एक्सप्लोरर

भारत का रक्षा बजट देखकर PAK एक्सपर्ट बोले- चीन तो ताकतवर लेकिन इस्लामाबाद के लिए 'खतरा'

Pakistan in Tension : भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में बजट कर दिया है. इसमें भारत सरकार ने रक्षा बजट के लिए 6.81 ट्रिलियन रुपये (78.70 अरब डॉलर) का खर्च प्रस्तावित किया है.

Pakistan on India Defence Budget : भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (1 फरवरी) को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट संसद में पेश किया है. इस बजट में 6.81 ट्रिलियन रुपये (78.70 अरब डॉलर) का रक्षा खर्च प्रस्तावित है. इस बार के बजट में आधुनिकीकरण और रक्षा खरीद पर विशेष तौर पर ध्यान दिया गया है. विश्लेषकों का कहना है कि भारत के रक्षा बजट में चीन और पाकिस्तान को ध्यान में रखते हुए सेना को आधुनिक बनाने का प्रयास किया गया है.

वहीं, दूसरी ओर भारत के रक्षा बजट को देखकर पाकिस्तान में टेंशन का माहौल है. पाकिस्तान के राजनीतिक टिप्पणीकार कमर चीमा ने कहा, “चीन तो बड़ी ताकत है, लेकिन इस्लामाबाद में इससे टेंशन बढ़ने वाली है.”

कमर चीमा ने अपने एक वीडियो में कहा, “भारत ने अपना डिफेंस बजट फिर से बढ़ा दिया है. इसके अलावा उसने मालदीव और अन्य पड़ोसी देशों को मदद भी बढ़ा दी है. यह उसकी पूरे क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने की कोशिश है.” उन्होंने कहा, “भारत के इस साल का बजट पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत ज्यादा है. इससे यह साफ जाहिर है कि यह पाकिस्तान जैसे छोटे मुल्क के सामने कितना बड़ा चैलेंज है. भारत भले ही यह कहे कि ये सुरक्षा के लिए है, लेकिन वो लगातार खतरनाक हथियार खरीद रहा है.”

अपनी सेना को आधुनिक बनाने में लगा है भारतः कमर चीमा

पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा, “भारत लगातार अपनी सेना को आधुनिक बनाने में लगा है. इससे जाहिर है कि उसकी नजर पाकिस्तान और चीन पर है. भारत नए एयरक्राफ्ट खरीद रहा है. हवा में ताकत बढ़ाने के पीछे वजह पाकिस्तान है. वो नहीं चाहता कि 2019 के जैसी स्थिति फिर से पैदा हो.”

भारतीय सेना के पास पैसे की कोई कमी नहीः चीमा

कमर चीमा ने आगे कहा, “भारतीय सेना के पास बहुत पैसा है. सवा सौ अरब पिछले साल का अभी भी उनके पास बाकी है, जो अभी खर्च नहीं हो सका है. फिलहाल वो इस पर काम कर रहे हैं कि ये पैसा कैसे खर्च होगा.” उन्होंने कहा, “भारत अपनी फौज की संख्या भी बढ़ाकर 20 लाख तक लेकर जाने की योजना बना रहा है ताकि वह चीन से सीधे तौर पर मुकाबला कर सके. वहीं, पाकिस्तान के पास तो मात्र 4-5 लाख की ही फौज है.”

उन्होंने आगे कहा, “ये सच है कि आज ड्रोन और दूसरी तकनीकें में जिस तरह से इजाफा हुआ है, उसने युद्ध के तौर तरीके ही बदल दिए हैं. इसी को लेकर भारत का ध्यान है कि कैसे उसकी सेना तकनीकी रूप से बेहतर हो.”

यह भी पढे़ंः ऋषि सुनक ने मुंबई में खेला टेनिस बॉल क्रिकेट, सोशल मीडिया पोस्ट में दिखी शानदार बल्लेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- PDA मजबूत होगा
बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- PDA मजबूत होगा
NEP vs WI: वेस्टइंडीज सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा
वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में रखा कदम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा
करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स? नेटफ्लिक्स ने दिया बड़ा ऑफर
करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स?

वीडियोज

Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट
Jagadhatri: 😒Rekha ने बनाया Jagdhatri की बेइज्जती का प्लान, पिता भी हुए शामिल #sbs (15.02.2026)
Dhurandhar की Actress, Sara Arjun भी पहुंची Sadhguru के आश्रम; यहीं से की है पढ़ाई
Top News: दोपहर की बड़ी खबरें | T20 World Cup | Mahashivratri | Operation Sindoor | Delhi Pollution
T20 World Cup 2026: बारिश बिगाड़ेगी खेल? कोलंबो स्टेडियम से देखिए पल-पल की रिपोर्ट |IND Vs PAK

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
'US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात', राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछे ये 5 सवाल
बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- PDA मजबूत होगा
बसपा और कांग्रेस के बाद अब सपा के हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- PDA मजबूत होगा
NEP vs WI: वेस्टइंडीज सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली बनी पहली टीम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा
वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में रखा कदम, हार के साथ नेपाल का बोरिया-बिस्तर सिमटा
करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स? नेटफ्लिक्स ने दिया बड़ा ऑफर
करोड़ों में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बेचेंगे अपनी शादी की स्ट्रीमिंग राइट्स?
‘अफसोस, साथ में नहीं...’, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच शेयर नहीं करने पर शशि थरूर का रिएक्शन वायरल
‘अफसोस, साथ में नहीं...’, हार्वर्ड में प्रियंका चोपड़ा के साथ मंच शेयर नहीं करने पर थरूर का रिएक्शन वायरल
Pakistan Army Chief: म्यूनिख में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! आसिम मुनीर को इवेंट में जाने से रोका, सिक्योरिटी गार्ड ने पूछा- 'ID कहां है...'
म्यूनिख में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती! आसिम मुनीर को इवेंट में जाने से रोका, जानें पूरा मामला
How to Clean Grapes Properly: क्या आप भी अंगूर धोकर खा रहे हैं? जानें इन्हें साफ करने का यह है सही तरीका
क्या आप भी अंगूर धोकर खा रहे हैं? जानें इन्हें साफ करने का यह है सही तरीका
Video: पाकिस्तानी मौलाना ने खुद बताया हिंदुस्तानी, बोला हम हिंदुस्तान से हैं....लाखों लोगों ने देखा वीडियो, आप भी देखें
पाकिस्तानी मौलाना ने खुद बताया हिंदुस्तानी, बोला हम हिंदुस्तान से हैं....लाखों लोगों ने देखा वीडियो, आप भी देखें
Embed widget