पाकिस्तान: फेसबुक पर यौन उतपीड़न के आरोप वाला पोस्ट डालने वाली दो पीटीवी एंकर्स बैन
एजेंसी | 25 Jan 2017 09:02 AM (IST)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सरकारी टेलीविजन चैनल पीटीवी (पाकिस्तान टीवी) ने सोशल मीडिया के माध्यम से चैनल को ‘बदनाम करने’ के लिए अपनी दो महिला ऐंकरों को बैन कर दिया हैं. सोशल मीडिया पर अपनी बात रखने से पहले तंजीला मजहर और याशफीन जमाल ने पीटीवी के डाइरेक्ट (करंट अफेयर्स) आगा मसूद शोरीश के खिलाफ मैनेजमेंट से यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी. दोनों ने इस मुद्दे को उजागर करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जिसके बाद मैनेजमेंट ने उनसे 20 जनवरी को कहा कि वे सोशल मीडिया से अपने पोस्ट को 24 घंटे के भीतर हटाएं, अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. अब मैनेजमेंट ने इन दोनों को चैनल को ‘बदनाम करने’ को लेकर किसी भी कार्यक्रम को करने से बैन कर दिया.