एक्सप्लोरर

Ramazan 2025: इफ्तार और सेहरी में क्या-क्या खा रहे हैं जेल में बंद इमरान खान, सामने आ गया मेन्यू

Imran Khan News: जेल में बंद होने के बाद भी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान रोजा रख रहे हैं. वो लगातार दूसरी बार जेल में ही रोजा रख रहे हैं.

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय पंजाब प्रांत के रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद हैं. यहां पर दूसरी बार जेल में ही रोजा रख रहे हैं. वो भी दूसरे कैदियों की तरह रोज सेहरी और इफ्तारी कर रहे हैं. 

इमरान खान के यहां पर बंद होने की वजह से जेल को हाईअलर्ट पर रखा गया है. इस बार रमजान के बाद इमरान खान ने सत्ता के खिलाफ सीधे बिगुल फूंकने का ऐलान भी कर दिया है. वो जेल से लगातार लेटर लिख रहे हैं. इमरान ने रविवार को अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों को पत्र लिखा था. इस पत्र में उन्होंने पाकिस्तान में लोकतंत्र बचाने की मांग की थी. 

एक भी रोजा मिस नहीं कर रहे हैं इमरान

इमरान खान जब देश के प्रधानमंत्री थे, तब भी वो रोजा रखते थे. इस दौरान वो रमजान और रोजा पर खुलकर अपनी बात कहते थे. इमरान खान ने बताया था कि जब वो क्रिकेट खेलते थे, तब भी रोजा मिस नहीं करते थे. इसके अलावा राजनीति में आने के बाद भी उन्होंने कभी रोजा मिस नहीं किया. उन्होंने बताया था कि वो रोजा को लेकर अलग तरह से प्लानिंग करते हैं. इमरान खाने ने पिछली बार भी जेल में ही रोजा रखा था. इस बार भी वो आदियाला जेल में ही रोजा रख रहे हैं. 

व्यायाम करते हैं इमरान खान 

इमरान खान ने  हाल में ही एक्सप्रेस ट्रिब्यून को एक इंटरव्यू दिया था. इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो इफ्तारी से एक घंटे पहले व्यायाम करते हैं. व्यायाम करने के बाद इफ्तारी करते हैं और फिर कुछ ध्यान करते हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान खुद को फिट रखने के लिए वो तेल और मसाले से बने पकवानों से दूर रहते हैं. वो इस समय पर ज्यादा से ज्यादा पानी पीते हैं, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. 

जानें इफ्तारी में क्या खाते हैं इमरान खान

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के जेल अधीक्षक ने इफ्तारी और सेहरी को लेकर मेन्यू जारी कर दिया है. इस मेन्यू के अनुसार, जेल में बंद कैदियों को 2 तरह खाना उपलब्ध कराया जाएगा. इसमें एक स्पेशल और एक रेग्युलर भोजन है. सेहरी के वक्त में कैदियों को खजूर, शरबत, चाय और खाना उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं, नॉर्मल खाना में चावल, दाल, सब्जी और आचार के साथ अंडा उपलब्ध कराया गया है. पूरे रमजान में कैदियों को 4 दिन चिकन और 3 दिन मटन उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं, इमरान खान के लिए अलग से भोजन तैयार होगा. इमरान की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला जेल में किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- 'डॉलर पर...'
BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, जमकर की भारत की तारीफ
मां के निधन पर जेल से बाहर आए बांग्लादेश के चिन्मय दास, वीडियो वायरल
मां के निधन पर जेल से बाहर आए बांग्लादेश के चिन्मय दास, वीडियो वायरल
'मिस्टर सिंह' एड पर अमेरिका का यू-टर्न, क्या ट्रंप को सता रहा है ये डर?
'मिस्टर सिंह' एड पर अमेरिका का यू-टर्न, क्या ट्रंप को सता रहा है ये डर?
वेज या नॉनवेज पुतिन को क्या पसंद? इस डिश को खाकर आती है मां की याद
वेज या नॉनवेज पुतिन को क्या पसंद? इस डिश को खाकर आती है मां की याद

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, डोनाल्ड ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!
BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!
पंजाब में BJP का कमल खिला पाएंगे कैप्टन? 2024 में पत्नी परनीत हार गईं थीं चुनाव
पंजाब में BJP का कमल खिला पाएंगे कैप्टन? 2024 में पत्नी परनीत हार गईं थीं चुनाव
9/11 की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, 'भारत कई दशकों से...'
9/11 की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, 'भारत कई दशकों से...'
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का कब्जा, 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के आगे 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, बोला- 'नतीजे दिखाते हैं कि...'
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, जानें क्या कहा?
'मजबूरी में.. अशोक सिद्धार्थ पर और खुलासे करने वाली हैं मायावती? BSP चीफ का नया बयान
'मजबूरी में.. अशोक सिद्धार्थ पर और खुलासे करने वाली हैं मायावती? BSP चीफ का नया बयान
How To Store Tomatoes: सड़ने और पिलपिले होने लगते हैं टमाटर? 1 आसान हैक से हफ्तों रहेंगे फ्रेश
सड़ने और पिलपिले होने लगते हैं टमाटर? 1 आसान हैक से हफ्तों रहेंगे फ्रेश
Embed widget