एक्सप्लोरर

जहां जेलेंस्की ने किया था कब्जा, वहीं घिर गई यूक्रेन की सेना, रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने किया बड़ा दावा

Russia-Ukraine War: रूसी सैनिकों ने सुदज़ा शहर के पास यूक्रेनी सुरक्षाबलों पर पीछे से हमला किया. उससे पहले रूसी सैनिकों ने कई दिन पाइपलाइन में बिताए. इस क्षेत्र पर पिछले साल यूक्रेन ने कब्जा किया था.

Russia-Ukraine War: बीते कुछ दिनों से रूस ने यूक्रेन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं. इस बीच रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने रविवार (9 मार्च 2025) को दावा किया कि कुर्स्क क्षेत्र में रूसी सेना ने यूक्रेन के सैनिकों को घेर लिया है. पिछले साल अगस्त में यूक्रेन ने कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ की थी. यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद से रूसी क्षेत्र पर सबसे बड़ा हमला था. यूक्रेन ने कुछ ही दिनों में 1,000 वर्ग किलोमीटर (386 वर्ग मील) क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था. यूक्रेन ने जिन क्षेत्रों पर कब्जा किया था, उसमें बॉर्डर का शहर सुदज़ा भी शामिल था.

यूक्रेनी सुरक्षाबलों पर रूस ने किया ने किया हमला

बताया जा रहा है कि रूसी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सुरक्षाबलों पर पीछे से हमला करने के लिए गैस पाइपलाइन के अंदर कई मीलों तक पैदल चले. रूस ने बीते कुछ दिनों तक यूरोप को गैस भेजने के लिए इस पाइपलाइन का इस्तेमाल किया था. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार कुछ रूसी सैनिकों ने सुदज़ा शहर के पास यूक्रेनी सुरक्षाबलों पर पीछे से हमला किया. उससे पहले रूसी सैनिकों ने कई दिन इस पाइपलाइन में बिताए थे.

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने शनिवार (8 मार्च 2025) को पुष्टि की थी कि रूसी सेनाओं ने सुदज़ा शहर के बाहर पैर जमाने के लिए पाइपलाइन का इस्तेमाल किया था. उन्होंने दावा किया था कि इस समय रूसी सुरक्षा बलों का पता लगाया जा रहा है और उन्हें रोका जा रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार क दावा किया कि रूस ने एक हफ्ते में सैंकड़ों हवाई हमले किए.

पिछले एक हफ्ते में रूस ने कई हवाई हमले किए

जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "इस पूरे सप्ताह के दौरान, रूस ने विभिन्न प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल करते हुए हमारे लोगों के खिलाफ सैकड़ों हमले किए. लगभग 1,200 निर्देशित हवाई बम, करीब 870 हमलावर ड्रोन और विभिन्न प्रकार की 80 से अधिक मिसाइलें दागी गईं. इन हथियारों में 82,000 से ज्यादा विदेशी कंपोनेंट शामिल हैं."

सहयोगी देशों से एक बार फिर मदद की अपील करते हुए जेलेंस्की ने कहा, "हर दिन, हम अपने भागीदारों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं कि जीवन रक्षक सहायता प्रदान करने के लिए फैसले लिए जाएं, जैसे कि- एयर डिफेंस सिस्टम, हमारे रक्षा उत्पादन में निवेश और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को मजबूत करना."

ये भी पढ़ें : 'अमेरिका-ब्रिटेन में भी सुरक्षित नहीं सनातन धर्म', US में मंदिर हमले पर बोले हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget