोदने की मशीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेनी ड्रोन ने 800 KM दूर रूस के तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना, जेलेंस्की बोले- ‘हम लगातार आगे बढ़ रहे...’
यूक्रेनी ड्रोन ने 800 KM दूर रूस के तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना, जेलेंस्की बोले- ‘हम लगातार आगे बढ़ रहे...’
मेलोडी ही नहीं, पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को दिए कई और यादगार तोहफे
मेलोडी ही नहीं, पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को दिए कई और यादगार तोहफे
एक के बाद एक पाकिस्तान में मौत के घाट उतारे जा रहे खूंखार आंतकी, खौफ में शहबाज-शरीफ; देखें लिस्ट
एक के बाद एक पाकिस्तान में मौत के घाट उतारे जा रहे खूंखार आंतकी, खौफ में शहबाज-शरीफ; देखें लिस्ट
खतरे में शांति वार्ता! तेहरान नहीं करेगा यूरेनियम संवर्धन पर समझौता, US की महत्वपूर्ण मांग को खामनेई ने किया खारिज
तेहरान नहीं करेगा यूरेनियम संवर्धन पर समझौता, US की महत्वपूर्ण मांग को खामनेई ने किया खारिज

वीडियोज

“Bandar” trailer देख fans को भूल गया “Animal”, Bobby Deol की acting की हो रही तारीफ
Honda अब वापस आ गई with new City, EV and sub 4m SUV | #honda #hondacity #autolive
Petrol-Diesel छोड़ो! ये हैं 2025-26 की सबसे Affordable EV और CNG Cars | #evindia #autolive
EV Revolution in India! पेट्रोल छोड़ अब Electric Cars की तरफ भाग रहे लोग | #evrevolution #autolive
Best EVs to shift from a petrol car: Windsor, Harrier EV, XEV 9s etc | #evindia #windsor #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी कितने साल बाद सत्ता से बाहर हो जाएगी? एक्सिस माय इंडिया फाउंडर प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी
बीजेपी कितने साल बाद सत्ता से बाहर हो जाएगी? एक्सिस माय इंडिया फाउंडर प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी
'केवल गाय को गुड़-रोटी खिलाने से कोई गौभक्त नहीं बन जाता', शंकराचार्य का CM योगी पर निशाना
'केवल गाय को गुड़-रोटी खिलाने से कोई गौभक्त नहीं बन जाता', शंकराचार्य का CM योगी पर निशाना
फाल्टा सीट पर री-पोलिंग पूर्ण, 87.73 प्रतिशत हुई वोटिंग, BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने किया जीत का दावा, जानें कब आएंगे नतीजे
फाल्टा सीट पर री-पोलिंग पूर्ण, 87.73 प्रतिशत हुई वोटिंग, BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने किया जीत का दावा, जानें कब आएंगे नतीजे
चेन्नई के खिलाफ शुभमन गिल का खास 'दोहरा शतक', लंबा छक्का लगाकर किया कमाल 
चेन्नई के खिलाफ शुभमन गिल का खास 'दोहरा शतक', लंबा छक्का लगाकर किया कमाल 
Karuppu BO Day 7: सूर्या की 'करुप्पू' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक, 7वें दिन कमाई पहुंची 114 करोड़ के पार
सूर्या की 'करुप्पू' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक, 7वें दिन कमाई पहुंची 114 करोड़ के पार
बकरीद से पहले कलकत्ता HC का बड़ा फैसला, 'गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं', याचिका रद्द
बकरीद से पहले कलकत्ता HC का बड़ा फैसला, 'गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं', याचिका रद्द
कॉकरोच जनता पार्टी के आधे फॉलोअर्स पाकिस्तानी, बीजेपी के इस नेता ने डेटा शेयर कर किया दावा
कॉकरोच जनता पार्टी के आधे फॉलोअर्स पाकिस्तानी, बीजेपी के इस नेता ने डेटा शेयर कर किया दावा
'होर्मजु स्ट्रेट पर अमेरिका का कब्जा', ट्रंप बोले- हमें नहीं चाहिए टोल, ईरान को दी सख्त चेतावनी
'होर्मजु स्ट्रेट पर अमेरिका का कब्जा', ट्रंप बोले- हमें नहीं चाहिए टोल, ईरान को दी सख्त चेतावनी
Embed widget