एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति के स्वीमिंग पूल में मजे, मखमली बेड पर हो रही रेसलिंग... श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों के मजेदार वीडियो वायरल

SriLanka Protest: श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच हजारों की संख्या में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन का घेराव करने के बाद उसके अंदर दाखिल होते देखा गया है.

SriLanka Protests Trending Video: किसी भी देश का राष्ट्रपति भवन सबसे सुरक्षित जगहों में गिना जाता है. कई देशों में परमिशन लेकर राष्ट्रपति भवन के कुछेक हिस्सों में आम जनता जा सकती है. वहीं राष्ट्रपति भवन में बना स्वीमिंग पूल और राष्ट्रपति के बेडरूम तक पहुंच पाना किसी आम नागरिक के लिए काफी मुश्किल होता है. 

फिलहाल इन दिनों भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराने के बाद लगातार हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन काफी उग्र हो गए हैं. जिसके कारण हाल ही में उग्र प्रदर्शनकारियों को हजारों की संख्या में श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन पर धावा बोलते देखा गया.

इस दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे राष्ट्रपति भवन छोड़कर भाग गए हैं. वहीं श्रीलंका के उग्र प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन के अंदर  राष्ट्रपति के स्वीमिंग पूल में मजे लेता देखा गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

फिलहाल श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास पर कब्जा कर लिया है. जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो की काफी हैरान कर देने वाली हैं. जहां कुछ वीडियो में राष्ट्रपति भवन को घेरने के लिए जनसैलाब उमड़ते देखा जा रहा है. वहीं कुछ वीडियो में प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन के कमरों में आराम फरमाते और स्विमिंग पूल में नहाते देखा जा रहा है.

राष्ट्रपति भवन के साथ ही प्रदर्शनकारियों को श्रीलंका के प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास में घुसने के बाद उनके बिस्तर पर मस्ती करते देखा गया है. जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग श्रीलंका के प्रधानमंत्री आवास के बिस्तर पर WWE खेलते दिख रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

एक अन्य वायरल हो रहे वीडियो में प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति भवन में बने जिम के अंदर भी मस्ती करते देखा जा रहा है. जिसमें कुछ प्रदर्शनकारी ट्रेड-मिल पर दौड़ते तो कुछ वजन उठाते नजर आ रहे हैं. फिलहाल पूरी दुनिया की नजर मौजूदा समय में श्रीलंका पर बनी हुई है. ऐसे में वहां से आ रहे ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Sri Lanka Political Crisis: गुस्साई भीड़ सड़कों पर आई, अब श्रीलंका में बनेगी सर्वदलीय सरकार, पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा

Sri Lanka Crisis: विद्रोह की आग में उबल रहा है श्रीलंका, क्यों इसकी आंच पहुंची राष्ट्रपति भवन तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'J&K-लद्दाख हमारा', UN के नए नक्शे पर भारत के जवाब से तिलमिला उठेगा पाक
'J&K-लद्दाख हमारा', UN के नए नक्शे पर भारत के जवाब से तिलमिला उठेगा पाक
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत

वीडियोज

Kharge On PM Modi: विपक्ष पर PM मोदी का बड़ा कटाक्ष, ‘नाराज फूफा’ वाले बयान पर खरगे भड़के
UP-Bihar Flood Alert: रौद्र रूप में गंगा..UP -Bihar -Jharkhand में हाहाकार। Flood Alert
Abhishek Malhan ने खोले Roadies Rebirth के राज, Elvish Yadav और Prince Narula पर कही बड़ी बात
Hanuman Ansh की Producer Anupriya Nagar ने खोले फिल्म की सफलता और Baba के चमत्कार के राज
US-IRAN CONFLICT ट्रंप के खतरनाक प्लान से बढ़ा तनाव, ईरान के Pickaxe Mountain पर हमले की धमकी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
कौन संभालेगा देश की बड़ी तेल कंपनी ONGC की कमान? 7 नामों पर फैसला जल्द
दिल्ली में इमारत ढही, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सभी एजेंसियां मौके पर
दिल्ली में इमारत ढही, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- सभी एजेंसियां मौके पर
Watch: दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
दिलीप ट्रॉफी फाइनल देखने के लिए उमड़ी भीड़, खचाखच भरा चेपॉक स्टेडियम 
Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
जर्मन पुलिस के रवैये ने जीता भारतीयों का दिल, वीडियो देख कहेंगे वाह
360 डिग्री के साथ 6 एयरबैग, Tata ने लॉन्च की Osprey SUV, जानें खासियत
360 डिग्री के साथ 6 एयरबैग, Tata ने लॉन्च की Osprey SUV, जानें खासियत
Embed widget