एक्सप्लोरर

'अमेरिका से ज्यादा सेना...', यूक्रेन के समर्थन में आया 3.6 करोड़ आबादी वाला ये देश, दे डाली चेतावनी

European Summit: लंदन में यूरोपीय देशों की डिफेंस समिट शुरू हो गई है. पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि यूरोप को विश्वास करना चाहिए कि वह एक प्रमुख सैन्य शक्ति हो सकता है. 

European Summit: ब्रिटेन की राजधानी लंदन ने यूरोपीय नेताओं का शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है. इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ओवल ऑफिस में हुई तीखी बहस के कारण पैदा हुए हालात का समाधान निकालना है. इस सम्मेलन में शामिल होने से पहले पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि यूरोप को विश्वास करना चाहिए कि वह एक प्रमुख सैन्य शक्ति हो सकता है. 

'यूरोप में 2.6 मिलियन प्रोफेशनल आर्मी'

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड टस्क ने कहा ने कहा, "यूरोप में 2.6 मिलियन प्रोफेशनल आर्मी हैं, जो अमेरिका, चीन या रूस से अधिक है. फाइटर प्लेन और तोपें भी यूरोप के पास बहुत है. आज यूरोप में साहस की कमी नजर आ रहा है. यूरोप को अपनी ताकत समझनी होगी."

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने कहा, "हमारे पास यूक्रेन में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए एक साथ आने का अवसर है, जो उनकी संप्रभुता और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा. अब समय आ गया है कि हम यूक्रेन के लिए सर्वोत्तम परिणाम की गारंटी देने, यूरोपीय सुरक्षा की रक्षा करने तथा हमारे सामूहिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एकजुट हों.’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति का ब्रिटेन में शाही स्वागत हुआ

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शनिवार (1 फरवरी 2025) को जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे तो वहां बाहर एकत्र लोग उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे. स्टार्मर ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को गले लगाया और वह उन्हें अंदर ले गए. दोनों नेताओं की मुलाकात लंदन में यूरोपीय नेताओं की बैठक की पूर्व संध्या पर हुई.

इस बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि अगर अमेरिका यूक्रेन से समर्थन वापस ले लेता है तो यूरोपीय देश यूक्रेन और खुद की रक्षा कैसे कर सकते हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति का ब्रिटेन में शाही स्वागत किया गया, जहां उन्होंने सैंड्रिंघम में महाराजा चार्ल्स से मुलाकात की. इसके बाद वे महत्वपूर्ण वार्ता के लिए यूरोपीय नेताओं के साथ मिले.

ये भी पढ़ें : जेलेंस्की से बहस के बाद दो फाड़ हुए रिपब्लिकन नेता, डोनाल्ड ट्रंप पर लगाया रूस की तरफदारी का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoJK में बगावत तेज! 10वें दिन सड़कों पर उतरे 70 हजार प्रदर्शनकारी, पाक सेना के खिलाफ लगे जोरदार नारे
PoJK में बगावत तेज! 10वें दिन सड़कों पर उतरे 70 हजार प्रदर्शनकारी, पाक सेना के खिलाफ लगे नारे
Watch: हवा में उड़ा टैंक का ढक्कन, आसमान में काले धुएं का गुब्बार…, मॉस्को रिफाइनरी पर यूक्रेन का हमला, देखें- Video
हवा में उड़ा टैंक का ढक्कन, आसमान में काले धुएं का गुब्बार…, मॉस्को रिफाइनरी पर यूक्रेन का हमला- Video
भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा चीन! बॉर्डर से 50 KM दूर बीजिंग के इस कदम से मच सकती है बड़ी तबाही
भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा चीन! बॉर्डर से 50 KM दूर बीजिंग के इस कदम से मच सकती है बड़ी तबाही
Explained: US-ईरान शांति समझौते में सबसे अहम शर्त 'परमाणु बम नहीं बनाना' क्यों? आखिर ट्रंप को किस बात का डर
US-ईरान शांति समझौते में सबसे अहम शर्त 'परमाणु बम नहीं बनाना' क्यों? ट्रंप को किस बात का डर

वीडियोज

2026 Maruti Brezza Facelift: Turbo Engine के साथ होगी और भी Powerful? #maruti #brezza #autolive
Bollywood News: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ टीजर से मचा धमाल, आमिर खान की आवाज ने बढ़ाया इमोशनल असर (18.06.26)
Jagadhatri:😯Maya ने Jagadhatri-Shivay के सामने रखी बड़ी शर्त, शादीशुदा होने का सबूत देने को कहा #sbs
Nitin Gadkari ने Sign की E100 File! क्या 100% Ethanol Cars Practical हैं? #nitingadkari #autolive
US-Iran Peace Deal: पेट्रोल -डीजल के साथ क्या-क्या सस्ता होने वाला है? आम आदमी की चांदी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर यूएस-ईरान की हुई डील, उधर भारत को मिलने जा रही कल बड़ी खुशखबरी! दूर होगी रसोई गैस की किल्लत
इधर यूएस-ईरान की हुई डील, उधर भारत को मिलने जा रही कल बड़ी खुशखबरी! दूर होगी रसोई गैस की किल्लत
सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, 'जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें...'
सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, 'जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें...'
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी, पुरुष क्रिकेटर तो कोसों दूर
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनी, पुरुष क्रिकेटर तो कोसों दूर
Marathi Movies Box Office: 'देऊळ बंद 2' बनाएगी नया रिकॉर्ड, 'राजा शिवाजी' को भी छोड़ेगी पीछे! 'तुंबाडची मंजुळा' ने किया इतना बॉक्स ऑफिस
'देऊळ बंद 2' बनाएगी नया रिकॉर्ड, 'राजा शिवाजी' को भी छोड़ेगी पीछे! 'तुंबाडची मंजुळा' ने किया इतना बॉक्स ऑफिस
‘शिवसेना में कौन क्या करता है, ये...’, गालीबाज संजय राउत के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का पलटवार
‘शिवसेना में कौन क्या करता है, ये...’, गालीबाज संजय राउत के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का पलटवार
NEET Paper Leak: ‘टेलीग्राम बन रहा नया डार्क वेब’, बैन के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने लगाए ये गंभीर आरोप
टेलीग्राम बन रहा आतंक का ‘डार्क वेब’, दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने लगाए ये गंभीर आरोप
भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा चीन! बॉर्डर से 50 KM दूर बीजिंग के इस कदम से मच सकती है बड़ी तबाही
भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा चीन! बॉर्डर से 50 KM दूर बीजिंग के इस कदम से मच सकती है बड़ी तबाही
Explained: आलीशान घर, फॉर्चुनर कार और गोबर में कैश समेत बहुत कुछ! राम मंदिर चोरी की जांच में अब तक क्या-क्या हुआ?
आलीशान घर, फॉर्चुनर कार और गोबर में कैश समेत बहुत कुछ! राम मंदिर चोरी की जांच में क्या-क्या हुआ
Embed widget