एक्सप्लोरर

Pakistan On PoK: कंगाल शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों के खिलाफ लिया ये फैसला

Pakistan Ends Electricity Subsidy PoK: कब्जे वाला कश्मीर जल संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में एक आत्म निर्भर क्षेत्र है. इसके बाद भी  पीओके को लेकर सरकार का यह फैसला लोगों को रास नहीं आ रहा है.

Pakistan: कंगाली के कगार पर खड़े पाकिस्तान (Pakistan) की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रहीं हैं. पाकिस्तान जैसे तैसे अपने आर्थिक हालात को पटरी पर लाने की जुगत में लगा है. अपने मित्र देशों से मदद की भीख मांग रहा है. लोग बुनियादी जरूरतों के लिए तरस रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पीओके के लोगों की मुश्किलें बढ़ाने का फैसला लिया है. 

दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने पाक अधिकृत कश्मीर में बिजली पर अपनी सब्सिडी समाप्त कर दी है. एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए शहबाज शरीफ सरकार ने तत्काल प्रभाव ने पीओके के नागरिकों को दी जाने वाली बिजली पर सब्सिडी समाप्त कर दी है. सिर्फ इतना ही नहीं, पाकिस्तान के अवैध रूप से कब्जे वाले क्षेत्र के लिए पुरानी टैक्स दरों को रद्द कर दिया गया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) को जारी किए गए एकतरफा समझौते के मसौदे के जरिए टैरिफ को भी रद्द कर दिया है. जिससे महंगाई की मार झेल रहे लोगों की मुसीबत और बढ़ गयी है. आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए लिया है. 

इतनी महंगी हुई बिजली 

जानकारी के अनुसार, अब पीओके में बिजली की कीमत 16 प्रति यूनिट से बढ़कर 22 रुपये प्रति यूनिट होगी. जिससे की आम आदमी के कंधे का बोझ जरूर बढ़ेगा. गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तान के कई शहरों में अंधेरा छा गया था. सोशल मीडिया पर बिजली गुल की कई तस्वीरें वायरल हुई थी. विपक्ष ने भी शहबाज शरीफ पर निशाना साधा था. ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर को खुद आकर मामले में सफाई देनी पडी थी. लेकिन इन सब के बाद एक बात स्पष्ट हो गया कि पाकिस्तान बिजली संकट के दौर से भी गुजर रहा है.  

संसाधनों से समृद्ध है पीओके 

बता दें कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर जल संसाधनों से समृद्ध है और बिजली उत्पादन में एक आत्म निर्भर क्षेत्र है. इसके बाद भी  पीओके को लेकर सरकार का यह फैसला लोगों को रास नहीं आ रहा है और सरकार की जमकर आलोचना हो रही है. 

ये भी पढ़ें: पेशावर मस्जिद ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में फिर आतंकी घटना, हथियारों से लैस 25 आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर बोला हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Municipal Polls Voting Live: BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं में वोटिंग, मतदान करने पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत
Live: BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं में वोटिंग, मतदान करने पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत
Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
Happy Patel Screening: गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ थामे स्क्रीनिंग में पहुंचे आमिर खान, पैपराजी के लिए दिए जमकर पोज
गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ थामे स्क्रीनिंग में पहुंचे आमिर खान, पैपराजी के लिए दिए जमकर पोज

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Municipal Polls Voting Live: BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं में वोटिंग, मतदान करने पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत
Live: BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं में वोटिंग, मतदान करने पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत
Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
IND vs NZ मैच में बांग्लादेशी अंपायर कैसे? टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच कैसे हुआ ये संभव; जानें
Happy Patel Screening: गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ थामे स्क्रीनिंग में पहुंचे आमिर खान, पैपराजी के लिए दिए जमकर पोज
गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ थामे स्क्रीनिंग में पहुंचे आमिर खान, पैपराजी के लिए दिए जमकर पोज
ईरान और भारत के बीच कितनी है दूरी, अगर कार से जाएं तो कितने दिन लगेंगे?
ईरान और भारत के बीच कितनी है दूरी, अगर कार से जाएं तो कितने दिन लगेंगे?
गर्दन चटकाने की आदत कहीं स्ट्रोक का खतरा तो नहीं, फिजिशियन ने बताया- कब बढ़ जाती है यह परेशानी?
गर्दन चटकाने की आदत कहीं स्ट्रोक का खतरा तो नहीं, फिजिशियन ने बताया- कब बढ़ जाती है यह परेशानी?
लैपर्ड ने बीच बाजार कुत्ते पर किया जानलेवा हमला, चीखती रही पब्लिक, दरिंदे ने जकड़ ली गर्दन- वीडियो वायरल
लैपर्ड ने बीच बाजार कुत्ते पर किया जानलेवा हमला, चीखती रही पब्लिक, दरिंदे ने जकड़ ली गर्दन- वीडियो वायरल
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
ईरान में तख्तापलट की राह आसान नहीं, क्यों खामेनेई जंग की सूरत में भागने की बजाय शहादत चुनेंगे?
Embed widget