पाकिस्तान: पंजाब विधानसभा भवन पर हमले का मास्टरमाइंड मारा गया
एजेंसी | 24 Feb 2017 07:58 AM (IST)
पेशावर: पाकिस्तान में पंजाब विधानसभा भवन पर आत्मघाती हमले के मास्टरमाइंड सहित दो आतंकवादियों को उस समय मार गिराया गया जब पाकिस्तानी सेना ने अफगान सीमा के नजदीक उनके ठिकानों पर भारी गोलाबारी की. विधानसभा भवन पर हुए हमले में 10 लोग मारे गए थे. सुरक्षा सूत्रों के अनुसार वजीहुल्ला उर्फ अहरार पाक-अफगान सीमा पर गोलाबारी में मारा गया. वह बैन जमातुल अहरार से ताल्लुक रखता था. मारा गया अन्य आतंकवादी हिकमत उर्फ कारी जुबैर अफगानिस्तान में आतंकी ट्रांजिट शिविर का प्रभारी था.