एक्सप्लोरर

मॉस्को पहुंचे राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति पुतिन से होगी मुलाकात, जानिए क्या होगी बात

India Russia Relations: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मास्को की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे जहां वे भारतीय नौसेना के नवीनतम स्टेल्थ वॉरशिप 'आईएनएस तुशील' के कमीशनिंग समारोह में शामिल होंगे.

Rajnath Singh Russia Visit: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की आधिकारिक यात्रा पर मास्को पहुंचे. उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारतीय नौसेना में एक स्टेल्थ वॉरशिप को शामिल करना और भारत-रूस के बीच 21वीं अंतर-सरकारी सैन्य और तकनीकी सहयोग बैठक में भाग लेना है. रविवार (8 दिसंबर) देर रात मास्को पहुंचने पर भारतीय राजदूत विनय कुमार और रूसी उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने उनका स्वागत किया.

राजनाथ सिंह ने मास्को में 'टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर' पर जाकर द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. ये श्रद्धांजलि भारत और रूस के बीच मजबूत ऐतिहासिक और सामरिक संबंधों को दर्शाती है. इसके साथ ही मंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत कर उनके अनुभवों और योगदानों को भी सराहा.

आईएनएस तुशील के कमीशनिंग समारोह में होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्री इस दौरे के दौरान भारतीय नौसेना के नवीनतम मल्टी-रोल स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट 'आईएनएस तुशील' के कमीशनिंग समारोह में भी हिस्सा लेंगे. यह जहाज भारतीय नौसेना की ताकत को और बढ़ाएगा. इस दौरान वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे और उनके साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग पर चर्चा करेंगे.

भारत-रूस संबंधों को नई ऊंचाई देने की तैयारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके रूसी समकक्ष आंद्रेई बेलोसोव 21वीं अंतर-सरकारी सैन्य तकनीकी सहयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे. ये बैठक दोनों देशों के बीच विशेष और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का प्रयास है. भारत और रूस के सैन्य संबंध दशकों से काफी अच्छे रहे हैं और यह दौरा उन्हें और मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम है. राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी इस यात्रा के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कहा कि वह इस दौरे को लेकर उत्साहित हैं और यह भारत-रूस रक्षा संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

ये भी पढ़ें: तख्तापलट के बाद भी नहीं खत्म हुआ सीरिया में संकट, US, रूस और विद्रोही गुटों के सामने खड़े हुईं ये चुनौतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Strait of Hormuz: 'होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने से शी जिनपिंग बहुत खुश', डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
'होर्मुज के दोबारा खुलने से जिनपिंग खुश', ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
ईरान संग बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, कहा- अगर बुधवार तक नहीं हुई डील तो फिर...
ईरान संग बातचीत के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, कहा- अगर बुधवार तक नहीं हुई डील तो फिर...
US Iran War: 'एक घंटे में 7 दावे और सातों झूठे', डोनाल्ड ट्रंप पर भड़का ईरान, होर्मुज को लेकर कर दिया बड़ा दावा
'एक घंटे में 7 दावे और सातों झूठे', डोनाल्ड ट्रंप पर भड़का ईरान, होर्मुज को लेकर कर दिया बड़ा दावा
Iran War: अमेरिका से युद्ध के खिलाफ ईरान में सड़कों पर लोग, ट्रंप के खिलाफ लगाए नारे, महिलाओं ने भी उठाए हथियार
अमेरिका से युद्ध के खिलाफ ईरान में सड़कों पर लोग, ट्रंप के खिलाफ लगाए नारे, महिलाओं ने भी उठाए हथियार

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
'किस बात का ढिंढोरा पीट रहे हैं...', महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'किस बात का ढिंढोरा पीट रहे हैं...', महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
Strait of Hormuz: 'होर्मुज स्ट्रेट के दोबारा खुलने से शी जिनपिंग बहुत खुश', डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
'होर्मुज के दोबारा खुलने से जिनपिंग खुश', ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को लेकर क्यों किया ये दावा?
Bhooth Bangla OTT Release: थिएटर के बाद 'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
'भूत बंगला' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? यहां जानें पूरी डिटेल्स
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
AI का ज्यादा यूज करने वाले संभल जाएं, आपकी नींद उड़ा देगी यह नई स्टडी
AI का ज्यादा यूज करने वाले संभल जाएं, आपकी नींद उड़ा देगी यह नई स्टडी
Horse At ATM Viral Video: कैश खत्म हो गया क्या.... SBI के ATM पर पहुंचा घोड़ा, गेट खोलने के लिए काटा बवाल! वीडियो वायरल
कैश खत्म हो गया क्या.... SBI के ATM पर पहुंचा घोड़ा, गेट खोलने के लिए काटा बवाल! वीडियो वायरल
Embed widget