एक्सप्लोरर

Russia Victory Day: जंग के बीच विक्ट्री डे पर आज राष्ट्रपति पुतिन कर सकते हैं बड़ा एलान? मॉस्को में जश्न का माहौल, रेड स्क्वॉयर पर निकलेगी परेड

Russia Victory Day: रेड स्क्वॉयर पर विजय दिवस परेड निकाली जाएगी. इसके बाद शाम 5.30 बजे रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin) युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे.

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच 75 दिनों से जंग जारी है. इस बीच मास्कों में आज रूस 77वां विजय दिवस मना रहा है. इस मौके पर परेड समारोह भी आयोजित किया जाएगा. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन देश को संबोधित भी करेंगे. विजय दिवस पर राष्ट्र के नाम पुतिन का संबोधन देश में सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम होने की उम्मीद है. राष्ट्रपति अपने संबोधन में क्या कहेंगे, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. विजय दिवस परेड रूस में काफी अहम है. ये कार्यक्रम हर साल 9 मई को आयोजित किया जाता है. ये 8 मई 1945 को नाजी जर्मनी की हार और आत्मसमर्पण के साथ यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के अंत का भी प्रतीक माना जाता है.  

यूक्रेन से जंग के बीच रूस में विजय दिवस समारोह

एक तरफ यूक्रेन से रूस की जंग जारी है, तो दूसरी तरफ रूस आज 77वां विजय दिवस मना रहा है. जंग के माहौल के बीच भी सेना का जोश हाई नजर आ रहा है. मॉस्को के रेड स्क्वायर पर फुल ड्रेस रिहर्सल भी की गई है. जो विजय दिवस परेड की झलक है. आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12.30 बजे रेड स्क्वॉयर पर विजय दिवस परेड निकाली जाएगी. इसके बाद शाम 5.30 बजे रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे. वहीं रात 12.30 बजे द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लेने वाले सैनिकों के रिश्तेदार तस्वीरों के साथ लोग पारंपरिक 'अमर रेजिमेंट' मार्च में शामिल होंगे. इस साल का ये विजय दिवस समारोह इसलिए भी अहम है क्योंकि रूस के हजारों सैनिक पड़ोसी देश यूक्रेन में लड़ रहे हैं. हजारों सैनिकों के जान गंवाने की भी खबर है लेकिन जश्न के माहौल में सैनिकों का जोश बरकरार है.

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: जी-7 नेताओं ने यूक्रेन को सैन्य और रक्षा मदद जारी रखने की घोषणा की, पुतिन पर साधा निशाना

अमेरिकी फर्स्ट लेडी का कीव दौरा

उधर, तो अमेरिकी फर्स्ट लेडी समेत कई विदेशी नेताओं के कीव दौरे से रूस को घेरने की भी तैयारी. अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन ने रूस के आक्रमण के बीच अपने लोगों के लिए समर्थन दिखाने के लिए रविवार को यूक्रेन की एक अघोषित यात्रा की. एक स्कूल का दौरा किया जो एक अस्थायी आश्रय के रूप में सेवा कर रहा है और यूक्रेन की पहली महिला ओलेना ज़ेलेंस्का से मुलाकात की. वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के लोगों को यह दिखाना अहम है कि इस जंग को रोकना है. अमेरिका के लोग यूक्रेन के साथ खड़े हैं.

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- द्वितीय विश्व युद्ध के दशकों बाद यूक्रेन में लौटा अंधेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर के बीच बीजिंग पहुंचे यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप, चीन ने खिंची ये चार लाल लकीरें
ईरान वॉर के बीच बीजिंग पहुंचे यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप, चीन ने खिंची ये चार लाल लकीरें
ईरान वॉर से भारी ऊर्जा संकट, जानें कैसे निपट रहे पड़ोसी पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका
ईरान वॉर से भारी ऊर्जा संकट, जानें कैसे निपट रहे पड़ोसी पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका
ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठी फिलीपिंस की सीनेट, गोलीबारी के बाद पूरी बिल्डिंग में मचा हड़कंप
ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से गूंज उठी फिलीपिंस की सीनेट, गोलीबारी के बाद पूरी बिल्डिंग में मचा हड़कंप
Donald Trump In China: चीन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एयरपोर्ट पर रिसीव करने नहीं आए शी जिनपिंग, ड्रैगन का दुनिया को सीधा संदेश
चीन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एयरपोर्ट पर रिसीव करने नहीं आए शी जिनपिंग, ड्रैगन का दुनिया को सीधा संदेश

वीडियोज

Drishyam 3 Update: Mohanlal की पहले रिलीज, Ajay Devgn वर्जन में होगा बड़ा बदलाव!
‘द फैमिली मैन’ के जेके पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर
तलाक की खबरों पर मौनी रॉय का पहला रिएक्शन
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bollywood News: कान्स 2026 में आलिया भट्ट हुईं इग्नोर? वायरल वीडियो पर मचा बवाल, लुक से ज्यादा ट्रोलिंग चर्चा में (13.05.26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Donald Trump In China: चीन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एयरपोर्ट पर रिसीव करने नहीं आए शी जिनपिंग, ड्रैगन का दुनिया को सीधा संदेश
चीन पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, एयरपोर्ट पर रिसीव करने नहीं आए शी जिनपिंग, ड्रैगन का दुनिया को सीधा संदेश
यूपी: PM मोदी की अपील पर CM योगी की मंत्रियों को सलाह, कहा- 'अगले 6 महीने तक...'
यूपी: PM मोदी की अपील पर CM योगी की मंत्रियों को सलाह, कहा- 'अगले 6 महीने तक...'
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
IPL 2026: ‘हम पर भरोसा रखो, ट्रॉफी जीतकर दिखाएंगे’;लगातार हार के बीच प्रभसिमरन सिंह की भावुक अपील
नीट पेपर लीक से देशभर में बवाल, जानें क्या है तमिलनाडु सीएम विजय का रिएक्शन
नीट पेपर लीक से देशभर में बवाल, जानें क्या है तमिलनाडु सीएम विजय का रिएक्शन
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
Sweet With Water Tradition: भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
US-Israel-Iran War Impact : युद्ध हजारों किमी दूर और असर आपकी रसोई पर, जानिए कैसे इस युद्ध की आग ने आपके घर में बनाई जगह?
युद्ध हजारों किमी दूर और असर आपकी रसोई पर, जानिए कैसे इस युद्ध की आग ने आपके घर में बनाई जगह?
NEET यूजी-2026 परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, कई ठिकानों पर पड़े छापे
NEET पेपर लीक केस: CBI का बड़ा एक्शन, 3 ठिकानों से अब तक 5 गिरफ्तार, कई जगहों पर दी जा रही दबिश
Embed widget