अटारी (अमृतसर): भारत के कुल 145 मछुआरे अटारी सीमा पार करके स्वदेश लौट आए. उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल से रिहा किया है. सभी मछुआरे इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी ‘आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र’ के आधार पर वाघा-अटारी सीमा से होकर भारत आए.

भारतीय मछुआरों को इस साल मार्च में उस समय गिरफ्तार कर लिया गया था जब उनकी नौकाएं अरब सागर में पाकिस्तानी जलक्षेत्र में चली गई थीं. भारतीय डाक्टरों के एक दल ने स्वदेश आने पर सभी मछुआरों की चिकित्सकीय जांच की.