एक्सप्लोरर

Pakistan Propaganda: OIC का मंच बना पाकिस्तान के झूठ का अड्डा! आतंकवाद, कश्मीर और इस्लामोफोबिया पर फैलाया प्रोपेगेंडा

इस्तांबुल में आयोजित OIC बैठक में पाकिस्तान ने एक बार फिर आतंकवाद, कश्मीर और इस्लामोफोबिया पर झूठे दावे किए. विदेश मंत्री इशाक डार ने इस मंच को प्रोपेगेंडा का मंच बना दिया.

Pakistan On OIC: इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की तुर्किए के इस्तांबुल में आयोजित विदेश मंत्रियों की बैठक का इस्तेमाल हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान ने झूठ फैलाने, मुस्लिम देशों को गुमराह करने, कश्मीर और सिंधु जल समझौते का राग अलापने के लिए किया. ऐसे में आइए इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) में बोले गए पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इश्क डार के एक-एक झूठ को बेनकाब करते हैं.

OIC में अपने भाषण में पाकिस्तान के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इश्क डार ने दावा किया कि पाकिस्तान आतंकवाद से पीड़ित मुल्क है और तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISKP) जैसे आतंकी संगठन उसके पड़ोसी देश (अफगानिस्तान) की जमीन से ऑपरेट हो रहे हैं. जबकि सच ये है कि तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) पाकिस्तान के किसी पड़ोसी देश की जमीन से नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख्वाह (KPK) प्रांत के चित्राल, उत्तरी वजीरिस्तान और दक्षिणी वजीरिस्तान इलाक़े के मीरानशाह, मकीन, लाढ़ा और वाना से ऑपरेट हो रहा है, इसी तरह इस्लामिक स्टेट खोरासान (ISKP) भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के माष्टुंग इलाके से ऑपरेट हो रहा है और यही पर ISKP का ट्रेनिंग कैम्प है.

बड़े आतंकवादियों का रखवाला पाकिस्तान 

खुद को आतंकवाद से पीड़ित बता कर मुस्लिम देशों को गुमराह करने वाले पाकिस्तान के लाहौर और कसूर में आज भी सैफुल्लाह कसूरी, फैसल नदीम, चौधरी मुहम्मद सरवर जैसे लश्कर ए तैयबा के टॉप कमांडर खुले घूम रहे हैं, जो भारत और अमेरिका दोनों के घोषित आतंकी हैं. इस तरह जैश ए मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर, उसका भाई तल्हा अल सैफ आज भी पाकिस्तान में ISI के सेफ हाउस में सेना की सुरक्षा में छिपे हैं और जम्मू के सुंजवान आतंकी हमले का मास्टरमाइंड मौलाना मसूद इलयास कश्मीरी भी पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर के रावलकोट में जैश ए मोहम्मद का ट्रेनिंग कैंप ऑपरेट कर रहा है.

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का झूठा दावा 

OIC के मंच पर वैसे तो पाकिस्तानी विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री इश्क डार ने अपने बयान में कई झूठ बोले, लेकिन हद तब हो गई जब इश्क डार ने झूठा प्रोपेगंडा फैलाते हुए दावा किया कि भारत के साथ 4 दिन तक चले संघर्ष में पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया था और 6 लड़ाकू विमान गिराए थे, इन दोनों दावों के आज संघर्ष विराम होने के डेढ़ महीने बाद भी पाकिस्तान ना कोई सबूत दे पाया है और ना ही भारतीय एयरबेसो को नुकसान पहुंचाने की सैटेलाइट तस्वीरें पेश कर पाया है. हां एडिटेड सैटेलाइट तस्वीरे ISI के बॉट सोशल मीडिया अकाउंट्स ने कई बार फैलाई, लेकिन हर बार ये पकड़ में आ गई.

पाकिस्तान ने कश्मीर का राग अलापा  

इस्तांबुल में OIC का 51 वां सम्मेलन था और हर बार की तरह ही इस बार भी पाकिस्तान ने OIC में पाकिस्तान ने कश्मीर का राग अलापा और गाजा के साथ कश्मीर को जोड़ कर उसके अंतरराष्ट्रीयकरण करने की भी कोशिश की. हालांकि इस बार पाकिस्तान के पिटारे में एक और विषय था सिंधु जल संधि जिसे भारत ने अनिश्चितकाल काल के लिए पाकिस्तान की आतंक के समर्थन की नीति की वजह से रोक दिया है. पाकिस्तान ने OIC में सिंधु जल समझौते के बारे में बोलते हुए फिर से गीदड़ भभकी दी कि अगर भारत पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकेगा तो इसे पाकिस्तान Act of War मानेगा.

पाकिस्तान ने OIC के मंच पर इस्लामोफोबिया पर बोला 

पाकिस्तान ने OIC के मंच पर Islamophobia (मुसलमानों के प्रति पूर्वाग्रह से पीड़ित होकर घृणा या फिर हिंसा या फिर मानवाधिकार उल्लंघन) का भी मुद्दा उठाया और मुस्लिम देशों से कहा की इस्लामोफोबिया आज के समय की सबसे गंभीर मानवाधिकार चुनौतियों में से एक है, लेकिन पूरी दुनिया में अगर सबसे किसी देश ने मुसलमानों के साथ भेदभाव किया है या फिर कर रहा है तो वो पाकिस्तान ही है. इसी महीने हुए मुसलमानों के ईद अल अदहा त्योहार के दौरान पाकिस्तान की सरकार ने ईद अल अदहा की नमाज़ पढ़ने वाले मुसलमानों को नमाज पढ़ने के जुर्म में लाहौर में स्थित उनकी मस्जिद से बाहर निकाल कर गिरफ्तार कर लिया था साथ ही अहमदिया मुसलमानों के ईद अल अदहा की नमाज़ पढ़ने और कुर्बानी करने तक पर प्रतिबंध लगा दिया था.

पाकिस्तान का मुसलमानों के साथ भेदभाव

पाकिस्तान किस तरह से मुसलमानों के साथ भेदभाव करता है उसका बड़ा उदाहरण उसका ही खुद का संविधान है जिसके तहत कोई भी अहमदिया मुसलमान इस्लामी आस्थाओं, त्योहारों और रिवाजों का पालन नहीं कर सकता. इस्लामी अभिवादन “अस-सलाम-अलैकुम” का प्रयोग नहीं कर सकता और अगर करता है यहां तक की खुद को मुसलमान नहीं कह सकता और अगर करता है तो उस अहमदिया मुसलमान को तीन साल तक की सजा हो सकती है और जुर्माना लगाया जा सकता है. ऐसे में OIC में दिया गया पाकिस्तानी विदेश मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री इश्क डार का भाषण मुस्लिम देशों को गुमराह करने और झूठे तथ्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर फैलाने के अलावा और कुछ नहीं था.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
बिहार BJP के नए चीफ संजय सरावगी पर CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमारे साथ...'
संजय सरावगी को बिहार BJP की कमान मिलने पर CM नीतीश कुमार ने दी बधाई, जानें क्या कहा?
'देवता को एक मिनट भी विश्राम नहीं करने देते और धनी लोग तो..., श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'देवता को विश्राम नहीं करने देते', श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
Year Ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 7 शोज, लिस्ट में सलमान खान का रिएलिटी शो भी शामिल
इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 7 शोज, लिस्ट में सलमान खान का शो भी शामिल

वीडियोज

Mahadangal: मोदी पर विवादित बयान, हो गया बवाल | PM Modi | Congress Controversial Statement
Gold Investors Alert! अब पुराने Gold से भी कमाएं Passive Income | Gold Leasing Explained
Vodafone Idea में तूफानी तेजी! AGR Moratorium की खबर से शेयर 52-Week High पर| Paisa Live
Indian Stock Market गिरा! FPI Selling, Global Weakness का असर | Paisa Live
India@2047 Entrepreneurship Conclave: इंडिगो मिस मैनेजमेंट पर ये बोलकर राघव ने किस पर साधा तंज?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
बिहार BJP के नए चीफ संजय सरावगी पर CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमारे साथ...'
संजय सरावगी को बिहार BJP की कमान मिलने पर CM नीतीश कुमार ने दी बधाई, जानें क्या कहा?
'देवता को एक मिनट भी विश्राम नहीं करने देते और धनी लोग तो..., श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'देवता को विश्राम नहीं करने देते', श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
Year Ender 2025: इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 7 शोज, लिस्ट में सलमान खान का रिएलिटी शो भी शामिल
इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 7 शोज, लिस्ट में सलमान खान का शो भी शामिल
ऑस्ट्रेलिया में शाहीन अफरीदी की घनघोर बेइज्जती, डेब्यू मैच में हो गया ये कांड, जानें पूरा मामला
ऑस्ट्रेलिया में शाहीन अफरीदी की घनघोर बेइज्जती, डेब्यू मैच में हो गया ये कांड, जानें पूरा मामला
BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार, दिल्ली हेडक्वार्टर में अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद
BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार, दिल्ली HQ में शाह-नड्डा मौजूद
मार्च से पहले पीएफ से यूपीआई होगा लिंक, ATM से निकलेगा पैसा; जानें कैसे आसान हो जाएगा प्रोसेस
मार्च से पहले पीएफ से यूपीआई होगा लिंक, ATM से निकलेगा पैसा; जानें कैसे आसान हो जाएगा प्रोसेस
इंसानी आंखों को चकमा देने में माहिर है ये सांप, काटा तो पानी भी नहीं होगा नसीब
इंसानी आंखों को चकमा देने में माहिर है ये सांप, काटा तो पानी भी नहीं होगा नसीब
Embed widget