एक्सप्लोरर

India-Russia Relations: सुखोई जेट, T-90 टैंक, S-400 मिसाइल... रूस से अटकी इन हथियारों की डिलीवरी, भारत की बढ़ी टेंशन

India-Russia Relations: रूस-भारत रक्षा संबंधों में बढ़ती समस्याएं भारत की सुरक्षा और रणनीतिक तैयारियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं.

India-Russia Relations: भारत दशकों से रूस का सबसे बड़ा रक्षा उपकरण आयातक रहा है. मिसाइल, फाइटर जेट, टैंक, और राइफल जैसे कई प्रमुख हथियारों की खरीदारी ने भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत बढ़ाई है. रूसी हथियारों ने भारत को कई युद्धों में विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. लेकिन यूक्रेन युद्ध के बाद स्थिति में बड़ा बदलाव आया है.

भारत ने 2018 में 40,000 करोड़ रुपये के समझौते के तहत रूस से 5 एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का अनुबंध किया था. अब तक 3 सिस्टम भारत को मिल चुके हैं और बाकी के बचे हुए 2 सिस्टम की आपूर्ति में देरी हो रही है. रूस ने हाल ही में संकेत दिया है कि ये सिस्टम भारत को 2026 तक ही मिल पाएंगे. लेकिन फिलहाल देरी देखने को मिल रही है.

कलपुर्जों की कमी बड़ी समस्या
भारत को रूस से सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट और टी-90 टैंक जैसे महत्वपूर्ण हथियारों के कलपुर्जे मिलने में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. भारतीय सेना के मुख्य युद्धक टैंक के कलपुर्जों की कमी ने उनकी कार्यक्षमता प्रभावित की है. इसके अलावा भारतीय वायुसेना के लिए महत्वपूर्ण इन फाइटर जेट्स के स्पेयर पार्ट्स भी समय पर नहीं मिल रहे.

यूक्रेन युद्ध का असर
रूसी रक्षा उद्योग इस समय पूरी तरह से यूक्रेन युद्ध पर केंद्रित है. युद्ध में रूस के एस-400 सिस्टम और टी-90 टैंक भारी संख्या में नष्ट हुए हैं. रूस अब इनकी भरपाई और अपनी सेना की प्राथमिकता पर ध्यान दे रहा है. अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों ने यूक्रेनी सेना को ताकतवर बनाया है, जिससे रूस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

भारत के लिए रणनीतिक चुनौतियां
चीन और पाकिस्तान की ओर से बढ़ती सैन्य चुनौतियों के बीच रूस से हथियारों की आपूर्ति में देरी ने भारत की तैयारियों पर असर डाला है. वहीं रूस अब सैन्य तकनीक के लिए चीन पर निर्भर हो रहा है. यह भारत के लिए एक खतरे की घंटी है. भारत ने रूस से हथियार खरीदने के कारण अमेरिका के साथ अपने संबंधों को दांव पर लगाया है. लेकिन रूस अपने वादे पूरे करने में नाकाम साबित हो रहा है.

रूस पर प्रतिबंध और रक्षा उद्योग की स्थिति
रूस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों ने उसके रक्षा उद्योग को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिससे सैन्य तकनीक की आपूर्ति में रुकावट आई है. इसके अलावा रूस की भरोसेमंदता पर सवाल उठने लगे हैं.

भारत की प्रतिक्रिया और आगामी योजनाएं
रूस से समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत हर संभव प्रयास कर रहा है. इसके लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस मुद्दे को उठाया. वहीं संबंधित मामलों पर बात करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अगले सप्ताह रूस के दौरे पर जा रहे हैं. जहां पर रूस से बचे हुए एस-400 सिस्टम और अन्य कलपुर्जों की आपूर्ति को लेकर बात की जाएगी.

क्या है भारत की वैकल्पिक रणनीति?
भारत पिछले एक दशक में पश्चिमी देशों से हथियारों की खरीद बढ़ा रहा है. हालांकि, अभी भी रूस का हिस्सा 36% है. स्वदेशी रक्षा उत्पादन पर जोर बढ़ाया जा रहा है, ताकि आयात पर निर्भरता कम हो.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश पर भड़कीं तसलीमा नरसीन, बोलीं- 2 लाख महिलाओं का रेप करने वाला PAK...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?

वीडियोज

SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget