एक्सप्लोरर

Pakistan: जिस खबरी के साथ चाय पी उसी ने दाग दी ताबड़तोड़ गोलियां, पाकिस्तान में 2 ISI अफसरों के कत्ल की पूरी कहानी जानिए

ISI Officers Killed: आतंकी संगठन टीटीपी (TTP) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के अधिकारियों की पंजाब प्रांत के एक होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी.

Pakistan ISI Officers Killed: पाकिस्तान में आर्थिक और सियासी बदहाली के बीच खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के दोनों अधिकारियों की हत्या बुधवार को खानेवाल इलाके में की गई है. इस हत्या में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हाथ होने की बात कही जा रही है. बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने हत्यारों के साथ चाय भी पी थी.

इस्लामिक आतंकवादी ग्रुप तहरीक-ए-तालिबान (Tehreek-e-Taliban Pakistan) ने बुधवार को पाकिस्तान की प्रमुख खुफिया एजेंसी के दो अधिकारियों की हत्या का दावा किया है. 

ISI के दो अफसरों की हत्या

टीटीपी के प्रवक्ता मुहम्मद खोरासानी ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा, "टीटीपी के एक गुप्त दस्ते ने आईएसआई के उप निदेशक मुल्तान नवीद सादिक को उनके सहयोगी इंस्पेक्टर नासिर बट के साथ पंजाब के खानेवाल जिले में बिस्मिल्ला हाईवे पर मार डाला''. पुलिस ने भी जानकारी देते हुए बताया है कि इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के अधिकारियों की पंजाब प्रांत के एक होटल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. 

जिसके साथ चाय पी, उसी ने दागी गोलियां

काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने बुधवार को एक बयान में हत्याओं की पुष्टि की. हालांकि विभाग ने इस हत्या में टीटीपी की भूमिका को लेकर बात नहीं की थी. इसने कहा था कि दोनों अधिकारियों ने होटल में संदिग्ध हत्यारे से मुलाकात की थी और उसके साथ एक कप चाय पी थी. चाय के बाद ही संदिग्ध खबरी ने होटल की पार्किंग में दो अधिकारियों को गोली मार दी और मोटरसाइकिल पर भाग गए. सीटीडी ने घटना के संबंध में कैमरे का फुटेज भी जारी किया था. हत्या और आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

हाल ही में इस्लामाबाद में हुआ विस्फोट

घटना से एक दिन पहले ही पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों ने आतंकियों से निपटने के लिए पूरी ताकत के इस्तेमाल करने का संकल्प लिया था. हाल के हफ्तों में टीटीपी ने राजधानी इस्लामाबाद में एक आत्मघाती बम विस्फोट भी किया था, हालांकि ये अपने लक्ष्य को भेदने में कामयाब नहीं रहा. पाकिस्तानी अधिकारियों का आरोप है कि टीटीपी को अफगानिस्तान पनाह दे रहा है. वहीं, तालिबान शासन ने इसे नकार दिया है. 

अफगानिस्तान (Afghanistan) के तालिबान प्रशासन के एक प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी आरोप निराधार और भड़काऊ हैं. अगस्त 2021 में जब अमेरिकी नेतृत्व वाली विदेशी सेना ने देश से वापसी पूरी की तो तालिबान ने अफगानिस्तान पर फिर से कब्जा कर लिया था. सत्ता पर कब्जा करने के कई महीनों बाद भी देश कंगाल है. हर मामले में महिलाओं की स्थिति बेहद ही खराब है.

ये भी पढ़ें:

आर्थिक हालत बद से बदतर, TTP ने किया नाक में दम, सैन्य अधिकारियों पर हनी ट्रैप के गंभीर आरोप...पाकिस्तान में भूचाल का A टू Z पढ़िए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले ईरान ने तारीफों के बांधे पुल, कहा-भारत के साथ...
दिल्ली आने से पहले ईरान ने तारीफों के बांधे पुल, कहा-भारत के साथ...
Xप्लेन: सऊदी पर हूती विद्रोहियों का भीषण मिसाइल-ड्रोन अटैक, जानिए हमले की 5 वजह
Xप्लेन: सऊदी पर हूती विद्रोहियों का भीषण मिसाइल-ड्रोन अटैक, जानिए हमले की 5 वजह
जैश आतंकी मोहम्मद जफर के मोबाइल से खुलासे, पाकिस्तानी नंबरों पर भेजे पैसे
जैश आतंकी मोहम्मद जफर के मोबाइल से खुलासे, पाकिस्तानी नंबरों पर भेजे पैसे
बवाल के बाद फ्रांस का एफिल टावर बंद! हिंदू डेलिगेशन के दौरे के वक्त हटाईं महिला कर्मचारी
बवाल के बाद फ्रांस का एफिल टावर बंद! हिंदू डेलिगेशन के दौरे के वक्त हटाईं महिला कर्मचारी

वीडियोज

BIHAR FLOOD: बिहार में बाढ़ का तांडव! 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, गंगा ने तोड़े.....
Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
2 KM लंबे जाम में फंसे केंद्रीय मंत्री, गाड़ी से उतरकर खुलवा दिए सारे टोल गेट
'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
'काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो', भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
राजाओं की तरह विएना की सड़कों पर निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
राजाओं की तरह विएना की सड़कों पर निकले शशि थरूर, वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर दिखी केएल राहुल और पार्थ जिंदल की बॉन्डिंग, किया स्पेशल पोस्ट
सोशल मीडिया पर दिखी केएल राहुल और पार्थ जिंदल की बॉन्डिंग, किया स्पेशल पोस्ट
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
सुपौल: मदरसा में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत
तेलंगाना के मंत्री ने CPR देकर बचाई अधिकारी की जान, वीडियो वायरल
तेलंगाना के मंत्री ने CPR देकर बचाई अधिकारी की जान, वीडियो वायरल
Arhar Dal: भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
भगोने में कैसे बनाएं अरहर की देसी स्टाइल वाली दाल? खुशबू से खिंचे चले आएंगे लोग
Embed widget