एक्सप्लोरर

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए ट्रंप ने मिलाया पुतिन को फोन! रूस ने बता दिया क्या है दावे की सच्चाई

Russia America Relations: दुनिया के दो शक्तिशाली देश रूस और अमेरिका के बीच संबंधों में तल्खी चल रही है. इन सब के बीच दावा किया गया कि डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की.

Russia US Relations: क्रेमलिन ने सोमवार (11 नवंबर) को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कथित टेलीफोन बातचीत की खबरों को खारिज कर दिया और ऐसे दावों को "पूरी तरह से काल्पनिक" बताया. 

बयान में कहा गया, "पुतिन-ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत की रिपोर्ट असत्य है, फोन पर कोई बातचीत नहीं हुई थी. पुतिन की फिलहाल ट्रंप से बात करने की कोई विशेष योजना नहीं है." वॉशिंगटन पोस्ट ने सबसे पहले बताया था कि यह बातचीत गुरुवार को हुई थी. वहीं, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने भी बताया कि दोनों बड़े नेताओं के बीच फोन पर बात हुई थी.

वॉशिंगटन पोस्ट ने क्या किया था दावा?

वॉशिंगटन पोस्ट ने बताया ट्रंप ने हाल ही में संपन्न अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर अपनी शानदार जीत के कुछ ही दिनों बाद गुरुवार को फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो एस्टेट से कॉल की. रिपोर्ट में आगे दावा किया गया कि बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति को यूक्रेन में युद्ध को बढ़ावा न देने की सलाह दी गई. वॉशिंगटन पोस्ट ने इस बातचीत से परिचित एक शख्स का हवाला देते हुए कहा, फोन कॉल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को यूरोप में वॉशिंगटन की बड़ी सैन्य उपस्थिति की याद दिलाई.  

ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने का किया था वादा

अपने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने यूक्रेनी संघर्ष को तुरंत निपटाने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वह ऐसा कैसे करने की योजना बना रहे हैं. वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, ट्रंप ने निजी तौर पर कहा कि वह ऐसे समझौते का समर्थन करेंगे जिसमें रूस कुछ मुक्त किए गए क्षेत्रों को अपने पास रखेगा और पुतिन के साथ फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने क्षेत्रों के मुद्दे पर संक्षेप में चर्चा की थी. 

अमेरिकी न्यूज पेपर ने लिखा कि यूक्रेनी सरकार को इस बातचीत के बारे में सूचित कर दिया गया था और उसने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई, क्योंकि कीव के अधिकारियों को यह पता था कि ट्रंप पुतिन के साथ इस मामले पर चर्चा करेंगे. 

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने बढ़ाई ट्रूडो की टेंशन! टॉम होमन को सौंपी बॉर्डर की कमान, 'हाई अलर्ट' पर कनाडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget