एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच चीन ने कर दिया बड़ा खेल! CPEC को लेकर लागू किया नया प्लान

चीन के कहने पर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए विशेष दूत नियुक्त किया है. अब तालिबान सरकार ने BRI में शामिल होने का संकेत दिया है, जिससे CPEC का विस्तार अफगानिस्तान तक होगा.

Pakistan-Taliban Meeting On CPEC: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के दौरान चीन अब रणनीतिक घेरेबंदी की नीति पर काम कर रहा है. इसका स्पष्ट उदाहरण हाल ही में सामने आया जब पाकिस्तान और चीन के विशेष दूतों ने अफगानिस्तान का दौरा कर तालिबान सरकार से BRI (Belt and Road Initiative) के तहत China-Pakistan Economic Corridor (CPEC) पर विस्तार पर बातचीत की.

चीन के कहने पर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए विशेष दूत मुहम्मद सादिक खान की नियुक्ति की. उन्होंने हाल ही में काबुल का दौरा किया और चीन के विशेष प्रतिनिधि यू शियाओयोंग के साथ अफगान नेताओं से मुलाकात की. इस दौरान तालिबान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी और विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से सीधी बातचीत हुई. बैठक में BRI में अफगानिस्तान की भागीदारी, CPEC विस्तार, आर्थिक सहयोग और सुरक्षा साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर सहमति बनी.

रणनीतिक, सैन्य और आर्थिक एजेंडा साफ
यह बैठक तीनों देशों के बीच पांचवें त्रिपक्षीय संवाद की कड़ी थी और इसका उद्देश्य आगामी छठे दौर की तैयारियों, व्यापार बढ़ाने और सुरक्षा तंत्र को मज़बूत करना था. बैठक में तालिबान के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने कहा कि  क्षेत्रीय संबंधों को आगे बढ़ाना और आपसी सम्मान के साथ रचनात्मक सहयोग करना अफगानिस्तान की प्राथमिकता है.

CPEC का विस्तार अफगानिस्तान तक
CPEC, जो पहले से ही भारत के लिए जियोपॉलिटिकल चुनौती रहा है, पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से होकर गुजरता है. अब अफगानिस्तान तक विस्तार की ओर अग्रसर है. पाक दूत मुहम्मद सादिक ने पुष्टि की कि तीनों देश CPEC को अफगानिस्तान तक विस्तारित करने पर सहमत हुए हैं. इसके लिए वाणिज्यिक सहयोग और निवेश के नए अवसर तलाश रहे हैं. सुरक्षा सहयोग को रणनीतिक साझेदारी में बदलने की दिशा में बढ़ रहे हैं.

भारत के लिए इसके क्या मायने हैं?
CPEC का अफगानिस्तान तक विस्तार भारत को पश्चिमी सीमा पर और अधिक कूटनीतिक रूप से अलग-थलग करने की कोशिश मानी जा सकती है. तालिबान की चीन और पाकिस्तान के करीब जाती नीति भारत के साथ उसके ऐतिहासिक-सांस्कृतिक रिश्तों को कमजोर कर सकती है. सिराजुद्दीन हक्कानी जैसे चरमपंथी नेतृत्व के साथ हुए बैठक यह आशंका बढ़ाती हैं कि CPEC जैसे प्रोजेक्ट्स आतंकी नेटवर्क के लिए आवरण भी बन सकते हैं. BRI को अफगानिस्तान में स्थापित करना चीन को मध्य एशिया के प्राकृतिक संसाधनों तक सीधा रास्ता देगा, जहां भारत की मौजूदगी सीमित है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रडार को चकमा, डिफेंस सिस्टम बेकार! ईरान की 5 मिसाइलें क्यों बन रही हैं महाशक्तियों का सिरदर्द?
रडार को चकमा, डिफेंस सिस्टम बेकार! ईरान की 5 मिसाइलें क्यों बन रही हैं महाशक्तियों का सिरदर्द?
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
Jayden Lennox Profile: कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
Taskaree Review: ये जबरदस्त सीरीज देखकर फ्लाइट टिकट बुक करने में डर लगेगा, कस्टम और स्मगलिंग पर बनी कमाल सीरीज
तस्करी रिव्यू: ये जबरदस्त सीरीज देखकर फ्लाइट टिकट बुक करने में डर लगेगा

वीडियोज

ED-Mamata की लड़ाई का आज HighCourt में क्या होगा अंजाम ? । Mamata Banerjee । TMC । Bengal News
Border पर पाकिस्तान ने फिर उठाया सिर, Indian Army ने कुचल दिया सिर । Pakistani Drone
ईरान में प्रदर्शनकारियों को मिला Trump का साथ, तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा | Iran Protest
Volatile Market में SIP Stop | जानिए क्यों Flexi Cap Funds में टूट पड़ा Investors का पैसा |
Top News: अभी की बड़ी खबरें | LOC | I- PAC | PM MODI | America | West Bengal | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रडार को चकमा, डिफेंस सिस्टम बेकार! ईरान की 5 मिसाइलें क्यों बन रही हैं महाशक्तियों का सिरदर्द?
रडार को चकमा, डिफेंस सिस्टम बेकार! ईरान की 5 मिसाइलें क्यों बन रही हैं महाशक्तियों का सिरदर्द?
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
Jayden Lennox Profile: कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
कौन हैं जेडन लेनोक्स, जिन्हें न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में डेब्यू का दिया मौका? जानें इस खिलाड़ी के बारे में सबकुछ
Taskaree Review: ये जबरदस्त सीरीज देखकर फ्लाइट टिकट बुक करने में डर लगेगा, कस्टम और स्मगलिंग पर बनी कमाल सीरीज
तस्करी रिव्यू: ये जबरदस्त सीरीज देखकर फ्लाइट टिकट बुक करने में डर लगेगा
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
'बस समाज की सहमति...', इन्फैंट्री में महिलाओं की एंट्री को लेकर सेना अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
5 साल का अनुभव, लेकिन सैलरी उल्टी गिनती में! IT प्रोफेशनल की कहानी ने मचाया हड़कंप
5 साल का अनुभव, लेकिन सैलरी उल्टी गिनती में! IT प्रोफेशनल की कहानी ने मचाया हड़कंप
क्या वाकई सबसे सिक्योर है आईफोन, फिर बातचीत के तुरंत बाद क्यों दिखते हैं विज्ञापन?
क्या वाकई सबसे सिक्योर है आईफोन, फिर बातचीत के तुरंत बाद क्यों दिखते हैं विज्ञापन?
Embed widget