Shoaib chaudhary Video: 'रात 2 बजे बंदूक के दम पर उठा कर ले गए और...', फांसी की खबरों के बीच पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी का वीडियो आया सामने
Shoaib chaudhary: पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी शोएब चौधरी को काफी चाहने वाले हैं. उन्होंने 21 दिनों बाद कैमरे के सामने आकर कई तरह के खुलासे किए.

Pakistani youtuber Shoaib chaudhary: पाकिस्तान के मशहूर यूट्यबर शोएब चौधरी के बारे में अफवाहें उड़ रही थी कि उनको पाकिस्तानी आर्मी ने फांसी की सजा दे दी है. हालांकि, इस बीच उन्हें लगभग 21 दिनों के बाद फिर से उनके यूट्यूब चैनल द रियल इंटरटेनमेंट पर देखा गया, जहां उन्होंने लाइव आकर अपने दर्शकों से बात की. उन्होंने बताया कि वो पिछले 21 दिनों से कहां थे. उनके साथ क्या-क्या हुआ. उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी और पुलिस पर कई तरह के संगीन आरोप भी लगाए. कहा कि उनके साथ बहुत गलत बर्ताव किया गया.
पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी शोएब चौधरी को काफी चाहने वाले हैं. उन्होंने 21 दिनों बाद कैमरे के सामने आकर कई तरह के खुलासे किए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी पुलिस उन्हें उनके घर से रात के 2 बजे बंदूक की नोक पर उठाकर ले गए. उन्होंने कहा कि वो जब तक उनकी कैद में थे उन्हें लग रहा था कि वो उनका आज आखिरी दिन है.
गर्म तेवर में नजर आए शोएब चौधरी
शोएब चौधरी काफी गर्म तेवर में नजर आ रहे थे. उन्होंने कहा कि सभी को पता था कि शोएब चौधरी को मार दिया गया है. उनका इनकाउंटर कर दिया गया है. इस पर उन्होंने कहा कि हां मैं मर गया था, क्योंकि जैसे मुझे आधी रात को उठा कर ले गए. उससे तो मुझे यही लग रहा था कि मुझे मार ही दिया जाएगा, लेकिन आज आपका शोएब चौधरी आपके सामने मौजूद है. मैं दावा करता हूं जो लोग भी पाकिस्तान के साथ गलत करेंगे उनका मैं हिसाब करूंगा. बता दें कि शोएब चौधरी के अलावा पाकिस्तानी पुलिस महिला यूट्यूबर सना अमजद को भी पकड़ कर ले गई है. हालांकि, इस दौरान उनकी ओर से कोई भी वीडियो बीते 21 दिनों से अपलोड नहीं किया गया है. इस वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा की जा रही थी कि यूट्यूबरों को मार दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Pakistan Youtuber: क्या पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी-सना अमजद को सेना ने सचमुच दे दी फांसी? आ गया सच सामने
Source: IOCL

























