एक्सप्लोरर

America Religious Popualation: अमेरिका में भयंकर रूप से कम हुई ईसाई आबादी, हिन्दुओं को लेकर भी डाटा आया सामने, पढ़ें

अमेरिका में 62 फीसदी आबादी ईसाई है, जबकि 1 फीसदी मुस्लिम, 1 फीसदी हिंदू और 2 फीसदी यहूदी हैं. यह जानकारी रिलिजियस लैंडस्केप स्टडी की ओर से पेश की गई है.

America Religious Popualation: अमेरिका में हाल ही में एक महत्वपूर्ण स्टडी हुई है, जिसे रिलिजियस लैंडस्केप स्टडी (Religious Landscape Study - RLS) के तहत अंजाम दिया गया. इस स्टडी का मकसद यह समझना था कि अमेरिका में किस धर्म के लोग कितनी संख्या में हैं और वे किस इलाके में रहते हैं. यह स्टडी अमेरिका के धार्मिक चरित्र को उजागर करती है, जिसमें धार्मिक पहचान, जनसंख्या वितरण और आयु समूहों का ब्यौरा शामिल है.

इस स्टडी से एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया कि अमेरिका की 29 फीसदी आबादी किसी भी धर्म को नहीं मानती. हालांकि यह आंकड़ा पिछले कुछ सालों से बढ़ रहा था, अब इसमें स्थिरता आई है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह अमेरिका के लिए एक बेहतर संकेत है, जो समाज में संतुलन बनाए रखने में सहायक है.

ईसाई आबादी में गिरावट
स्टडी के अनुसार, अमेरिका की 62 फीसदी आबादी अब भी ईसाई धर्म को मानती है. हालांकि, 2014 के बाद से इसमें 9 प्रतिशत अंकों की गिरावट आई है, और 2007 के बाद से 16 अंकों की कमी देखी गई है.

क्षेत्रीय वितरण: 21 फीसदी ईसाई मिडवेस्ट में, 16फीसदी नॉर्थ ईस्ट में, 42 फीसदी साउथ में, और 21 फीसदी वेस्ट में रहते हैं.
आयु समूह: 14 फीसदी ईसाई 18-29 साल के हैं, 28फीसदी 30-49 साल के, 28 फीसदी 50-65 साल के, और 29 फीसदी 65 साल से अधिक के हैं.

अमेरिका में मुस्लिम जनसंख्या
अमेरिका की कुल आबादी का 1 फीसदी हिस्सा वयस्क मुस्लिम है.
क्षेत्रीय वितरण: 20 फीसदी मिडवेस्ट में, 29फीसदी नॉर्थ ईस्ट में, 33 फीसदी साउथ में और 18 फीसदी वेस्ट में बसे हुए हैं.
आयु समूह: 35 फीसदी मुस्लिम 18-29 साल के हैं, 42 फीसदी 30-49 साल के, 13 फीसदी 50-65 साल के, और 8फीसदी 65 साल से अधिक के हैं.

हिंदू धर्म की उपस्थिति
अमेरिका में 1 फीसदी आबादी वयस्क हिंदू है, जो विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है.
क्षेत्रीय वितरण: 13 फीसदी मिडवेस्ट में, 26 फीसदी नॉर्थ ईस्ट में, 32 फीसदी साउथ में, और 29 फीसदी वेस्ट में रहते हैं.
आयु समूह: 22 फीसदी हिंदू 18-29 साल के हैं, 51 फीसदी 30-49 साल के, 17 फीसदी 50-65 साल के, और 4 फीसदी 65 साल से अधिक के हैं.

बौद्ध धर्म की उपस्थिति
अमेरिका में 1 फीसदी आबादी बौद्ध धर्म को मानती है.

क्षेत्रीय वितरण: 10 फीसदी मिडवेस्ट में, 13 फीसदी नॉर्थ ईस्ट में, 32 फीसदी साउथ में, और 45 फीसदी वेस्ट में रहते हैं.
आयु समूह: 23फीसदी बौद्ध 18-29 साल के हैं, 37 फीसदी 30-49 साल के, 18 फीसदी 50-65 साल के, और 21 फीसदी 65 साल से अधिक के हैं.

यहूदी धर्म की उपस्थिति
अमेरिका में हिंदू-मुस्लिम से ज्यादा यहूदी जनसंख्या है, जो कुल आबादी का 2 फीसदी है.

क्षेत्रीय वितरण: 9 फीसदी मिडवेस्ट में, 42 फीसदी नॉर्थ ईस्ट में, 26 फीसदी साउथ में, और 23 फीसदी वेस्ट में रहते हैं.
आयु समूह: 18 फीसदी यहूदी 18-29 साल के हैं, 31 फीसदी 30-49 साल के, 20 फीसदी 50-65 साल के, और 30 फीसदी 65 साल से अधिक के हैं.

अमेरिका के धार्मिक बैकग्राउंड
रिलिजियस लैंडस्केप स्टडी ने अमेरिका के धार्मिक बैकग्राउंड को बेहतर तरीके से समझने का अवसर दिया है. जहां ईसाई धर्म प्रमुखता में है, वहीं अन्य धर्मों की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति है. मुस्लिम, हिंदू और यहूदी धर्म की मौजूदगी अमेरिका में विविधता का संकेत है, जो इसे एक बहुधर्मी समाज बनाता है. इसके अलावा, धर्मनिरपेक्षता में आई स्थिरता समाज के संतुलन को दर्शाती है.

ये भी पढ़ें: European leaders On Ukraine: यूक्रेन में शांति के लिए यूरोपीय नेताओं की बैठक,अमेरिका की भूमिका को बताया जरूरी, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में आज पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान, तोड़ेंगे ये परंपरा, भारत से कौन जा रहा?
बांग्लादेश में आज पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान, तोड़ेंगे ये परंपरा, भारत से कौन जा रहा?
Tarique Rahman Oath Ceremony Live: बांग्लादेश में तारिक रहमान की ताजपोशी, नए प्रधानमंत्री कब लेंगे शपथ, जानें सब कुछ
Live: बांग्लादेश में तारिक रहमान की ताजपोशी, नए प्रधानमंत्री कब लेंगे शपथ, जानें सब कुछ
'जब तक हमारी भूमिका..', यूक्रेन और रूस के युद्ध पर अमेरिका का बड़ा बयान, रूबियो बोले- वॉर खत्म करना चाहते हैं ट्रंप
'जब तक हमारी भूमिका..', यूक्रेन और रूस के युद्ध पर अमेरिका का बड़ा बयान, रूबियो बोले- वॉर खत्म करना चाहते हैं ट्रंप
खतरे में PCB चीफ मोहसिन नकवी की कुर्सी? भारत से हार के बाद गुस्सा हुए आसिम मुनीर, शहबाज को क्या भेजा मैसेज
खतरे में PCB चीफ नकवी की कुर्सी? भारत से हार के बाद गुस्सा हुए मुनीर, शहबाज को क्या भेजा मैसेज

वीडियोज

Tarique Rahman Oath Ceremony: Bangladeshमें आज पीएम पद की शपथ लेंगे तारिक रहमान | Breaking
AI Impact Summit : मुंबई पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन का गर्मजोशी से किया स्वागत |
Sansani:रोहित शेट्टी के दुश्मनों की 'खूनी शतरंज'!
Sansani:रोहित शेट्टी के दुश्मनों की 'खूनी शतरंज'! | Crime News
Bangladesh PM Swearing In: कल नई सरकार का शपथ ग्रहण | Tarique Rahman | New PM | BNP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: 17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
17, 18 और 19 को 10 राज्यों में बारिश! मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी-दिल्ली, पंजाब-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल?
कानपुर: रिटायर्ड फौजी की 'खूनी सनक', पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
कानपुर: रिटायर्ड फौजी की 'खूनी सनक', पत्नी-बेटे की गोली मारकर हत्या, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
AI Impact Summit 2026: इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल
इमैनुएल मैक्रों पत्नी के साथ मुंबई पहुंचे, PM मोदी से आज होगी मुलाकात? जानें 3 शेड्यूल
अक्षर पटेल ने जीत के बाद पाकिस्तान की उड़ाई खिल्ली, ईशान किशन की जमकर तारीफ
अक्षर पटेल ने जीत के बाद पाकिस्तान की उड़ाई खिल्ली, ईशान किशन की जमकर तारीफ
'लिंकअप-ब्रेकअप से कौन नहीं गुजरता', रवीना टंडन ने अक्षय कुमार को बताया अच्छा दोस्त, शिल्पा शेट्टी संग बॉन्ड पर किया रिएक्ट
रवीना टंडन ने अक्षय कुमार को बताया अच्छा दोस्त, शिल्पा शेट्टी संग बॉन्ड पर किया रिएक्ट
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
शादी से पहले फिजिकल रिलेशन सही या गलत? सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर की टिप्पणी, जानें क्या कहा
जम्मू: बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, पुलिसकर्मियों को भी किया घायल
जम्मू: बाल सुधार गृह से दो पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, पुलिसकर्मियों को भी किया घायल
Vietnam Birthdays: वियतनाम में लोग नहीं मनाते अपना जन्मदिन, जानें क्या है इसकी वजह?
वियतनाम में लोग नहीं मनाते अपना जन्मदिन, जानें क्या है इसकी वजह?
Embed widget