एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों को जबरन कबूल करवाया इस्लाम, विरोध के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के SSP गुलाम नबी कीरियो ने कहा कि तीनों बहनों और उनके चचेरे भाई का धर्मांतरण कराने वाले संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर लिया है. हिंदू समुदाय के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई की.

Hindu Community in Pakistan: पाकिस्तान पुलिस ने सिंध प्रांत में शुक्रवार (20 जून) को अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की तीन लड़कियों और उनके चचेरे भाई को मुक्त करा लिया है. तीनों लड़कियों और उनके भाई का कथित तौर पर जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा था, जिसका हिंदू समुदाय की ओर से विरोध किए जाने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की.

हिंदू समुदाय ने 16, 19 और 22 साल की तीन बहनों और उनके 13 साल के चचेरे भाई की माताओं की अपील पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिन्होंने दावा किया था कि उन्हें जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया. परिवार की अपील पर पुलिस ने गुरुवार (19 जून) की शाम को चारों को हैदराबाद से मुक्त कराया.

धर्मांतरण कराने वाले संदिग्धों को किया गया गिरफ्तार- एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गुलाम नबी कीरियो ने कहा, ‘‘हमने उनका धर्मांतरण कराने वाले संदिग्ध को भी गिरफ्तार कर लिया है.’’ कीरियो ने कहा कि तीनों बहनें और उनका चचेरा भाई बुधवार (18 जून) को सुबह बिना किसी को बताए घर से चले गए थे. कुछ घंटों बाद उनके वीडियो सामने आए, जिसमें चारों यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाया है.

तीनों बहनों और चचेरे भाई का वीडियो सामने आने पर परिवार ने किया था प्रेस कॉन्फ्रेंस

कीरियो के मुताबिक, वीडियो में तीनों बहनें और चचेरा भाई अपने परिवार पर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाते सुनाई दे रहे थे. इस घटना के बाद उनकी माताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और कहा कि लड़का सिर्फ 13 साल का है और उसे धर्म की भी समझ नहीं है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हिंदू पंचायत और कुछ निर्वाचित नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई करने का आग्रह किया.

यह लड़कियां सिंध की बेटियां हैं- राजेश कुमार

हिंदू पंचायत के प्रमुख राजेश कुमार ने कहा, “यह घटना सिर्फ पारिवारिक त्रासदी नहीं, बल्कि सांप्रदायिक त्रासदी है. उन्होंने कहा, ‘‘ये लड़कियां सिर्फ हिंदुओं की बेटियां नहीं हैं. ये सिंध की बेटियां हैं.’’ कुमार ने उनकी तस्वीरें दिखाते हुए सवाल किया कि क्या वे इतनी परिपक्व हैं कि अपना धर्म बदलने का फैसला कर सकें.

अधिकारी सिर्फ प्रभावशाली लोगों के मामलों में कार्रवाई करते हैं- राजेश कुमार

उन्होंने कहा, ‘‘सिंध में हिंदू लड़कियों और महिलाओं के अपहरण, जबरन धर्मांतरण और विवाह की समस्या हिंदू समुदाय के लिए एक बड़ी समस्या है. अपराधी केवल उन मामलों में कार्रवाई करते हैं, जहां बच्चे प्रभावशाली या संपन्न परिवारों से होते हैं, लेकिन कई मामलों में जहां लड़कियां अशिक्षित और गरीब पृष्ठभूमि से आती हैं, वहां कुछ नहीं किया जाता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सबसे पुराने अखबार हॉरेट्ज पर मानहानि केस करेंगे नेतन्याहू, वकीलों को दिया निर्देश
सबसे पुराने अखबार हॉरेट्ज पर मानहानि केस करेंगे नेतन्याहू, वकीलों को दिया निर्देश
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे...', श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पाक-चीन को मिर्ची
'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे...', श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पाक-चीन को मिर्ची

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget