एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पहुंचे तुर्की के खलीफा एर्दोगन, नतमस्तक हुई शहबाज सरकार, क्या भारत के खिलाफ रची जा रही साजिश?

Shehbaz Sharif welcomes Turkey Khalifa : तुर्की के खलीफा राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन गुरुवार की तड़के सुबह पाकिस्तान पहुंचे. वहां 21 तोपों की सलामी देकर उनका भव्य स्वागत किया गया.

Turkey Khalifa in Pakistan : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (13 फरवरी) की सुबह संयुक्त राज्य अमेरिका पहुंचे तो पड़ोसी देश पाकिस्तान में तुर्की के खलीफा का काफिला पहुंचा. गुरुवार (13 फरवरी) की तड़के सुबह तुर्की के खलीफा राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर पहुंचे. इस दौरान तुर्की के खलीफा के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की लगभग पूरी सरकार नतमस्तक दिखी.

खलीफा एर्दोगन के स्वागत के लिए राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, फर्स्ट लेडी आसीफा भुट्टो, उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ, सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार समेत कई सीनियर सरकारी अधिकारी मौजूद रहे. वहीं, खलीफा का स्वागत 21 तोपों की सलामी के साथ हुआ. बता दें कि तुर्की के खलीफा राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन चार दिवसीय एशिया दौरे पर हैं. मलेशिया और इंडोनेशिया के बाद खलीफा एर्दोगन का आखिरी पड़ाव पाकिस्तान है. वहीं, उनकी इस यात्रा पर भारत भी अपनी नजर टिकाए हुए है.

पाकिस्तान के साथ रक्षा सहयोग बढ़ा रहा तुर्की

तुर्की के राष्ट्रपति का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब तुर्की और पाकिस्तान रक्षा समेत कई क्षेत्रों में अपने सहयोग को बढ़ा रहे हैं. हाल ही में पाकिस्तान ने तुर्की से नौसेना के जहाज खरीदने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया है. इसके अलावा दोनों देशों ने जनवरी महीने में पूर्वी भूमध्य सागर में नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया था, यह उनके पिछले भाषणों से एक बड़ा बदलाव दिखाता है.

उल्लेखनीय है कि तुर्की लगातार पाकिस्तान की सेना को मजबूत कर रहा है. तुर्की ने पाकिस्तान को T129 ATAK हेलीकॉप्टर, MILGEM-श्रेणी के कोरवेट समेत कई अन्य रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति की है.

आतंकवाद से जूझ रहे हैं दोनों देश

पाकिस्तान और तुर्की दोनों देश आतंकवाद की समस्या से जूझ रहे हैं. जहां, पाकिस्तान बलूच विद्रोहियों और टीटीपी आतंकियों से परेशान है, वहीं तुर्की कुर्द अलगाववादियों से दो-चार हो रहा है. ऐसे में ये दोनों देशों के बीच बढ़ते सुरक्षा सहयोग के अलावा पाकिस्तान-तुर्की आतंकवाद विरोधी परामर्श का दूसरा दौर है, जो करीब 6 साल के बाद इस्लामाबाद में आयोजित हुआ है. इसमें आतंकवाद की फंडिंग को रोकने, उग्रवाद को रोकने और ऑनलाइन चरमपंथ को नियंत्रित करने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

तुर्की की विदेश नीति में दिखा बड़ा बदलाव

हाल ही में तुर्की की विदेश नीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. जहां एक तरफ तुर्की पाकिस्तान के साथ अपने रक्षा सहयोग को लगातार बढ़ा रहा है, वहीं वह भारत के साथ भी अपने संबंधों को खराब नहीं करना चाहता है. इसके उदाहरण के तौर पर, 2024 के सितंबर महीने में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में खलीफा एर्दोगन के दिए गए भाषण में कश्मीर का जिक्र न करना है, जो उनके पिछले भाषणों से एक बड़ा बदलाव दिखाता है. हालांकि, इसके पीछे तुर्की की मंशा साफ है. असल में तुर्की ब्रिक्स संगठन में शामिल होने की इच्छा रखता है, इसलिए वह भारत से पंगा नहीं लेना चाहता है.

यह भी पढ़ेंः रूस या अमेरिका नहीं.. इस मुस्लिम देश में राष्ट्रपति पुतिन से मिलना चाहते हैं ट्रंप, जानें इसके पीछे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran Peace Talks In Pakistan Live: लेबनान में भी सीजफायर चाहता है ईरान, इस्लामाबाद वार्ता में अमेरिका से अब तक क्या-क्या कहा?
Live: लेबनान में भी सीजफायर चाहता है ईरान, इस्लामाबाद वार्ता में US से अब तक क्या-क्या कहा?
US Iran Ceasefire Talks In Islamabad: लेबनान के प्रधानमंत्री नहीं जाएंगे अमेरिका, इजरायली हमलों के बीच रद्द की यात्रा
लेबनान के प्रधानमंत्री नहीं जाएंगे अमेरिका, इजरायली हमलों के बीच रद्द की यात्रा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता, इधर हॉर्मुज पहुंचे अमेरिका के वॉरशिप, क्या करने वाले हैं ट्रंप?
इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता, इधर हॉर्मुज पहुंचे अमेरिका के वॉरशिप, क्या करने वाले हैं ट्रंप?

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
'किसान सिर्फ 25 दिन काम करता है', क्या एडिट किया गया है CM भजनलाल का वीडियो? विपक्ष ने घेरा
'किसान सिर्फ 25 दिन काम करता है', क्या एडिट किया गया है CM भजनलाल का वीडियो? विपक्ष ने घेरा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
पुराना हो गया OTP वाला तरीका! अब WhatsApp पर यूज करें ये वाला फीचर, हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने
पुराना हो गया OTP वाला तरीका! अब WhatsApp पर यूज करें ये वाला फीचर, हैकर्स के भी छूट जाएंगे पसीने
बकरी पालन में नुकसान से बचना है? बदलते मौसम में अपनाएं ये 5 जरूरी सावधानियां
बकरी पालन में नुकसान से बचना है? बदलते मौसम में अपनाएं ये 5 जरूरी सावधानियां
Embed widget