एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को क्यों मालामाल करने में लगे हैं वर्ल्ड बैंक, IMF और IFC, अब दिए 700 मिलियन डॉलर, जानें वजह

रेको दिक कॉपर-गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट पर कनेडियन कंपनी बैरिक गोल्ड्स, पाकिस्तान सरकार और बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार मिलकर काम कर रहे हैं.

एक महीने बाद पाकिस्तान को 700 मिलियन डॉलर का एक और लोन मिलने वाला है. शहबाज शरीफ सरकार ने कॉपर-गोल्ड माइनिंग रेको दिक प्रोजेक्ट के नाम पर फंड के लिए आग्रह किया था, जिसे इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IFC) और वर्ल्ड बैंक ने मंजूरी दे दी. यह परियोजना पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित है.

पिछले महीने ही 9 मई को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान के लिए 2.4 बिलियन डॉलर के लोन को मंजूरी दी थी, जिसमें से एक बिलियन डॉलर उसको 7 बिलियन डॉलर के लोन प्रोग्राम की किस्त के तौर पर दिया गया, जबकि 1.4 बिलियन डॉलर का ऋण जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मिला था. इस लोन को ऐसे समय पर मंजूरी दी गई, जब पाकिस्तान और भारत के रिश्ते बेहद तल्ख दौर से गुजर रहे थे और भारत ने लोन का आईएमएफ में कड़ा विरोध भी किया था.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून, पाकिस्तान के अनुसार वॉशिंगटन में बोर्ड मीटिंग के दौरान लोन को अप्रूवल मिला है, जिसे पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है. पाकिस्तान ने इस प्रोजेक्ट को देश के सबसे महत्वपूर्ण इनिशिएटिव में से एक बताया है. पाकिस्तान के लिए इस लिहाज से भी इंटरनेशनल फोर्म्स के अप्रूवल को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि रेको दिक प्रोजेक्ट में प्राइवेट कंपनियों की ओर से 2.5 बिलियन डॉलर के निवेश की भी उम्मीद लगाई जा रही है.

रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार डॉ. तौकीर हसन ने आईएफसी और वर्ल्ड बैंक से लोन पास कराने में अहम भूमिका निभाई है. लोन के लिए वर्ल्ड बैंक में उनकी पैरवी और प्रयासों से पाकिस्तान कर्ज लेने में कामयाब हुआ. 

अप्रैल में आईएफसी ने कहा था कि वह रेको दिक कॉपर-गोल्ड माइनिंग प्रोजेक्ट के लिए 300 मिलियन डॉलर का कर्ज देगा. हालांकि, प्रोजेक्ट के डायरेक्टर टिम क्रिब ने मिनरल्स इंवेस्टमेंट फोरम 2025, में कहा था कि उन्हें आईएफसी से 650 मिलियन डॉलर का ऋण मिल सकता है.

टिम क्रिब को लगता है कि प्रोजेक्ट के लिए वर्ल्ड बैंक से दो बिलियन डॉलर तक का लोन भी मिल सकता है क्योंकि उन्होंने रॉयटर्स को बताया था कि वह परियोजना के लिए अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं से दो बिलियन डॉलर से अधिक के वित्तपोषण की उम्मीद करते हैं. उन्होंने कहा था कि इस संबंध में तीसरी तिमाही की शुरुआत में टर्मशीट पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. 

परियोजना के लिए बैरिक माइनर्स कई और अंतरराष्ट्रीय फोर्म्स से भी बात कर रही है. टिम क्रिब ने बताया कि अमेरिकी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक से भी बात चल रही है. टिम क्रिब ने बताया कि यूएस बैंक से 500 मिलियन से 1 बिलियन डॉलर के ऋण और साथ ही 500 मिलियन डॉलर के लोन के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक, एक्सपोर्ट डेवलपमेंट कनाडा और जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोर्पोरेशन से भी बातचीत चल रही है.

क्या है रिको दिक प्रोजेक्ट?
रेको दिक प्रोजेक्ट बलूचिस्तान के चगाई जिले में स्थित दुनिया के सबसे बड़े अविकसित कॉपर और गोल्ड भंडारों में से एक है. इस कंपनी पर कनेडियन कंपनी बैरिक गोल्ड, पाकिस्तान सरकार और बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार मिलकर काम कर रहे हैं, जिसका पहला चरण साल 2028 में शुरू होने की उम्मीद है. 

रिपोर्ट के अनुसार लोन से रेको दिक माइन के खदान के विकास में सहायता मिलेगी, जिसे दुनिया के सबसे बड़े तांबा-सोना भंडार में से एक बताया जा रहा है, जिससे 70 बिलियन डॉलर का मुक्त नकदी प्रवाह और 90 बिलियन डॉलर का परिचालन नकदी प्रवाह उत्पन्न होने की उम्मीद है.

कनेडियन कंपनी बैरिक के अनुसार रेको दिक प्रोजेक्ट में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बैरिक की और 25-25 प्रतिशत की पाकिस्तान सरकार और बलूचिस्तान सरकार की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट

वीडियोज

Janhit: India के धुरंधुर फिर रचेंगे इतिहास ! | IND vs Pak T20 World Cup | Chitra Pathi
Shankracharya vs CM Yogi: Shankracharya पर सियासी भूचाल ! | UP Politics | Controversy
Sansani: प्यार का पंचनामा...'वेलेंटाइन डेट' के दरिंदे ! | Crime News
Sandeep Chaudhary: शंकराचार्य पर महासंग्राम...Debate में हो गया योगी vs अखिलेश | Shankaracharya News
Sadhguru के आश्रम में कैसे बनता है लोगों का खाना? सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BLA On Pakistan: बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
बलूच लड़ाकों के पास पाकिस्तानी सेना के 7 सैनिक बंधक, BLA ने जारी की वीडियो, कर दी बड़ी डिमांड
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
दिल्ली यूनिवर्सिटी में UGC पर हुए विवाद पर कुलपति की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?
Anupama Written Update: कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
कीर्ति का हुआ खेल खत्म, दिवाकर ने रची नई साजिश, नए सफर पर निकली अनुपमा
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
ताबीज पहनाए...वशीकरण किया, अलीगढ़ की सास-दामाद प्रेम कहानी में अब आया नया ट्विस्ट
Wular Barrage Project: पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत, जानें पूरी बात
पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! जानें किस प्रोजेक्ट पर काम करने वाला है भारत?
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
चुनाव के बाद भारत के साथ कैसे रिश्ते रखेगा बांग्लादेश? तारिक रहमान ने दिया बड़ा बयान
होली पर टिकट नहीं मिल रही तो न लें टेंशन, इन रूट पर रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें
होली पर टिकट नहीं मिल रही तो न लें टेंशन, इन रूट पर रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें
इस देश में रहते हैं सबसे छोटे कद के लोग, जानें यहां कितनी है पुरुषों और महिलाओं की औसत लंबाई?
इस देश में रहते हैं सबसे छोटे कद के लोग, जानें यहां कितनी है पुरुषों और महिलाओं की औसत लंबाई?
Embed widget