एक्सप्लोरर

'झूठ बोल रही पाकिस्तानी सेना, जंग जारी है', ट्रेन हाईजैक के बाद बलोच आर्मी ने खोली पोल

Pakistan Train Hijack News : पाकिस्तानी सेना ने बुधवार (12 मार्च) को बलूचिस्तान में हाईजैक हुई जाफर एक्सप्रेस को लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन के खत्म होने की घोषणा की थी. जिसे BLA ने झूठा करार दिया है.

Pakistan Train Hijack : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के हाईजैक मामले के बाद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और पाकिस्तानी सेना के बीच सोमवार (10 मार्च) से शुरू हुई गोलीबारी अब भी जारी है. इस बात का खुलासा खुद बलूच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जियांद बलूच ने एक बयान जारी किया है. जियांद बलूच ने पाकिस्तान सेना की ओर से गोलीबारी खत्म होने और बलूच लड़ाकों के भागने की घोषणा को झूठा और अपनी हार छिपाने की कोशिश करार दिया है.  

BLA के प्रवक्ता जियांद बलूच ने बयान में कहा, “पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR के प्रवक्ता की ओर से किए गए सभी दावे उनकी झूठ और हार को छिपाने की सिर्फ एक नाकाम कोशिश है. क्योंकि सच यह है कि अभी भी कई मोर्चों पर युद्ध जारी है और इसमें हमारा दुश्मन अपने सैनिकों की जानमाल के भारी नुकसान का सामना कर रहा है. पाकिस्तान की हमलावर सेना न तो युद्धभूमि में अब तक जीत हासिल कर पाई है और न हीं अपने बंधक सैनिकों का बचाने में कामयाब हो पाई है.

हमने बंधकों को खुद किया रिहा, पाकिस्तानी सेना ने नहीं बचाया

जियांद बलूच ने बंधकों को लेकर कहा, “जाफर एक्सप्रेस के जिन बंधक यात्रियों को बचाकर रिहा करने का दावा पाकिस्तानी सरकार और इसकी प्रोपगेंडा मशीनरी कर रही है, असल में उन्हें बलोच लिबरेशन आर्मी ने अपनी युद्ध नीतियों और अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत रिहा किया है. वहीं, पाकिस्तानी सेना इस युद्ध में अपनी हार को छिपाने के लिए प्रोपगेंडा का सहारा ले रही है, जबकि उसके सैनिकों को बंधक के तौर पर ही छोड़ दिया है.”

सभी मोर्चों पर चल रहा भीषण युद्ध

वर्तमान में युद्ध पूरे तेजी के साथ जारी है और आजादी के लड़ाके दुश्मन को हर मोर्चे पर पीछे धकेल रहे हैं. लड़ाई के मैदान में हार चुके सैनिक अब स्थानीय बलूच नागरिकों को अपना निशाना बना रहे हैं, ताकि वे निहत्थे नागरिकों को मारकर अपनी सेना की नाकामी का बदला ले सकें.

जियांद ने आगे कहा, “BLA ने इस हाईजैक के जरिए पाकिस्तान को युद्धबंदियों के मामले को गंभीरता से लेने और सभी बंधकों की अदला-बदली करने के लिए एक मौका दिया था. हालांकि, अपने सैनिकों की जान बचाने के बजाए हमलावर सेना अब तक युद्ध में हीं फंसी है और अब जब उसने अपने सैनिकों को बंधक के तौर पर छोड़ ही दिया है तो ऐसे में अब इन सबके मौत की जिम्मेदारी भी उसी पर होगी.”

BLA ने पाकिस्तान को दी चुनौती

BLA के प्रवक्ता ने कहा, “बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान को यह चैलेंज करती है कि वो जमीन पर अपनी सच्चाई को कबूल करे. अगर हमलावर सेना अपनी जीत का दावा करती है, तो वह स्वतंत्र पत्रकारों और निष्पक्ष सोर्स को युद्ध् क्षेत्र में जाने की अनुमति दे दे, जिससे दुनिया को पाकिस्तानी सेना के नुकसान की असलियत पता चल जाएगी.” अब यह जंग पाकिस्तान के कंट्रोल से काफी बाहर जा चुका है और हर मोर्चे पर दुश्मन का हार तय है.

यह भी पढ़ेंः ताइवान में बढ़े रहे चीनी जासूसी के मामले, सरकार ने निपटने के लिए अपनाया ये पुराना पैतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
Honey Science: क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
Embed widget